नया विचार सरायरंजन।नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान , प्रोवोधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग , पटना द्वारा आयोजित एग्जाम में सफल छात्रों को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ सी वी रमन के स्मरण में आयोजित ‘विज्ञान दिवस’ पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संस्थान के प्राचार्य डॉ राजकिशोर तुगनायत ने की। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्लवित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात प्राचार्य तथा मुख्य अतिथियों द्वारा विज्ञान के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्रों को संबोधित किया, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुरस्कृत किए गए छात्रों में षष्ठम वर्ग के अंशु कुमार ,सादिया परवीन ,गौरी कुमारी ,आयुष कुमार,अमन कुमार, श्रीकृष्ण,ऋतांशु सुमन ,सुमन कुमार ,सप्तम वर्ग के राकेश कुमार ,अविष्कार कुमार ,यशी राज,सकते सुमन,आनंद राज,काव्य कुमारी,अर्पणा पल्लवी,हिमांशु राज ,अष्ठम वर्ग के आर्यभट्ट रमन ,ज्ञान हिंदुस्तानी,अनुष्का गुप्ता,आदित्य प्रकाश ,कुशल राज,अंशु राज,अभिनव श्री,आदर्श कुमार,नवमी वर्ग के रितेश कुमार,नमन राज,अंजली कुमारी,सृजन,आयुष,प्रशांत कुमार,शांतनु कुमार,सार्थक सिद्दार्थ,दसवीं वर्ग के रजनीश कुमार,शाहिल सिंह ,अमन प्रकाश,असद फ़िरोज़,मोहम्मद अफ़रोज़,सूरज कुमार,आशीष राज,मुस्कान हिंदुस्तानी,ग्यारहवीं वर्ग के आर्यन राज,कोमल कुमारी,सुमंत कुमार,अंकित राज,लक्की कुमार ,सुरुचि कुमारी,आदित्य मिश्रा ,तन्नू प्रिय तथा बारहवीं वर्ग की मनीषा कुमारी,हरिओम भारद्वाज ,अभिषेक कुमार,सुमंत कुमार,सोमनाथ कुमार,सूरज कुमार,सैन्य हिंदुस्तानी,मद रेहान सामान शामिल थे ।पुरस्कार वितरण के उपरांत छात्रों तथा अभिभावकों में काफी उल्लास देखा गया।छात्र भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा भाग लेने के प्रति उत्साहित दिखे। अभिभावकों द्वारा विभाग द्वारा कराए जा रहे इन परीक्षाओं का आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए किया गया सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम के उपरान्त छात्र एवं अभिभावकों ने संस्थान का भ्रमण किया एवं प्राचार्य तुगनायत के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग की पढाई के बारे में जानकारी ली, प्रयोगशाला में नयी तकनिकी उपकरणों की जानकारी प्राप्त की, जो की छात्र एवं छात्राओ में इंजीनियरिंग की पढाई के प्रति रूचि जागृत करेगी । कार्यक्रम का आयोजन डॉ संतोष कुमार के दिशानिर्देश में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार मंडल , मो. ज्या हुसैन , कुमार सागर , मुकेश कुमार , राजेश कुमार , डॉ धनंजय कुमार ,नीरज कुमार , अभय कुमार तथा अन्य सहकर्मी मौजूद थे।