Hot News

NEET PG का रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ लिस्ट

NEET PG Result 2026 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को पूरे देश में आयोजित हुई थी, जिसमें MD, MS, DNB और DrNB कोर्सेज में एडमिशन के लिए 2,63,544 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.

जयपुर के दो सेंटर्स पर बिजली गुल होने की वजह से कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे, इसलिए उनके लिए 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम कराया गया, जिसमें 2,416 कैंडिडेट्स बैठे.

NEET PG Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in खोलें.
  • होमपेज पर ‘Click here to view the result of NEET-PG 2026’ नाम का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रॉ स्कोर और NEET-PG 2026 रैंक दिख जाएगा.

NEET PG Result 2026 Check Here

NEET PG Cut Off List

कैटेगरी न्यूनतम पात्रता प्रतिशत कटऑफ स्कोर (720 में से)
जनरल/EWS 50वां पर्सेंटाइल 262
जनरल PwBD 45वां पर्सेंटाइल 244
SC/ST/OBC (PwBD सहित) 40वां पर्सेंटाइल 226

NEET-PG 2026 में क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर कैटेगरी के हिसाब से तय किए गए हैं. जनरल और EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 50वां पर्सेंटाइल यानी 720 में से 262 अंक जरूरी हैं. जनरल PwBD कैटेगरी के लिए 45वां पर्सेंटाइल यानी 244 अंक न्यूनतम रखे गए हैं. वहीं SC, ST और OBC कैटेगरी, जिसमें PwBD कैंडिडेट्स भी शामिल हैं, उनके लिए 40वां पर्सेंटाइल यानी 226 अंक क्वालिफाइंग कटऑफ के तौर पर तय किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: PMCH Patna Admission: बिहार के सबसे फेमस मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन?

NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को पूरे देश में आयोजित हुई थी, जिसमें MD, MS, DNB और DrNB जैसे डायरेक्ट छह साल के कोर्सेज तथा पीजी मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए कुल 2,63,544 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: 2.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी NEET PG परीक्षा, 2445 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 5 सितंबर को

The post NEET PG का रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top