Prashant Kishor: बिहार के जमुई जिले में छात्रा के साथ बदसलूकी मामले में मंगलवार को आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर किया गया. इस मामले के बाद नेतृत्वक बयानबाजी तेज हो गई है. ऐसे में बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी. प्रशांत किशोर ने कहा, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि प्रशासन का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि अपराध युक्त बनाना है.
मैथिली ठाकुर और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया
इस मामले को लेते हुए प्रशांत किशोर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. इसके साथ ही अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर पर भी हमला बोला. मैथिली ठाकुर जिस तरह से सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहीं हैं, उसे लेकर ही प्रशांत किशोर ने तंज कसा.
मैथिली ठाकुर पर किया हमला
प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने कहा, जिस मैथिली ठाकुर को आइकन बनाकर दरभंगा की जनता ने वोट दिया और जिताया, वे अब अंबानी के परिवार के गणेश उत्सव में जाकर परफॉर्म कर रहीं हैं. लेकिन दूसरी तरफ, उनके क्षेत्र में कई लोग बाढ़ से प्रभावित हैं औप परेशानी झेल रहे हैं. साथ ही अपराध जैसी घटनाओं की परेशानी भी झेल रहे हैं.
आगे पीके ने यह भी कहा, माथिली ठाकुर ज्ञान दे रही हैं कि देखिए 12 बजे रात में भी बिहार में आप अकेले घूम सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि आप रात में घूम सकती हैं, क्योंकि आप विधायक हैं. कोई सामान्य लड़की रात में 12 बजे घूम सकती हो, ऐसा मुझे लगता नहीं है. बिहार में तो आज लड़कियों की बात छोड़ दीजिए, लड़के भी 12 बजे रात में घूमने से पहले दो बार सोच रहे हैं.
शराब और बालू माफियाओं को भी निशाने पर लिया
आगे मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है लेकिन अगर आरोपितों ने पूरी घटना का वीडियो नहीं बनाया होता तब घटना की जानकारी कैसे सामने आती? वीडियो वायरल होने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की बात होती है लेकिन अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती. इस दौरान उन्होंने बालू और शराब माफियाओं को लेकर भी प्रशासन पर निशाना साधा.
Also Read: पटना-पूर्णिया समेत 6 जिलों में सफर होगा आसान, 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए BSRTC की तैयारी तेज
The post ‘मैथिली ठाकुर विधायक हैं, इसलिए रात में घूम सकती हैं’, प्रशांत किशोर ने जमुई कांड पर किया रिएक्ट appeared first on Naya Vichar.

