Hot News

मां कात्यायनी के दिन किस राशि की दूर होंगी परेशानियां? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है. शारदीय नवरात्र का आज छठा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

  • दिन: शुक्रवार
  • तिथि: शुक्ल पक्ष षष्ठी सुबह 5:54 बजे तक, फिर सप्तमी तिथि
  • नक्षत्र: ज्येष्ठा सुबह 6:47 बजे तक, फिर मूल नक्षत्र
  • योग: शोभन योग रात 10:05 बजे तक, फिर अतिगण्ड योग
  • करण: कौलव शाम 4:38 बजे तक, फिर तैतिल और गर करण
  • सूर्य राशि: कन्या
  • चंद्र राशि: वृश्चिक सुबह 6:47 बजे तक, फिर धनु
  • सूर्योदय: सुबह 6:28 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:56 बजे

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 से 5:40 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 से दोपहर 12:35 बजे तक
  • अमृत काल: रात 2:39 से सुबह 4:27 बजे तक (17 अक्टूबर)

अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: सुबह 10:46 से दोपहर 12:12 बजे तक
  • यमगंड: दोपहर 3:04 से शाम 4:30 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:54 से 9:20 बजे तक

मेष से मीन तक आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों को आज वाहन चलाते समय और जोखिम भरे काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. जल्दबाजी में कोई काम न करें. अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें.

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. प्रशासनी कामों में सफलता मिलने की संभावना है. कानूनी मामलों में भी राहत मिल सकती है. कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों की आमदनी बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने जरूरी काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं.

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों को आज व्यापार में पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए. विरोधियों से सतर्क रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. सोच-समझकर काम करने से परेशानी से बच सकते हैं.

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों को आज मेहनत का फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. धैर्य बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान दें. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. लगातार प्रयास करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुकून भरा रह सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा. जरूरी कामों को पूरा करने के लिए दिन का सही इस्तेमाल करें. अपनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी.

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों को आज बेवजह की चिंता और तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए. कामकाज में सावधानी बरतें. सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें.

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मन खुश रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी अपनी बात रखने का अच्छा मौका मिल सकता है. अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.

आज का धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में अच्छी समाचार मिल सकती है. लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की उम्मीद है. दिन उत्साह और खुशी से बीतेगा. मिले हुए अवसरों का सही इस्तेमाल करें.

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों की किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है और पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है. अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और मेहनत जारी रखें.

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों को आज पुराना उधार वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी. जरूरी मामलों में अपनी समझदारी से फैसला लें. मेहनत से पीछे न हटें. सही दिशा में किए गए प्रयास आगे चलकर अच्छा परिणाम दे सकते हैं.

आज का मीन राशिफलफल

मीन राशि वालों को आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. परिवार या दोस्तों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं. बातचीत में संयम रखें और गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें.

The post मां कात्यायनी के दिन किस राशि की दूर होंगी परेशानियां? जानें आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top