Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहों में राजा माने जाने वाले सूर्य गोचर के अलावा नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 11 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव इस नक्षत्र में 24 अक्टूबर तक मौजूद रहेंगे. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य जयशंकर तिवारी से जानते हैं सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 5 राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है.
मेष राशि: किस्मत का साथ मिलेगा
सूर्य के चित्रा नक्षत्र में जाने के बाद मेष राशि के जातकों अच्छे दिन शुरू होंगे. इस दौरान आत्मबल बना रहेगा. कार्यों में भरपूर उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे. नेतृत्व से जुड़े जातकों को उच्च पद की प्राप्ति का योग बनेगा. सेना में काम करने वाले लोग ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं. नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा.
सिंह राशि: धन की स्थिति अच्छी रहेगी
किसी भी काम को पूरी निष्ठा से करेंगे जिसके अधिकारी खुश रहेंगे. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. काम और रोजगार में तरक्की होगी. व्यापार करने वाले जातकों का मुनाफा बढ़ेगा. स्पोर्ट्स में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसका आने वाले समय में लाभ मिल सकता है. धन की स्थिति अच्छी रहेगी, क्योंकि पिता से आर्थिक लाभ का योग है. सूर्य ग्रह की अनुकूल स्थिति से करियर में तरक्की होगी.
कन्या राशि: प्रशासनिक अधिकारी की मदद मिलेगी
प्रशासनी नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारियों की मदद से कोई काम बनेगा. प्रशासनिक अधिकारी की मदद मिल सकती है. बैंक में काम करने वाले लोगों को उपहार मिलेगा. नौकरी के प्रयास में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा.
तुला राशि: पिता से आर्थिक सहयोग का योग
बिजनेस करने वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी. कारोबार में जुड़ा कोई काम बनेगा, जिससे चिंता दूर होगी. किसी काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आत्मविश्वास मजबूत होगा. सेना में काम करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी नए काम को लेकर पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.
धनु राशि: समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे
धनु राशि के जातक महत्वाकांक्षी बनेंगे. साहस के बल पर कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे समाज में प्रशंसा होगी. छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत होगा. पिता की संपत्ति का लाभ मिलेगा. नेतृत्व से जुड़े जातक समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे. प्रशासनी योजना को लेकर किए गए कार्यों की तारीफ होगी.
ये भी पढ़ें: Sun Transit 2026: 17 अक्टूबर से शुरू होगी इन 4 राशि वालों की तरक्की, जानें करियर पर क्या पड़ेगा असर
The post 11 अक्टूबर से सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, करियर और धन के मामले में किन 5 राशि के लोगों को मिल सकता है भाग्य का साथ appeared first on Naya Vichar.

