Hot News

Delhi Pollution: सर्दियों से पहले प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, 1 नवंबर से निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक

Delhi Pollution : दिल्ली प्रशासन ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक लगाने का फैसला किया है. 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल फैलाने वाले तोड़फोड़ और खुले में होने वाले सिविल निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी. वहीं, 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ के सभी काम पूरी तरह बंद रहेंगे. यह फैसला सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए लिया गया है.

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा, ‘’पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना दिल्लीवासियों को ईंधन नहीं मिलेगा. ठंड के मौसम में नियम सख्त होंगे. अक्टूबर में जागरूकता अभियान चलाएंगे. सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सर्वाधिक वायु प्रदूषण और यातायात वाले स्थानों का निरीक्षण करेंगी. मंत्री सर्दियों में प्रदूषण के कारकों पर नजर रखेंगे.’’

ये भी पढ़ें: IMD Weather Alert: बिहार-यूपी से दिल्ली और दक्षिण हिंदुस्तान तक बारिश का दौर, कई राज्यों में आंधी-बिजली की चेतावनी

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार (28 सितंबर) को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ रही. शहर का औसत एक्यूआई 56 दर्ज किया गया. 51 से 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक माना जाता है. वहीं, 0 से 50 तक हवा ‘अच्छी’ और 101 से 200 तक ‘मध्यम’ श्रेणी में होती है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

दिल्ली में सोमवार (28 सितंबर) को सुबह मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है.

The post Delhi Pollution: सर्दियों से पहले प्रदूषण को लेकर दिल्ली प्रशासन अलर्ट, 1 नवंबर से निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top