पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर बस एक ही सवाल छाया हुआ है, “क्या ओरी शादी कर रहा है? और आखिर ये मिस्ट्री पर्सन है कौन?” हालांकि अब सस्पेंस खत्म हो चुका है. ओरी की कोई शादी नहीं हो रही है और न ही दूर-दूर तक कोई हस्बैंड पिक्चर में है.
क्या शादी कर रहे हैं ओरी
दरअसल ओरी ने वेडिंग रूमर्स ‘Twamev’ के एक प्रमोशनल कैंपेन के लिए किया था, जो जयपुर में हुआ था. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “ओ मॉय गॉड गाइज… मैं शादी कर रहा हूं.”
फिर हंसते हुए आगे कहते हैं, ”यकीन नहीं हो रहा कि लोग इस प्रैंक के झांसे में आ गए. असलियत यह है कि Twamev ब्रांड ने कॉल करके एक क्रेजी, रैंडम और वाइल्ड आइडिया दिया था. इस पीआर स्टंट के लिए कुछ आउटफिट्स ट्राई किए, कुछ सस्पेंसफुल फोटोज ड्रॉप कीं और एक बिलियनयर स्टाइल का वेडिंग इनवाइट इंटरनेट पर डाल दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि पूरे इंटरनेट ने शादी की रूमर्स फैला दी और लोग जयपुर तक पहुंच गए.” वीडियो के एंड में ओरी एकदम सैवेज तरीके से बताते है कि उसने शादी तो की, लेकिन किसी और से नहीं बल्कि खुद से, क्योंकि ये एक ‘ट्रूली यू’ लव स्टोरी है.
ओरी की शादी रूमर्स पर क्या बोले फैंस
वीडियो पर फैंस ने एक से बढ़कर एक कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, ”आपको ये नहीं बताना चाहिए था, कि आप शादी नहीं कर रहे हो.. गॉसिप कितना एंजॉय कर रही थी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मैं कितनी एक्साइटेड थी, लेकिन सारा मजा खराब हो गया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आपने अपने स्पेशल डे पर इनवाइड भी नहीं किया… कौन था वो.” ओरी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ क्लोज फ्रेंडशिप, तगड़ी सोशल-मीडिया प्रेजेंस और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपीयरेंस के लिए काफी फेमस हैं. फिलहाल वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान
The post ‘मिस्ट्री पर्सन’ का सस्पेंस खत्म, Orry की शादी निकली प्रैंक, जयपुर वाले वेडिंग कार्ड का सच देखें इस Video में appeared first on Naya Vichar.

