UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार की सुबह राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह हादसा हलियापुर के पास 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई. हादसे के बाद राहुल गांधी के सुरक्षित होने की समाचार सामने आई है.
मानहानि मामले में कोर्ट जा रहे थे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे. वह साल 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे. इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई.
हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं
हादसे के बाद राहुल गांधी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ियों की टक्कर किन कारणों से हुई. हादसे में किसी के घायल होने को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है.
Must Read: UP MLC Election: एमएलसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, आगरा के 3 बूथों पर आज दोबारा मतदान
The post राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

