Hot News

गेहूं-चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और रेस्टोरेंट खर्च का भी हिसाब मांगेगा इनकम टैक्स! ये हैं कारण

Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब आपके रोजमर्रा के खर्चों का भी हिसाब मांग सकता है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट गेहूं, चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्पा, रेस्तरां बिल, गिफ्ट और बीमा की खरीद पर भी नजर रख रहा है. यदि आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) में आपकी घोषित आमदनी और लाइफस्टाइल में बड़ा अंतर दिखता है, तो आपको इन खर्चों का पूरा हिसाब देना पड़ सकता है.

इनकम टैक्स स्क्रूटनी में मांगे जाएंगे खर्चों के डिटेल्स

मनी कंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप महंगी गाड़ियां, रेस्तरां में भोजन, बड़े आयोजनों में भागीदारी और ब्रांडेड उत्पाद खरीद रहे हैं, लेकिन आपकी घोषित आमदनी कम है, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को शक हो सकता है. वह बहुत ही आसानी से यह समझ लेगा कि आपकी कुछ आमदनी अघोषित भी है.

इन खर्चों का हिसाब मांग सकता है इनकम टैक्स

  • राशन और घरेलू खर्च: गेहूं, चावल, दाल, मसाले, तेल, गैस और बिजली बिल
  • फैशन और ब्यूटी खर्च: कपड़े, जूते, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्पा, इत्र और हेयर कट
  • रहन-सहन खर्च: किराया, कार चलाने का खर्च, कार और हेल्थ इंश्योरेंस
  • सामाजिक आयोजनों और गिफ्ट का खर्च: शादी, जन्मदिन और अन्य समारोहों में उपहार
  • बच्चों की शिक्षा: स्कूल फीस, किताबें, ट्यूशन फीस
  • खाने-पीने का खर्च: रेस्टोरेंट बिल, फूड डिलीवरी खर्च

इन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं

अगर आप अपनी आमदनी के हिसाब से टैक्स भर रहे हैं और सभी वित्तीय लेन-देन का सही रिकॉर्ड रख रहे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपकी आमदनी और खर्चों में असमानता है, तो यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

ऐसे बच सकते हैं इनकम टैक्स की स्क्रूटनी से

  • सभी बड़े खर्चों की रसीद और बैंक स्टेटमेंट संभालकर रखें.
  • अपनी घोषित आय के अनुसार खर्च करें और कैश ट्रांजेक्शन से बचें.
  • कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले उसके स्रोत को सुनिश्चित करें.
  • टैक्स रिटर्न भरते समय अपनी सभी इनकम को सही तरीके से घोषित करें.

अगर आप भी अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाए रखते हैं, तो आयकर विभाग की स्क्रूटनी से बच सकते हैं. अपने वित्तीय दस्तावेज सही तरीके से मेंटेन करें और हर लेन-देन को पारदर्शी रखें.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

The post गेहूं-चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और रेस्टोरेंट खर्च का भी हिसाब मांगेगा इनकम टैक्स! ये हैं कारण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top