Delhi Protest: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं. दिल्ली पुलिस ने DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने और कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटाने का प्रस्ताव भेजा है. दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर, ट्रांसपोर्ट रेंज की ओर से गुरुवार को DMRC को पत्र भेजा गया. इसमें कहा गया कि प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर चिन्हित स्टेशनों पर जरूरी कदम उठाए जाएं.
इन बड़े मेट्रो स्टेशनों के नाम शामिल
पुलिस की सूची में राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक, जनपथ, नई दिल्ली, मंडी हाउस, ITO, सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा कश्मीरी गेट, करोल बाग, INA, हौज खास, लाजपत नगर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सीलमपुर, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट समेत कुल 57 स्टेशनों का जिक्र किया गया है.
ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटाने का सुझाव
पत्र में सिर्फ गेट बंद करने की बात ही नहीं है. पुलिस ने चिन्हित स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही की फ्रीक्वेंसी कम करने का भी प्रस्ताव दिया है. इसके पीछे संवेदनशील इलाकों की ओर भीड़ के बढ़ने की आशंका बताई गई है. DMRC से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश जारी करने की भी अपील की है. DMRC ने इस पर क्या फैसला लिया है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है.
10 अक्टूबर को CJP का जंतर-मंतर प्रदर्शन
CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसे देखते हुए नई दिल्ली जिले और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.
Also Read:10 अक्टूबर के CJP मार्च पर दिल्ली पुलिस की सख्त चेतावनी, जंतर-मंतर पर जुटान हुआ तो होगा एक्शन
The post दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से होंगे बंद? CJP प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

