Hot News

इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP नेता किरीट सोमैया ने विदेश जाने पर रोक लगाने की अपील की

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. BJP नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने अभिनेता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों (विदेश आने-जाने की निगरानी करने वाले अधिकारी) से अपील की है कि जांच पूरी होने तक इमरान खान को देश छोड़ने से रोका जाए. यह मांग मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले को लेकर की गई है.

इसके साथ ही उन्होंने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से इमरान खान के खिलाफ LOC जारी करने और उनके विदेश जाने की कोशिश करने पर मुंबई पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया है. सोमैया ने अधिकारियों से इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप में देने की मांग भी की है.

मुंबई में प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित किया गया था.

किरीट सोमैया ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि प्रदर्शन के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी. उन्होंने दावा किया कि इमरान खान भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इसी दौरान मुंबई पुलिस ने अभिनेता को मौके से हिरासत में लिया था.

पुलिस ने दर्ज की FIR, अभिनेता का नाम भी शामिल

सोमैया के पत्र के मुताबिक, इस घटना को लेकर मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 813/2026 दर्ज की गई है. इस मामले में इमरान खान का नाम भी शामिल बताया गया है. हालांकि, सोमैया ने पत्र में यह भी कहा कि उन्हें अब तक FIR की कॉपी नहीं मिली है. उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच और अभिनेता की भूमिका को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाने की अपील की है.

इमरान खान की नागरिकता को लेकर भी उठाया सवाल

किरीट सोमैया ने अपने पत्र में दावा किया कि अभिनेता इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड भी है. उन्होंने गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से इस मामले की समीक्षा करने को कहा है.

सोमैया ने यह भी अनुरोध किया है कि अधिकारियों को जांच करनी चाहिए कि विरोध प्रदर्शन में अभिनेता की कथित भागीदारी के आधार पर नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 7D और इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत कोई कार्रवाई बनती है या नहीं.

“>

सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया पत्र

किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर केंद्रीय गृह सचिव को लिखे अपने पत्र की कॉपी पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने इमरान खान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने और उन्हें हिंदुस्तान छोड़कर जाने से रोकने की मांग दोहराई.

ये भी पढ़ें: पान खाने ही वाले थे बाबू मोहन, तभी आया पुलिस का फोन, ऐसे बची एक्टर की जान

The post इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP नेता किरीट सोमैया ने विदेश जाने पर रोक लगाने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top