Hot News

सिंगल चार्ज में 1338km रेंज देकर इस इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड, दावे से भी ज्यादा तय कर ली दूरी

ऑडी की स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार Audi A6 Sportback E-Tron ने नया रिकॉर्ड बनाया है. A6 Sportback E-Tron ने एक बार चार्ज करने पर 1,338 km की दूरी तय की है, जो कंपनी की ओर से बताई गई इसकी रेंज से भी ज्यादा है. जर्मन लग्जरी कार कंपनी का दावा है कि Audi A6 Sportback E-Tron एक बार चार्ज करने पर 777 km तक चल सकती है. लेकिन इस मामले में EV ने आधिकारिक दावे से करीब 72% ज्यादा दूरी तय की.

पोलिश रैली ड्राइवर ने बनाया रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड का क्रेडिट Miko Marczyk को जाता है, जो पोलैंड के रैली ड्राइवर हैं. उन्होंने इससे पहले 2025 में Skoda Superb डीजल को एक टैंक ईंधन में 2,831 km तक चलाया था. अब उन्होंने एक प्रोडक्शन कार के साथ एक और Guinness World Record बनाया है.

45 घंटे से ज्यादा चली ड्राइव

रिकॉर्ड बनाने की कोशिश 11 सितंबर को रात 1:55 बजे पोलैंड में शुरू हुई. Marczyk ने Vistula नदी के किनारे ड्राइव करते हुए Krakow, Sandomierz, Warsaw, Torun और Grudziadz से होकर सफर किया. इसके बाद वह Baltic Sea के किनारे स्थित Hel पहुंचे और फिर वापस लौटते हुए लगभग उसी रास्ते का काफी हिस्सा तय किया. 45 घंटे से ज्यादा समय के बाद A6 की बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 600km रेंज, 16 मिनट में चार्ज और 2.9 सेकंड में 100 की रफ्तार…Bentley की पहली इलेक्ट्रिक SUV Torcal लॉन्च

सामान्य ट्रैफिक में पूरी हुई ड्राइव

यह इलेक्ट्रिक कार पूरी ड्राइव के दौरान पब्लिक रोड पर चली और उसे सामान्य ट्रैफिक का सामना भी करना पड़ा. रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के दौरान औसत तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ड्राइव के दौरान तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

7.09 kWh प्रति 100 km रही खपत

रिकॉर्ड ड्राइव के दौरान Audi A6 ने प्रति 100 km सिर्फ 7.09 kWh की औसत बिजली खपत दर्ज की. यह A6 Sportback E-Tron की आधिकारिक कंबाइंड बिजली खपत के आधे से भी कम है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह रिकॉर्ड एक प्रोफेशनल रैली ड्राइवर ने बनाया है, न कि किसी सामान्य यूजर ने.

ये भी पढ़ें: 207km रेंज, 1840mm का लोडिंग डेक और 12.1kWh बैटरी, छोटे कारोबारियों के लिए काम की है ये इलेक्ट्रिक कार्गो

कार के डिजाइन और बैटरी ने भी निभाई अहम भूमिका

इस रिकॉर्ड का क्रेडिट ड्राइवर को जरूर जाता है, लेकिन कार की क्षमता भी इसमें अहम रही. A6 Sportback E-Tron का ड्रैग को-एफिशिएंट 0.21 है, जो इसे कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा एयरोडायनामिक प्रोडक्शन कार बनाता है. इसमें दी गई 94.9 kWh की बड़ी बैटरी भी एक अहम हिस्सा है. इसमें 220kW तक की रीजनरेटिव ब्रेकिंग मिलती है. Audi का दावा है कि रोजाना ब्रेक लगाने की करीब 95% स्थितियों को रीजनरेशन के जरिए संभाला जा सकता है.

The post सिंगल चार्ज में 1338km रेंज देकर इस इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड, दावे से भी ज्यादा तय कर ली दूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top