नया विचार सरायरंजन-शॉर्ट सर्किट की वजह से मवेशी बांधी गई झोपड़ी में लगी आग । आग लगने से दो पशु की झुलसकर हुई मौत । घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के सलहा पासवान टोल वार्ड 17 की है जंहा सलेंद्र पासवान के झोपड़ी जिसमे पशुओं को रखा जाता है वंहा देर रात आग लग गई । आग लगे पर ग्रामीणों की मदद से आज पर काबू पाया गया ।ग्रामीणों की ततपरता से गांव के अन्य घरों को बचा लिया गया ।हालांकि जब आग पर काबू ग्रामीणों ने पा लिया तब जाकर दमकल की गाड़ी पहुंची ।आग लगने की बजह से झोपड़ी में बांधी गई दो पशु (बकरी )की झुलसकर मौत हो गई ।आग लगने की बजह शॉर्ट्स सर्किट बताया जा रहा है । वहीं आग लगने की सूचना पर पहुंची सरायरंजन थाना की 112 की पुलिस ने ग्रामीण सलेंद्र पासवान से आग लगने की जानकारी ली जिसमे शलेन्द्र पासवान ने बताया कि लगभग 12 बजे रात्रि का समय था तभी आग लगने का हल्ला हुआ जब उठे और घर से बाहर निकले तो मेरे ही झोपड़ी में आग लगी हुई थी सभी ग्रामीणों की मदद से आधे घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया ।आग बुझ जाने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची ।आग लगने की बजह से दो पशु (बकरी )जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपया होगी ।साथ ही उसमें रखा पशुओं का चारा भी जलकर राख हो गया ।हालांकि उस झोपड़ी में रह रहे एक मवेशी गाय को बचा लिया गया ।
वही सरायरंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह का बताना है कि सलहा पासवान टोल वार्ड 17 में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस टीम को भेजे थे ।