Hot News

पटना जंक्शन के चांदनी मार्केट में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, गोदाम में रखे झूमर व PVC लाइट जलकर खाक

Chandni Market Patna Fire : पटना जंक्शन के चांदनी मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान के तीसरे और चौथे मंजिल पर बने गोदाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गयी. गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

पानी की बौछार से आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

अग्निशमन कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग की लपटें और घना धुआं निकलने के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये.

गोदाम में झूमर और पीवीसी लाइट रखे थे

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चांदनी मार्केट में सुपर लाइट दुकान के गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था.इ और आगामी त्योहार को लेकर दुकानदार अपने गोदाम में कई तरह के लाइटों का जैसे झूमर, रुफ लाइट, आदि का स्टॉक कर रहे थे. आग लगने से गोदाम रखी लाइटे पूरी तरह जल गयी. प्रशासन आकलन करने में जुटे हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि कितने का नुकसान हुआ है.

वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम का निर्माण का काम चल रहा था. दुकानदार स्टॉक भी कर रहे थे. मजदूर गोदाम निर्माण के दौरान वेल्डिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरा वेल्डिंग से निकले चिंगारी से लाइटों में आग लग गयी. देखते देखते आग विकराल रूप ले लिया. लोगों ने इसकी जानकारी अग्निश्मन विभाग को दी.

आग बुझाने के लिए आयी दमकल

गली सकीर्ण होने से नहीं पहुंची दमकल, पाइप से बुझा रहे आग

आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन गली सकीर्ण होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. अग्निश्मन कर्मियों पाइप के माध्यम से आग बुझाने में जुट गये. झूमर, पीवीसी लाइट में लगी आग और भयानक हो गयी. दूसरे तरफ गाड़ी अंदर तक नहीं जाने को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक सामान के कारण आग बुझाने में परेशानी

गोदाम में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक सामान रखे होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आग को आसपास की दुकानों और अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है.

View on Instagram

आग लगने के कारण और नुकसान का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना में कितने का नुकसान हुआ है और कोई व्यक्ति हताहत हुआ है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अग्निशमन विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई है. आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन और घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

इसे भी पढ़ें : पटना में SIR पर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, गांधी मूर्ति से उठी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

The post पटना जंक्शन के चांदनी मार्केट में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, गोदाम में रखे झूमर व PVC लाइट जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top