Hot News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बाइक छोड़ ट्रेन से भागे थे शूटर, पुलिस ने गाड़ी की बरामद, 2 लोग हिरासत में

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को एक अहम सुराग मिला है. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है. साथ ही, मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. अब पुलिस इन दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.

अंधेरी स्टेशन के पास मिली लावारिस बाइक

जांच के दौरान पुलिस ने जब घटना के बाद के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, तो पता चला कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर सीधे अंधेरी की तरफ भागे थे. उन्होंने अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ी और भीड़ में मिलकर लोकल ट्रेन पकड़कर फरार हो गए. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया और उस पर से फिंगरप्रिंट्स भी जुटाए हैं.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सामने आई पहली CCTV फुटेज, पार्क के बाहर एक्टर का इंतजार करते दिखे 2 हमलावर

हिरासत में लिए गए 2 संदिग्ध, पूछताछ जारी

बाइक मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दोनों का हमलावरों से क्या सीधा कनेक्शन है.

अधिकारियों का भी कहना है कि सिर्फ पूछताछ के लिए पकड़े जाने का मतलब यह नहीं है कि वारदात में उनका हाथ साबित हो गया है.

हमलावरों के चेहरों की पहचान में जुटीं 15 टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 15 अलग-अलग टीमें बनाई हैं. ये टीमें रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से हमलावरों के चेहरे पहचानने की कोशिश कर रही हैं. पुलिस हर छोटे-बड़े सुराग पर तेजी से काम कर रही है, ताकि ट्रेन से भागे तीनों शूटर्स को जल्द से जल्द दबोचा जा सके.

कैसे हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला?

यह पूरी वारदात रविवार की शाम करीब 8 बजे विले पार्ले इलाके में हुई थी. टाइगर श्रॉफ पुष्पा पार्क में फुटबॉल स्पोर्ट्सकर अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे. तभी बाइक पर सवार 3 लड़कों ने उनकी कार पर अचानक 5 राउंड गोलियां चला दीं.

गनीमत रही कि टाइगर इस हमले में सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और पास खड़े एक ऑटो वाले को गोली लग गई. इसके बाद टाइगर ने खुद गाड़ी चलाकर घायल ड्राइवर को फौरन अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से लिया ब्रेक, क्या वजह है लॉरेंस बिश्नोई का डर?

The post टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बाइक छोड़ ट्रेन से भागे थे शूटर, पुलिस ने गाड़ी की बरामद, 2 लोग हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top