Hot News

500 KM तक की रेंज, ₹1.03 लाख शुरूआती कीमत और ₹274 महीने का खर्च, दिवाली पर घर लाएं ये 5 दमदार इलेक्ट्रिक बाइक्स

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. और इस सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं, खासतौर पर धनतेरस को लोग धातु खरीदना शुभ मानते हैं. ऐसे में अगर आप एक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो, इलेक्ट्रिक बाइक से बेहतर कुछ नहीं हो सकती है.

EV बाइक न सिर्फ आपका पेट्रोल का खर्च बचाएगी बल्कि ट्रैफिक जैसे हालातों में भी आरामदायक साबित होगी, क्योंकि इसमें गियर बदलने की झंझट नहीं होती. इस लेख में हम आपको 5 ऐसी जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक बताने वाले हैं, जो दिखने में तो शानदार हैं ही, साथ ही आपके लिए किफायती भी खूब साबित होंगी. इनकी शुरुआती कीमत ₹1.03 लाख-₹1.40 लाख तक है.

एक नजर में पूरी समाचार

  • सबसे ज्यादा रेंज: Ola Roadster X+ का टॉप मॉडल सिंगल चार्ज में 500 KM (IDC रेंज) तक चलने का दावा करता है.
  • बजट और रेंज का कॉम्बो: Ola Roadster X+ का बेस मॉडल (4.5 kWh) 1.03 लाख रुपये में 252 KM की रेंज देता है.
  • रफ्तार के शौकीनों के लिए: Oben Rorr Evo में 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और दमदार 9 kW की मोटर मिलती है.
  • रोजाना के सफर के लिए: Revolt RVX और Avore EX1 जैसी बाइक्स 160 KM की रेंज के साथ ऑफिस आने-जाने के लिए परफेक्ट हैं.
  • स्पोर्ट्स बाइक का फील: Odysse Evoqis Lite आपको फुल-फेयरिंग स्पोर्टी लुक देती है.

ये भी पढ़ें: Swiggy, Zomato या Blinkit में डिलीवरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कम खर्च में देंगे लंबा साथ, जानें किसमें मिलेगा बेस्ट वैल्यू फॉर मनी

Ola Roadster X+

Ola की यह बाइक उन लोगों के लिए है जो बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं.

  • बैटरी और रेंज: 4.5 kWh बैटरी (252 किमी रेंज) और 9.1 kWh बैटरी (500 किमी रेंज).
  • रफ्तार: 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड. 0 से 40 की रफ्तार मात्र 2.7 सेकंड में.
  • कीमत: 4.5 kWh वेरिएंट की कीमत ₹1,03,382 और 9.1 kWh वेरिएंट की ₹1,89,999 (एक्स-शोरूम) है.
  • किसे लेना चाहिए? अगर आपका बजट 1.10 लाख रुपये के आसपास है और आप लंबी रेंज चाहते हैं, तो इसका 4.5 kWh मॉडल एक बेहतरीन डील है.

Oben Rorr Evo

अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक में भी पेट्रोल वाली स्पोर्ट्स बाइक जैसी ताकत चाहते हैं, तो इसे देख सकते हैं.

  • बैटरी और रेंज: 4.4 kWh LFP बैटरी, जो 180 KM की असली (True) रेंज का दावा करती है.
  • पावर: 9 kW की मोटर और 250 Nm का जबरदस्त टॉर्क.
  • फीचर्स: 5 इंच का कलर डिस्प्ले, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट अलर्ट.
  • कीमत: ₹1,39,999 (एक्स-शोरूम).
  • किसे लेना चाहिए? उन युवाओं के लिए जिन्हें तेज रफ्तार (110 kmph) और एग्रेसिव लुक पसंद है.

Revolt RVX

शहर के अंदर रोज ऑफिस या मार्केट जाने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद नाम है.

  • बैटरी और रेंज: 3.24 kWh की बैटरी के साथ 160 किमी की रेंज.
  • चार्जिंग: इसे फुल चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे लगते हैं.
  • कीमत: ₹1,29,990 (एक्स-शोरूम).
  • किसे लेना चाहिए? डेली कम्यूटर के लिए. इसे खरीदने से पहले अपने शहर में सर्विस सेंटर की स्थिति जरूर पता कर लें.

Avore EX1

  • बैटरी और रेंज: 3.24 kWh बैटरी के साथ 160 KM की रेंज और 100 किमी/घंटा की टॉप स्पीड.
  • कीमत: शुरुआती ऑफर के तहत यह ₹1,24,999 में उपलब्ध है (बाद में ₹1,34,999).
  • किसे लेना चाहिए? जो लोग नेविगेशन और बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे डिजिटल फीचर्स के शौकीन हैं.

Odysse Evoqis Lite

इसकी फुल-फेयरिंग बॉडी (प्लास्टिक कवरिंग) इसे बिल्कुल एक रेसिंग बाइक जैसा लुक देती है.

  • बैटरी और रेंज: 2.5 kWh की बैटरी के साथ 90 KM की रेंज.
  • चार्जिंग: इसे घर के सामान्य 15A प्लग से चार्ज किया जा सकता है.
  • कीमत: ₹1,18,000 (एक्स-शोरूम).
  • किसे लेना चाहिए? जिनका रोज का सफर कम है (30-40 किमी) लेकिन उन्हें मोहल्ले में भौकाल टाइट रखने के लिए स्पोर्ट्स बाइक वाला लुक चाहिए.

सभी 5 बाइक्स की तुलना

बाइक का नाम बैटरी दावा की गई रेंज टॉप स्पीड एक्स-शोरूम कीमत
Ola Roadster X+ 4.5 / 9.1 kWh 252 / 500 किमी 125 किमी/घंटा ₹1,03,382 से शुरू
Oben Rorr Evo 4.4 kWh 180 किमी 110 किमी/घंटा ₹1,39,999
Revolt RVX 3.24 kWh 160 किमी 90 किमी/घंटा ₹1,29,990
Avore EX1 3.24 kWh 160 किमी 100 किमी/घंटा ₹1,24,999 से शुरू
Odysse Evoqis Lite 2.5 kWh 90 किमी 75 किमी/घंटा ₹1,18,000

बचत का गणित: पेट्रोल vs इलेक्ट्रिक

मान लीजिए आप रोज 40 KM बाइक चलाते हैं:

खर्च का हिसाब पेट्रोल बाइक (45 kmpl) इलेक्ट्रिक बाइक
प्रति KM खर्च करीब ₹2.33 मात्र ₹0.23
रोजाना 40 किमी का खर्च करीब ₹93 करीब ₹9
महीने भर का खर्च (1,200 किमी) करीब ₹2,800 करीब ₹274

यानी इलेक्ट्रिक बाइक लेने से आप हर महीने सीधे तौर पर करीब 2,500 रुपये का पेट्रोल बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर 153 km की रेंज, 3 घंटे से कम में चार्ज, कीमत ₹1 लाख से भी नीचे, लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

The post 500 KM तक की रेंज, ₹1.03 लाख शुरूआती कीमत और ₹274 महीने का खर्च, दिवाली पर घर लाएं ये 5 दमदार इलेक्ट्रिक बाइक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top