Hot News

Jitiya Vrat Upay: संतान की लंबी उम्र के लिए किस माला से करें मंत्र जाप? पंडित जी से जानें सही विधि

Jitiya Vrat Upay: जितिया व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र और दीर्घायु जीवन के लिए रखा जाता है. मान्यता है कि विधि-विधान से इस व्रत को रखने पर संतान की उम्र लंबी होती है. साथ ही, संतान को उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा ने बताया कि जितिया व्रत करने वाली स्त्रीओं के लिए किस चीज की माला पर कौन-सा मंत्र जपना संतान के लिए अच्छा होता है.

जितिया के दिन किस माला पर करें मंत्र जाप

जितिया व्रत के दिन व्रती स्त्रीएं संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन के लिए पुत्रजीवक बीज की माला पर संतान गोपाल मंत्र का जाप कर सकती हैं. ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा ने बताया कि जितिया व्रत के दौरान इस मंत्र का अधिक से अधिक जाप करने पर संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है. इसके अलावा, संतान को लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है.

जितिया के दिन किस मंत्र का जाप करें

ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः

यह संतान गोपाल मंत्र है. मान्यतानुसार, जितिया के दिन इस मंत्र का जाप करने से संतान से संबंधित मनोकामना पूरी होती है. इस मंत्र का जाप पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए. मान्यता है कि भगवान का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करने से लाभ होता है. इस मंत्र का जाप करते वक्त व्रती का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.

जितिया व्रत 2026 मुहूर्त

  • नहाय-खाय: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
  • जितिया व्रत: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार
  • जितिया व्रत पारण: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
जितिया व्रत मुहूर्त इंफोग्राफिक्स (फोटो- एआई)

मंत्र जाप की विधि

  • जितिया व्रत के दिन स्नान के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें.
  • भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए पूजा स्थल पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें.
  • पुत्रजीवक बीज की माला से संतान गोपाल मंत्र का जाप करें.
  • मंत्र का जाप शांत मन और पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए.
  • मंत्र जाप के दौरान संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करें.

जितिया व्रत के दौरान क्या न करें

जितिया व्रत के दौरान अन्न और जल ग्रहण करना निषेध माना जाता है.

व्रती स्त्रीओं को इस दिन तामसिक पदार्थों (लहसुन, प्याज, मांस आदि) का सेवन करने से बचना चाहिए.

व्रत के दौरान किसी के प्रति मन में बुरे विचार नहीं लाने चाहिए. इस दिन क्रोध करना, अपशब्द बोलना और लड़ाई करना अच्छा नहीं माना जाता.

जितिया के दिन किसी भी जीव-जंतु को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए. इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत पर बन रहा ‘खर जितिया’ का दुर्लभ संयोग, जानें तारीख और महत्व

The post Jitiya Vrat Upay: संतान की लंबी उम्र के लिए किस माला से करें मंत्र जाप? पंडित जी से जानें सही विधि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top