Trump Zelensky Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिका पहुंचे. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच रूस यूक्रेन युद्ध और अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा हुई. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने रूस को आतंकवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया को एक हत्यारे के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है. मुलाकात के दौरान ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौता करना होगा. इस पर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई.
तीसरे विश्वयुद्ध को आप दे रहे हैं न्योता- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा “आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है.” ट्रंप ने जेलेंस्की से यह भी कहा कि आपका देश मुश्किल में है. ऐसे में आप हमे यह न बताएं कि हमें क्या करना है. आप तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ स्पोर्ट्स रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि आप हमें आदेश देने की हालत में नहीं हैं.
मैं अमेरिका के साथ हूं- ट्रंप
जेलेंस्की से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ” मैं पुतिन या किसी और के साथ नहीं हूं, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हूं और दुनिया की भलाई के लिए संवाद में शामिल हूं.” ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए उनके (यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) मन में जो नफरत है, उस तरह की नफरत के साथ समझौता करना बहुत मुश्किल है.” ट्रंप ने कहा कि आपके लोग मर रहे हैं. आपके पास सैनिकों की कमी है, और आप कहते हैं कि ‘मैं संघर्ष विराम नहीं करना चाहता.’
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump says, “…You (Ukraine President Volodymyr Zelenskyy) have to be thankful. You don’t have the cards. You are buried there. People are dying. You are running low on soldiers…Then you tell us. I don’t want to cease fire…If you… pic.twitter.com/u90mM480tQ
— ANI (@ANI) February 28, 2025
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लगाई फटकार
जेलेंस्की की एक बात पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनकी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि वो उस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं जिससे शांति स्थापित हो. उन्होंने जेलेंस्की पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप देशों में घूम रहे हैं और सैनिकों को अग्रिम पंक्ति में आने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इससे युद्ध और भड़क सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि आपको राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद करना चाहिए. क्योंकि ट्रंप युद्ध रोकने की कोशिश में लगे हैं.
नया विचार प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा
The post Trump Zelensky Meeting: ‘तीसरे विश्वयुद्ध को आप दे रहे हैं न्योता’ जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप, रूस के साथ युद्ध विराम पर छिड़ी बहस appeared first on Naya Vichar.