A Name Marriage Life: नेम एस्ट्रोलॉजी यानी नाम ज्योतिष में आपके नाम का पहला अक्षर आपके स्वभाव और पसंद-नापसंद जैसी कई चीजों के बारे में झलक मिलती है. चैल्डियन न्यूमेरोलॉजी के अनुसार अगर A (ए) अक्षर (अंग्रेजी) के बारे में बात करें तो A को अंक 1 से जोड़ा जाता है. अंक 1 को आत्मविश्वास, नेतृत्व और अपनी बात पर कायम रहने वाला माना जाता है.
रिश्ते में अपनी बात रखना पसंद करते हैं
नाम ज्योतिष की मान्यता के अनुसार A नाम वाले लोग अपनी सोच को लेकर काफी स्पष्ट होते हैं. वे जानते हैं कि उन्हें क्या हासिल करना है, इसके अलावा रिश्तों के मामले में भी वे अपने पक्ष को मजबूती से रखते हैं. उनका ये स्वभाव उन्हें जीवन में अहम फैसले लेने में मदद करता है. कभी-कभार वे रिश्तों में डिसिजन लेने को लेकर परेशान हो सकते हैं, पर अगर वे अपने हर फैसले को लेकर अड़े रहें, तो ये कभी-कभी अत्यधिक जिद रिश्ते में संवाद की समस्या पैदा कर सकती है. A नाम वालों को अपनी बात सामने रखने के साथ-साथ सामने वाले की बात को समझना बेहद जरूरी है.
प्यार में ईमानदारी और सम्मान को देते हैं महत्व
अंक ज्योतिष में अंक 1 के बारे में कहा जाता है कि वे स्वतंत्र सोच वाले माने जाते हैं और आत्मसम्मान को लेकर काफी सचेत रहते हैं. न्यूमरोलॉजी की मान्यता के अनुसार A नाम के अक्षर वाले लोग प्यार में सम्मान की इच्छा रखते हैं. उन्हें ये पसंद होता है कि उनका पार्टनर उनकी बातों को समझे और अहमियत दे. नाम ज्योतिष की मान्यता के अनुसार A नाम वाले लोग रिश्ते को लेकर काफी जिम्मेदार और समर्पित रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Numerology: प्यार में जल्दी नहीं पड़ते ये मूलांक वाले, पहले करते हैं पूरी जांच-परख
शादीशुदा जिंदगी में यह बात रखें ध्यान
अंक ज्योतिष में माना जाता है कि A नाम वाले शादीशुदा लोगों को जिद से बचने की जरूरत है. कभी-कभी छोटी बातों पर बहस करने की बजाय बातचीत से उसे सुलझाने की जरूरत होती है, ऐसे में उनकी मैरिड लाइफ हैप्पी रहती है. फैसले लेने में अपने पार्टनर की राय लेने से काम आसान हो सकता है और रिश्ते मजबूत हो सकते हैं.
क्या ज्योतिष भी यही कहता है?
ये बात जानना जरूरी है कि सिर्फ नाम का पहला अक्षर किसी की शादीशुदा जीवन की भविष्यवाणी नहीं करता है. लेकिन नेम एस्ट्रोलॉजी यानी नाम ज्योतिष के बारे में ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन के अनुसार, वैदिक ज्योतिष की परंपरा में विवाह संबंधी आकलन के दौरान 7वें भाव, उसके स्वामी और शुक्र की स्थिति को देखा जाता है.
नाम ज्योतिष और कुंडली में अंतर
इसलिए न्यूमरोलॉजी की मान्यता के अनुसार A नाम वालों के बारे में बताए गए संकेतों को सामान्य ज्योतिषीय मान्यता के तौर पर देखना चाहिए. वैवाहिक जीवन के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए कुंडली आधारित ज्योतिषीय आकलन के लिए सामान्य तौर पर जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान का इस्तेमाल किया जाता है.
A नाम वाली स्त्री ने बताया अपना अनुभव
देवघर की एक स्त्री, जिनका नाम A अक्षर से शुरू होता है, ने बताया कि उन्हें और उनके पति को न्यूमरोलॉजी से जुड़ी सामग्री पढ़ने में रुचि है. उनके अनुसार, कभी-कभी वह अपनी बात पर अड़ जाती हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे की राय और सहयोग को महत्व देते हैं.
नोट: ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और नया विचार इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.
The post A Name Marriage Life: A नाम से शुरू होता है आपका नाम? जानें रिश्तों और शादीशुदा जिंदगी को लेकर क्या कहता है नाम ज्योतिष appeared first on Naya Vichar.

