Hot News

समस्तीपुर पांच घंटे के भीषण जाम से जूझते रहें लोग, ट्रैफिक पुलिस पर गुस्सा में दिखें शहरवासी 

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर शहर में ट्रैफिक थाना और डीएसपी की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। शहर, शुक्रवार को लगभग पांच घंटे तक भीषण जाम से जूझता रहा, लेकिन अधिकांश जगहों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मगरदही घाट पर एक ट्रक खराब हो जाने से दरभंगा-पटना. मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसका असर शहर के अन्य रास्तों व गलियों पर भी पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि जिले में एक ट्रैफिक डीएसपी की पोस्टिंग पहले से ही है। बावजूद इसके ट्रैफिक व्यवस्था आए दिन चरमरा जाती है। ट्रैफिक पुलिस अगर समय रहते सड़क पर उतरकर यातायात को व्यवस्थित करती तो लोगों को कई घंटे जाम का सामना नहीं करना पड़ता। यह जाम बाजार समिति से लेकर शहर के मोहनपुर तक लगा हुआ था। इस जाम का सामना जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी करना पड़ा। ऐसा नहीं है कि यह जाम पहली बार लगा हो। शहर को इस तरह की जाम की अब आदत हो चुकी है। इस जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे मरीजों और अन्य जरूरतमंदों को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। शहर में ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक थाना, डीएसपी, 112 सेवा और पैंथर्स मोबाइल टीम को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस गश्ती भी की जाती है। लेकिन, बावजूद इसके वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाता है। हालांकि, शाम के बाद ट्रैफिक कम होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सुधर रही थी।

वही ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कांत का बताना है कि मुख्य सड़क पर ही हो गई थी ट्रक खराब जिस वजह से लगी जाम की समस्या ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top