Hot News

डिस्ट्रिक्ट जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से मारी स्कूटर को टक्कर, 55 साल के व्यक्ति की मौत

केरलम के कोच्चि के चेरानल्लूर में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 55 साल के स्कूटर सवार की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 साल का एक नाबालिग मर्सिडीज-बेंज कार चला रहा था और उसने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी. मृतक की पहचान चेरानल्लूर के ही मंजली निवासी जयबालकृष्णन के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का बेटा है और हादसे में शामिल कार जज के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस ने मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाने और लापरवाही के कारण मौत होने से जुड़ा केस दर्ज किया है. हादसे के बाद नाबालिग को पुलिस हिरासत में लिया गया.

पीछे से स्कूटर को मारी टक्कर

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, हादसा रविवार सुबह चेरानल्लूर में हुआ. जयबालकृष्णन अपने स्कूटर से जा रहे थे, तभी पीछे से आई मर्सिडीज-बेंज कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: नाम लिए बिना एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- कुछ देश आतंकवाद को नफा-नुकसान की तरह…

मृतक के परिवार का कहना है कि जयबालकृष्णन अपने परिवार का गुजारा करने के लिए खाने-पीने का स्टॉल चलाते थे. हादसे के समय वह घर लौट रहे थे. उनकी भतीजी ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उस पर रखा सामान घटनास्थल के आसपास बिखरा हुआ मिला. पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है.

डिस्ट्रिक्ट जज ने की पुलिस के साथ बदतमीजी

जयबालकृष्णन की भतीजी ने नाबालिग के पिता के व्यवहार को लेकर भी आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, जब नाबालिग के पिता से पूछा गया कि उन्होंने अपने कम उम्र के बेटे को कार चलाने की अनुमति क्यों दी, तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर बदतमीजी से बात की. फिलहाल, नाबालिग के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने और लापरवाही के कारण मौत होने का मामला दर्ज किया गया है.

The post डिस्ट्रिक्ट जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से मारी स्कूटर को टक्कर, 55 साल के व्यक्ति की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top