1.5 लाख रुपये के बजट में ऐसी बाइक लेना चाहते हैं जो पेट्रोल भी कम खाए और चलाने में तेज भी हो? तो सही बाइक चुनना थोड़ा आपके लिए मुश्किल हो सकता है. डेली ऑफिस, कॉलेज या बाजार जाने के लिए अच्छा माइलेज जरूरी है. वहीं, अगर कभी हाईवे पर जाना हो या लंबी दूरी तय करनी हो, तो बाइक में अच्छी पावर भी होनी चाहिए.
Honda के पास इस बजट में कई ऐसी बाइक्स हैं, जो आपकी जरूरत के हिसाब से काम आ सकती हैं. कुछ बाइक्स ज्यादा माइलेज देती हैं, जबकि कुछ में ज्यादा पावर मिलती है. आइए एक नजर डालते हैं उन बाइक्स पर.
Honda Shine
यह 125cc सेगमेंट की पॉपुलर बाइक्स में शामिल है. इसका फोकस फास्ट स्पीड या स्पोर्टी परफॉर्मेंस से ज्यादा कम्फर्ट राइडिंग और स्मूथ पावर डिलीवरी पर रहता है. इसमें LCD डिस्प्ले, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, Silent Start के लिए ACG सिस्टम और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Honda Shine के जरूरी स्पेसिफिकेशन:
- सीट हाइट: 791 mm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 162 mm
- कर्ब वेट: 113 किलोग्राम
- व्हीलबेस: 1,285 mm
Honda SP 125
इसमें 125cc इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो बाइक को स्मूथ राइडिंग के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देने में मदद करता है. शहर की रोजमर्रा की राइडिंग के लिए इसका सेटअप काफी प्रैक्टिकल रखा गया है. फीचर्स की बात करें तो बाइक में LED हेडलाइट, गियर पोजिशन इंडिकेटर, Eco इंडिकेटर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Honda SP 125 के जरूरी स्पेसिफिकेशन:
- सीट हाइट: 790 mm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 160 mm
- कर्ब वेट: 116 kg
- व्हीलबेस: 1,285 mm
ये भी पढ़ें: Honda Shine 100 DX की वो 5 खूबियां, जो इसे डेली यूज के लिए बनाते हैं परफेक्ट बाइक
Honda CB 125 Hornet
अगर आपको स्पोर्टी लुक वाली बाइक पसंद है और रोजाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के लिए एक स्टाइलिश मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Honda CB 125 Hornet आपके काम की बाइक हो सकती है. इसका इंजन शहर के ट्रैफिक में जरूरत के हिसाब से बैलेंस परफॉर्मेंस देता है. फीचर्स के मामले में भी यह बाइक पीछे नहीं है. इसमें Music Control के साथ Call और SMS Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा USB Charging Port भी मिलता है.
Honda CB 125 Hornet के जरूरी स्पेसिफिकेशन:
- सीट हाइट: 796 mm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 166 mm
- कर्ब वेट: 124 किलोग्राम
- व्हीलबेस: 1,330 mm
Honda SP 160
इस बाइक में आपको स्टाइल के साथ कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें LED हेडलाइट और टेललाइट, हैजार्ड स्विच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. राइडिंग के दौरान कम्फर्ट और बेहतर स्टेबिलिटी के लिए इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. इससे खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बाइक को संभालना आसान रहता है.
Honda SP 160 के जरूरी स्पेसिफिकेशन
- सीट की ऊंचाई: 796 mm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 177 mm
- कर्ब वेट: 138 kg
- व्हीलबेस: 1,347 mm
Honda Unicorn
Honda की 150cc बाइक में Unicorn अपने कम्फर्टेबल राइडिंग सेटअप और स्मूथ इंजन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. बाइक में LCD डिस्प्ले, PGM-FI टेक्नोलॉजी, LED हेडलाइट और प्रीमियम फ्रंट काउल जैसे फीचर्स मिलते हैं. अगर आपकी प्रायोरिटी कम्फर्टेबल राइड, अच्छी इंजन कैपेसिटी और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी है, तो 1.5 लाख रुपये से कम कीमत वाली Honda बाइक्स में Unicorn को अपनी लिस्ट में रख सकते हैं.
Honda Unicorn के खास स्पेसिफिकेशन:
- सीट हाइट: 798 mm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 187 mm
- कर्ब वेट: 139 किलोग्राम
- व्हीलबेस: 1,335 mm
ये भी पढ़ें: ₹59 हजार से कीमत शुरू, 73 kmpl तक माइलेज, ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट हैं ये 3 बाइक्स
The post Honda की ये 5 बाइक्स आती हैं ₹1.5 लाख से कम में, माइलेज से लेकर पावर तक मिलता है पूरा पैकेज appeared first on Naya Vichar.

