UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा जेवर रखने का प्रस्ताव पास किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी. मंत्री परिषद ने जेवर एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया.
यूपी का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, भविष्य में बनेगा एविएशन हब
उत्तर प्रदेश मंत्री परिषद ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और भविष्य में यह देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है. इसी महत्व को देखते हुए मंत्री परिषद ने एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना
मंत्री परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के प्रति अटूट एवं निरंतर समर्पण के लिए उनकी मुक्त कंठ से सराहना की. कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया.
विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित हिंदुस्तान 2047 का संकल्प
मंत्री परिषद ने विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित हिंदुस्तान 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण निष्ठा, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करने का दृढ़ संकल्प दोहराया. जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा जेवर रखने का प्रस्ताव इसी कैबिनेट बैठक में पारित किया गया.
Must Read– UP में टोल प्लाजा के पास घर है? तो हो सकती है 1,200 की बचत, जल्द आने वाला है सालाना पास, जानें क्या होगा खास
The post योगी कैबिनेट का फैसला: यूपी के सबसे बड़े एयरपोर्ट का बदला गया नाम, अब PM नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा जेवर एयरपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

