Hot News

“कोई ईशान का दीवाना, कोई संजू का फैन”, रांची में मैच से पहले JSCA स्टेडियम के बाहर फैंस का जोश हाई

Ranchi Cricket Match: झारखंड की राजधानी रांची में हिंदुस्तान और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर सुबह से ही क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी है. मैच शाम सात बजे से शुरू होना है, लेकिन दर्शकों का उत्साह ऐसा है कि एंट्री शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंचने लगे हैं.

स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मैच को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. स्टेडियम के गेट समेत प्रवेश द्वारों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिसकर्मियों, पेट्रोलिंग टीम और कमांडो की तैनाती की गई है. वहीं, ट्रैफिक पुलिस भी जाम से निपटने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुस्तैद है.

स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दर्शकों की सघन जांच की जाएगी. प्रशासन की कोशिश है कि मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

स्टेडियम के गेट की बाहर की तस्वीर

यह भी पढ़ें: IND vs WI T20: रांची में ईशान के दमदार शॉट्स से लेकर वैभव के लंबे छक्कों तक, देखें प्रैक्टिस की धमाकेदार तस्वीरें

जीत के लिए हिंदुस्तान और वेस्टइंडीज में होगी भिड़ंत

मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. हिंदुस्तानीय प्रशंसक जहां टीम इंडिया की जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम भी कड़ी चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगी.

फिलहाल स्टेडियम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और क्रिकेट फैंस अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने के लिए तैयार हैं. अब सभी को शाम सात बजे का इंतजार है, जब रांची में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें- JPSC रद्द मामले में आज फिर 11 बजे से सुनवाई, जानें JSSC CGL केस में हाईकोर्ट में क्या-क्या हुआ’

The post “कोई ईशान का दीवाना, कोई संजू का फैन”, रांची में मैच से पहले JSCA स्टेडियम के बाहर फैंस का जोश हाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top