Hot News

दाऊद के ठिकाने पर UN से इतनी बड़ी गलती कैसे? एक्सपर्ट बोले- यह चूक नहीं, सोची-समझी साजिश

Dawood Ibrahim D-Company: संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह डी-कंपनी को ‘हिंदुस्तान स्थित’ बताए जाने पर हिंदुस्तान ने कड़ी नाराजगी जताई है. हिंदुस्तान ने रिपोर्ट में दी गई जानकारी को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

हिंदुस्तानीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधते हुए कहा कि दाऊद उसी देश में पनाह लिए हुए है, जहां कभी अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन छिपा था और अमेरिकी कार्रवाई में मारा गया था. हिंदुस्तान ने स्पष्ट किया कि दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद से ही देश में वांछित है और लंबे समय से हिंदुस्तान से बाहर रह रहा है.

UN की रिपोर्ट में ऐसी क्या बात लिखी थी, जिस पर भड़क गया हिंदुस्तान?

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में हिंदुस्तानीय मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने विशेष प्रतिवेदक बेन सॉल की रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. इस रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम के आपराधिक गिरोह डी-कंपनी को ‘हिंदुस्तान स्थित’ बताया गया था.

हिंदुस्तानीय प्रतिनिधि ने इसे गंभीर तथ्यात्मक गलती करार दिया. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर किसी संगठन या व्यक्ति के बारे में जानकारी देते समय तथ्यों की सही जांच जरूरी है. बिना ठोस आधार के इस तरह का उल्लेख करना न केवल गलत है, बल्कि इससे संस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठते हैं.

जिस देश में ओसामा बिन लादेन मारा गया, वहीं छिपा है दाऊद

हिंदुस्तान ने दाऊद इब्राहिम के ठिकाने को लेकर भी संयुक्त राष्ट्र को उसके आधिकारिक रिकॉर्ड की याद दिलाई. हिंदुस्तानीय प्रतिनिधि ने कहा कि दाऊद को साल 2003 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित किया था, लेकिन वह उससे काफी पहले हिंदुस्तान छोड़ चुका था. हिंदुस्तान ने कहा- देश से फरार होने के बाद दाऊद के संबंध अल-कायदा और उसके सरगना ओसामा बिन लादेन से जुड़े. हिंदुस्तानीय पक्ष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अपने दस्तावेजों में उसके ठिकाने से संबंधित जानकारी मौजूद है.

1993 के मुंबई धमाकों के बाद से हिंदुस्तान को दाऊद की तलाश

हिंदुस्तानीय राजनयिक रघु पुरी ने याद दिलाया कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में हिंदुस्तान में वांटेड है. उसका नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध व्यवस्था में भी दर्ज है.

हिंदुस्तान ने सवाल उठाया कि जब संयुक्त राष्ट्र के पास दाऊद से संबंधित आधिकारिक जानकारी पहले से मौजूद है, तो विशेष प्रतिवेदक की रिपोर्ट में डी-कंपनी को हिंदुस्तान स्थित क्यों बताया गया? हिंदुस्तानीय पक्ष ने इस जानकारी को वास्तविक स्थिति के विपरीत और बेहद अफसोसजनक बताया.

अधिकारियों की गलत रिपोर्ट से UN की साख को नुकसान

हिंदुस्तान ने विशेष प्रतिवेदकों की जवाबदेही का मुद्दा भी उठाया. हिंदुस्तानीय प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों से तथ्यों की सही और निष्पक्ष जानकारी देने की उम्मीद की जाती है.

ऐसे में बिना पर्याप्त जांच के गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करना स्वीकार नहीं किया जा सकता. हिंदुस्तान ने चेताया कि इस तरह की लापरवाही और पक्षपात से संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचता है.

हिंदुस्तानीय प्रतिनिधि ने यह भी स्पष्ट किया कि मानवाधिकार व्यवस्था का इस्तेमाल आतंकवादियों को संरक्षण देने या उनके ठिकानों के बारे में गलत तस्वीर पेश करने के लिए नहीं होना चाहिए.

एक्सपर्ट व्यू: ‘यह सामान्य गलती नहीं, आतंकवाद पर पश्चिमी देशों का दोहरा रवैया’

धनंजय त्रिपाठी, विदेश मामलों के विशेषज्ञ

सवाल- दाऊद जैसे वैश्विक आतंकी के ठिकाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है?

विदेश मामलों के विशेषज्ञ धनंजय त्रिपाठी के मुताबिक, इसे महज अनजाने में हुई गलती नहीं माना जा सकता. उनका कहना है कि इस रिपोर्ट में एक तरह का पूर्वाग्रह दिखाई देता है.

त्रिपाठी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम तीन दशक से ज्यादा समय पहले हिंदुस्तान से फरार हो चुका है. उसके तार 1993 के मुंबई बम धमाकों से लेकर 26/11 के आतंकी हमलों तक जुड़े रहे हैं. उसका नेटवर्क पाकिस्तान समेत दुनिया के कई हिस्सों में फैला हुआ है.

उनके अनुसार, इन तथ्यों के बावजूद डी-कंपनी को हिंदुस्तान स्थित बताना आतंकवाद के मामले में पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये को उजागर करता है.

सवाल- ऐसी रिपोर्ट से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर क्या असर पड़ेगा?

धनंजय त्रिपाठी का मानना है कि इस तरह की तथ्यात्मक गलतियां आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को कमजोर कर सकती हैं.

उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के इस तर्क को सही माना जाए, तो पाकिस्तान में वर्षों तक छिपे रहे ओसामा बिन लादेन को भी वैश्विक आतंकी के बजाय केवल ‘पाकिस्तानी आतंकी’ कहना पड़ेगा.

आतंकवादियों की पहचान और उनके नेटवर्क के बारे में गलत जानकारी देना गंभीर मामला है. ऐसी रिपोर्टों से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आतंकी संगठनों को अप्रत्यक्ष फायदा पहुंच सकता है- धनंजय त्रिपाठी

त्रिपाठी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के लिए जरूरी है कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टें सटीक तथ्यों पर आधारित हों और किसी देश या संगठन को लेकर गलत धारणा पैदा न करें.

Also Read: मुस्लिम देशों से दोस्ती बढ़ा रहा पाकिस्तान, मक्का पैक्ट के बाद दोहा में किया बद्र समझौता; दोनों में क्या है अंतर?

The post दाऊद के ठिकाने पर UN से इतनी बड़ी गलती कैसे? एक्सपर्ट बोले- यह चूक नहीं, सोची-समझी साजिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top