Hot News

नए आश्रम से 19 दिन बाद केलिकुंज पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, रसिक दुलारी मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Premanand Maharaj Latest News: वृंदावन के यमुनापार स्थित नए आश्रम यमुना विहार कुंज में साधनारत संत प्रेमानंद महाराज 19 दिन बाद बृहस्पतिवार को श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे. 19 सितंबर के बाद वह यहां आए. कुछ समय रुकने के बाद संत अपने गुरु संत गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया. इसके बाद जब वह कार से रवाना हुए, तो परिक्रमा मार्ग पर अनुयायियों की भीड़ लग गई. वहीं इधर, रसिक दुलारी मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है.

19 दिन बाद केलिकुंज पहुंचे संत प्रेमानंद

संत प्रेमानंद महाराज यमुनापार स्थित अपने नए आश्रम यमुना विहार कुंज में साधना कर रहे हैं. बृहस्पतिवार को वह श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे. यहां कुछ समय बिताने के बाद वह अपने गुरु संत गौरांगी शरण महाराज के आश्रम गए. गुरु से आशीर्वाद लेने के बाद कार से रवाना होते समय परिक्रमा मार्ग पर अनुयायियों की भीड़ जुट गई.

रसिक दुलारी की मौत का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

इधर, रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. आयोग ने इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

प्रेमानंद महाराज के कुछ शिष्यों के खिलाफ जांच की मांग

रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक की आत्महत्या के मामले में अखिल हिंदुस्तान हिंदू महासभा और परशुराम शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने एसएसपी श्लोक कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा है. इसमें संत प्रेमानंद महाराज के कुछ शिष्यों के खिलाफ सात बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की गई है.

अनुज बोले- संत के सत्संग ने हृदय को गहराई से प्रभावित किया

बरसाना में संन्यासी वेश में मिले सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामई निवासी किशोर अनुज का वीडियो साक्षात्कार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अनुज वृंदावन के वातावरण और संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनुज कहते हैं कि वृंदावन के वातावरण और गुरुदेव संत प्रेमानंद के सत्संग ने उनके हृदय को गहराई से प्रभावित किया. वह वृंदावन जाने और सत्संग से जुड़े अपने अनुभव साझा करते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज 14 दिन बाद केली कुंज पहुंचे, रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद 20 मिनट रुके, फिर अचानक यहां गए

The post नए आश्रम से 19 दिन बाद केलिकुंज पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, रसिक दुलारी मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top