Hot News

T20 में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे शुभमन गिल

Most Runs as Captain in T20: टी20 क्रिकेट में कप्तानी करना आसान नहीं होता. एक ओर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होती है, तो दूसरी ओर कप्तान को अपने प्रदर्शन से भी मिसाल पेश करनी पड़ती है. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने इस चुनौती को बखूबी निभाया और कप्तानी करते हुए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. इस सूची में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, शुभमन गिल और जेम्स विंस भी अपनी जगह बना चुके हैं. इन पांचों खिलाड़ियों ने टी20 टूर्नामेंट में कप्तानी के दौरान बड़े रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया.

विराट कोहली: 973 रन बनाकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. उन्होंने 16 मैचों की सभी 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 4 बार नाबाद रहकर कुल 973 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 81.08 और स्ट्राइक रेट 152.03 रहा.

डेविड वार्नर. फोटो—एक्स

वॉर्नर उस सीजन में शतक नहीं लगा सके, लेकिन 9 अर्धशतकों की मदद से लगातार रन बनाते रहे. उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 93 रन की रही. उन्होंने 88 चौके और 31 छक्के लगाए. उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें:

जेम्स विंस: इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में चमके

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस ने 2015 के नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में हैम्पशायर की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 710 रन बनाए. उनका औसत 59.16 और स्ट्राइक रेट 134.46 रहा.

जेम्स विंस

विंस ने इस टूर्नामेंट में एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 107 रन की रही. उन्होंने 87 चौके और 14 छक्के भी जड़े. इस प्रदर्शन के दम पर विंस ने टी20 टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया.

टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी रन
1 विराट कोहली 973
2 डेविड वॉर्नर 848
3 केन विलियम्सन 735
4 शुभमन गिल 732
5 जेम्स विंस 710

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

The post T20 में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे शुभमन गिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top