Hot News

गाछी में मांद के भीतर मिला अधेड़ महिला का श*व, ह”त्या की आशंका

ग्रामीणों ने लगाया ह”त्या कर श”व छिपाने के प्रयास का आरोप, एफएसएल टीम ने की जांच

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या सात में गुरुवार को एक अधेड़ स्त्री का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्त्री का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक गाछी में मांद के भीतर आधा समाया हुआ मिला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या कर उसे छिपाने के प्रयास की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान अख्तियारपुर निवासी अखिलेश चौरसिया की पत्नी ललिता देवी (38) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे ललिता देवी शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान गांव के कुछ शिशु सांप का पीछा करते हुए गाछी की ओर पहुंचे। वहां एक मांद में स्त्री का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव की स्थिति देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्त्री के गले पर फंदे जैसा निशान था और उनकी जीभ बाहर निकली हुई थी। दोनों हाथ भी अकड़े हुए थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने स्त्री की हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया।

पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के लिए जांच-पड़ताल की। सदर डीएसपी सतीश कुमार सुमन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top