Mokama MLA Anant Singh : मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है. अनंत सिंह ने दावा किया है कि वो अपनी पार्टी बना लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई गम नहीं है.
जनता मालिक देगी जवाब
जदयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने पार्टी और नीतीश कुमार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से उनकी कोई दूरी नहीं है और वह उनकी बुराई कभी नहीं करेंगे. अनंत सिंह ने पार्टी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता मालिक है और वह अपने तरीके से जवाब देगी.
पार्टी खत्म हो गया
अनंत सिंह ने कहा कि, जो कार्रवाई किया है वो बढ़िया किया है. हमको कोई दिक्कत नहीं है. पार्टी नीतीश जी का था. नीतीश जी खुद रहे है तो पार्टी में कौन योगदान मिला. उन्होंने कहा कि उन्हें जिसने पार्टी से निकाला है उसमें कोई दम नहीं है. नीतीश जी का पार्टी था. नीतीश जी खत्म हो गए, पार्टी भी खत्म हो गया.
The post JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान, बोले- नई पार्टी बना लेंगे, बताया फ्यूचर प्लान appeared first on Naya Vichar.

