Hot News

‘ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई’, बिहार के शिक्षक की कविता हो गई वायरल

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें कैंसर से पीड़ित करीब 180 शिक्षकों के नाम हैं. इस बीच, तबादला प्रक्रिया जल्दी न होने के कारण सोशल मीडिया पर शिक्षकों के बीच एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. यह ‘ट्रांसफर वाला लेटर’ उन शिक्षकों का दर्द बयां करता है जो तबादले का इंतजार कर रहे हैं.

क्या है लेटर में?

! ट्रांसफर वाला लेटर !!

कागज पे लिखी गजल मुझे भा गई, शहर में चर्चा है कि ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई…!!
शिक्षकगण परेशान हैं.! शिक्षा विभाग मौन है, हमलोगों का दुख दर्द बांटने वाला, पता नहीं अब कौन है…!!
देखकर सभी बहन बंधुओं का दुख दर्द, मेरी आंखें भी डबडबा गई, शहर में चर्चा है कि ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई…!!
किसी के मां बाप तो, किसी के बीवी शिशु बीमार है, दूर हैं हम इतना कि कुछ करने से लाचार हैं. झूठे ये सारे दिलासे हैं ये रजनीश जी की समाचार बता गई, शहर में चर्चा है कि ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई…!!

यह लेटर बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए अमृता दुबे नाम की यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल खा गई भाई’.

पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर

शिक्षकों की परेशानी और सिस्टम पर सवाल

इस कविता में शिक्षकों की समस्याओं, उनकी मजबूरियों और प्रशासन की उदासीनता को दर्शाया गया है. कविता कहती है कि शिक्षक परेशान हैं, शिक्षा विभाग चुप है, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. किसी के माता-पिता बीमार हैं, तो किसी के शिशु बीमार हैं, लेकिन मजबूरियां ऐसी हैं कि वे कुछ नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें: पटना में गैस लीक से घर में लगी भीषण आग, छह लोग गंभीर रूप से झुलसे

The post ‘ट्रांसफर वाला लेटर बकरी खा गई’, बिहार के शिक्षक की कविता हो गई वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top