Shani Mangal Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 16 अक्तूबर 2026 को शनि और मंगल का खास योग बनने जा रहा है. यह योग दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगा. ज्योतिषाचार्य मणिभूषण झा ने बताया कि शनि-मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री कोण पर मौजूद रहेंगे. दोनों ग्रहों की कोणीय स्थिति से नवपंचम योग बनेगा. यह नवपंचम योग कुछ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी और लाभकारी है.
शनि-मंगल का नवपंचम योग 5 राशि के जातकों के लिए शुभ
मेष राशि
व्यापार में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ विस्तार होगा. नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी से अचानक धन लाभ हो सकता है. भवन निर्माण के कार्य से जुड़े जातकों को विशेष लाभ का योग है. आमदनी में इजाफे के साथ-साथ विस्तार का योग है. परिवार में पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है. आमदनी में वृद्धि होगी.
सिंह राशि
जमीन से जुड़े कार्यों से धन लाभ का योग बनेगा. व्यापार में आर्थिक उन्नति के कई योग बनेंगे. पिता से धन लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ आर्थिक लाभ होगा. किसी साथी से अचानक लाभ होगा. दैनिक आमदनी बढ़ेगी. नौकरी से जुड़ा कोई जरूरी काम बनेगा, जिससे मन खुश रहेगा.
वृश्चिक राशि
नौकरी करने वाले जातकों की आर्थिक तरक्की का नया दौर शुरू होगा. व्यापार करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी. मेहनत के अनुकूल लाभ होगा. कमाई का नया रास्ता बनेगा. समाज के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी. घर-परिवार खुशहाल रहेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
मकर राशि
आमदनी का नया जरिया तलाशने में कामयाब होंगे. व्यापारी वर्ग के लोगों की कमाई में इजाफा होगा. कोई डील पक्की हो सकती है. शनि ग्रह की अनुकूल स्थिति से कार्यस्थल पर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. पैतृक संपत्ति का विवाद दूर हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.
कुंभ राशि
शनि-मंगल के इस योग से कुंभ राशि वाले जातकों के अच्छे दिन आएंगे. व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई अवसर मिलेंगे. साझेदारी वाले व्यापार से भी धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. जमीन से जुड़े कार्यों से धन लाभ होगा. व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन सूझबूझ और मेहनत से स्थिति पर नियंत्रण कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: Surya Gochar: सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का हाल
ये भी पढ़ें: नवरात्र में गजकेसरी राजयोग से चमकेगी इन 6 राशि वालों की किस्मत, धन और ऐश्वर्य में होगी वृद्धि
The post शनि-मंगल के नवपंचम योग से संवरेगी इन 5 राशि वालों की तकदीर, जानें नौकरी-व्यापार के लिए क्या है खास appeared first on Naya Vichar.
