Hot News

पटना में विधायक शंकर सिंह के घर पर हमला, गेट तोड़ा, नेम प्लेट भी किया क्षतिग्रस्त

Patna News: पटना में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बार पूर्णिया के रूपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के पटना स्थित आवास को निशाना बनाया गया. बीती रात अज्ञात अपराधियों ने उनके घर के मुख्य गेट पर तोड़फोड़ की और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया.

हमले के वक्त घर पर नहीं थे विधायक

घटना के समय विधायक शंकर सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे. जब वे लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर तोड़फोड़ और नेम प्लेट टूटी हुई मिली. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार से सुरक्षा की मांग की.

JDU को समर्थन देने के बाद बना निशाना?

शंकर सिंह ने पिछले साल उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने JDU को समर्थन दे दिया. अब उनके घर पर हुए इस हमले को लेकर नेतृत्वक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

वारदात की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

The post पटना में विधायक शंकर सिंह के घर पर हमला, गेट तोड़ा, नेम प्लेट भी किया क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top