Watch Video : ‘टाइगर श्रॉफ हर रविवार को यहां आते हैं. उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा होती है. हमलावर उनको फुटबॉल स्पोर्ट्सते वक्त भी गोली मार सकते थे, लेकिन शायद हमलावरों ने सोचा होगा कि गोली दूसरों को भी लग सकती है.’ यह बात फायरिंग के चश्मदीद राकेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कही.
चश्मदीद राकेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे वह अपना रिक्शा निकालने पहुंचे थे. उस समय मौके पर तीन लोग थे. एक बाइक पर था, जबकि दो लोग गेट के बाहर खड़े थे. इनमें से एक गेट के पास और दूसरा थोड़ा आगे था. राकेश के मुताबिक, फायरिंग शुरू होते ही एक व्यक्ति ने सामने से गोली चलाई. उसका निशाना टाइगर श्रॉफ की सीट थी. वहीं, गेट के पास खड़े दूसरे व्यक्ति ने भी गोली चलाई. यह गोली टाइगर के ड्राइवर के हाथ में लगी.
चश्मदीद ने क्या बताया
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 15 टीमें गठित
मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग में उनके ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हो गए. पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाई हैं. यह घटना पुष्पा पार्क के पास जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है. पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगा रही है.
The post Watch Video : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की आंखों देखी कहानी, रिक्शा चालक ने बताया कैसे चलीं गोलियां appeared first on Naya Vichar.

