Hot News

अब सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करने के काम नहीं आएगा Google Play Store, यहां से खरीद सकेंगे Pixel फोन और दूसरे डिवाइस

Google अब अपने हार्डवेयर प्रोडक्ट्स खरीदने के प्रोसेस को पहले से ज्यादा आसान बनाने में जुटा है. अभी तक Google Play Store का यूज ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए किया जाता था. लेकिन अब इसका काम थोड़ा और बढ़ गया है. दरअसल, Google ने चुपचाप Play Store ऐप में एक नया ‘Shop devices’ ऑप्शन जोड़ दिया है. इसकी मदद से आप अपने Android फोन से ही Google के स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और दूसरे हार्डवेयर प्रोडक्ट्स देख सकेंगे और उन्हें सीधे खरीद भी सकेंगे.

‘Shop Devices’ फीचर को कैसे खोजें?

इस नए शॉपिंग सेक्शन को यूज करना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करें. अब ऊपर दाईं ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें. यहां आपको अकाउंट मेन्यू में नया ‘Shop devices’ ऑप्शन नजर आएगा.

इस ऑप्शन पर टैप करते ही आप सीधे Google Store की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे. यहां आप अपनी पसंद के प्रोडक्ट की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं, मनपसंद मॉडल चुन सकते हैं और पेमेंट करके खरीदारी भी कर सकते हैं.

कौन-कौन से Google Pixel डिवाइस खरीद सकते हैं?

Google के ऑनलाइन स्टोर के ‘Shop Devices’ सेक्शन में इन दिनों कई प्रोडक्ट्स लिस्टेड हैं. यहां आपको लेटेस्ट Pixel 11, प्रीमियम Pixel 11 Pro और फोल्ड होने वाला Pixel 11 Pro Fold खरीदने का ऑप्शन मिलता है. वहीं, कम बजट में Pixel फोन खरीदने वालों के लिए Pixel 10a भी मौजूद है.

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Google के स्टोर पर स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी खरीद सकते हैं. इनमें Pixel Watch 5 और Pixel Buds Pro 2 शामिल हैं. कीमत की बात करें तो Pixel 11 के लिए 89,999 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि Pixel 10a की शुरुआती कीमत 55,999 रुपये रखी गई है. वहीं, प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले Pixel 11 Pro Fold को खरीदने के लिए कम से कम 1,86,999 रुपये खर्च करने होंगे.

क्या यहां कोई खास डिस्काउंट मिल रहा है?

अगर आप इस फीचर के जरिए कुछ खास ऑफर्स, डिस्काउंट या कैशबैक मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है. फिलहाल, यहां Google के प्रोडक्ट्स रेगुलर कीमतों पर ही मिल रहे हैं. यानी खरीदारी के दौरान आपको कोई एक्स्ट्रा छूट या खास डील नहीं मिलने वाली.

Google के ऑफिशियल सपोर्ट पेज के मुताबिक, यूजर्स Play Store के जरिए Google के चुनिंदा हार्डवेयर प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्टोर सेक्शन को आगे बढ़ाने या इसमें नए प्रोडक्ट्स जोड़ने की किसी योजना का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर बिना अकाउंट करें वीडियो कॉल, जानें Guest Calling फीचर कैसे करेगा काम

The post अब सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करने के काम नहीं आएगा Google Play Store, यहां से खरीद सकेंगे Pixel फोन और दूसरे डिवाइस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top