Hot News

झारखंड में नप गए एक थानेदार, ईंट भट्ठा संचालक से 20 हजार घूस मांगना पड़ा महंगा

चतरा, तसलीम-भ्रष्टाचार के विरुद्ध चतरा जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है. झारखंड प्रशासन के सख्त निर्देश पर डीजीपी अनुराग गुप्ता एक्शन में हैं. ईंट भट्ठा संचालक से 20 हजार रिश्वत की मांग करने वाले मामले में हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार पर कार्रवाई हुई है. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से चतरा से चाईबासा जिला भेज दिया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची द्वारा हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने से संबंधित गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची को उपलब्ध कराया गया है. गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गयी.

चतरा एसपी विकास पांडेय को मिला ये निर्देश

चतरा एसपी विकास पांडेय को इसकी सूचना देते हुए थाना प्रभारी को तीन दिनों के अंदर विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन निश्चित रूप से पुलिस मुख्यालय झारखंड को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई से अवैध वसूली करने वाले पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

इस मामले में हुई कार्रवाई

मीरपुर गांव निवासी रामपूजन कुमार गुप्ता के ईंट भट्ठे पर दो फरवरी को थाना प्रभारी मनीष कुमार पहुंचे और 20 हजार रुपये की मांग की. रामपूजन ने कहा कि वह गरीब आदमी है. पैसा नहीं दे पायेगा. इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर थाना लाकर पैसा नहीं दिया तो ईंट भट्ठा को बंद करा देंगे. इसके साथ ही मजदूरों के साथ गाली-गलौज भी की. रामपूजन ने तुरंत इसकी शिकायत डीजीपी अनुराग गुप्ता से की और आवेदन ह्वाट्सएप किया. डीजीपी ने कॉल पर ही मामले को संज्ञान में लिया और पांच फरवरी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम गांव पहुंची. जहां मामले की पूरी जानकारी ली. साथ ही जबरन वसूली के शिकार 10 लोगों से मामले को लेकर जानकारी लेते हुए आवेदन प्राप्त किया. इसके बाद मामला सही पाये जाने पर रांची एसीबी को जांच रिपोर्ट सौंपी गयी. जिसके बाद कार्रवाई की गयी.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां नेतृत्वक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

The post झारखंड में नप गए एक थानेदार, ईंट भट्ठा संचालक से 20 हजार घूस मांगना पड़ा महंगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top