Hot News

ICICI बैंक से हुई 45 लाख की लूट मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने कन्हैया को दबोचा

Bihar STF: बिहार एसटीएफ की टीम ने सत्संग नगर के रहने वाले बैंक लुटेरे कन्हैया कुमार उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी अहियापुर थाना क्षेत्र से ही की गयी है. कन्हैया पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में हुए ICICI बैंक से 12 अप्रैल 2023 को 45 लाख की लूट में वांछित रहा है. घटना के बाद से मुजफ्फरपुर व पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस लगातार उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी. लेकिन, वह गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया था. उसने बिहार छोड़ दिया था. मुजफ्फरपुर में उसके खिलाफ दर्ज मामलों की कुंडली देखी जा रही है. जिन मामलों वह फरार होगा उसमें उसे रिमांड पर लिया जायेगा.

पूर्वी चंपारण के 20 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके मीनापुर थाना के कान्हा छितर पट्टी निवासी लुटेरा पंकज कुमार को दबोच लिया. उसपर पूर्वी चंपारण जिले में 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है. साहेबगंज के राजेपुर में हुए लूट कांड में वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र से की गयी है. बिहार एसटीएफ उससे पूछताछ करने के बाद राजेपुर पुलिस को सौंप दी. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण जिला में लूट व छिनतई के कई मामले दर्ज हैं.

21 कांड वाले डकैत शंभू को एसटीएफ ने उठाया

कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र के सिंघवारा गांव में हुए शशि शर्मा उर्फ वकील के घर हुई डकैती में फरार शातिर शंभु पासवान को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी कांटी थाना क्षेत्र के गोसाई टोला से की गयी. डकैती के दौरान डकैतों ने गोली मारकर शशि की पत्नी की हत्या कर दी थी. वहीं, मिसफायर होने से एक डकैत को भी गोली लग गयी थी. जिसका शव पुल से नीचे बागमती नदी में फेंक दिया गया था. इस कांड में पुलिस ने आधा दर्जन डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शंभु पासवान गिरफ्तारी के डर से अंडर ग्राउंड हो गया था. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 21 मामले दर्ज हैं. जिले में जिन- जिन कांडों में वह फरार चल रहा है. सभी कांडों में उसको रिमांड पर लेंगे.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

The post ICICI बैंक से हुई 45 लाख की लूट मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने कन्हैया को दबोचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top