Ranbir Kapoor Ramayana Haldi scene Debate: फिल्मों में कई बार एक छोटा सा सीन भी ऐसी चर्चा छेड़ देता है कि हर तरफ उसी की बातें होने लगती हैं. ऐसा ही कुछ हो रहा है नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के नए गाने ‘मंगल रंग’ के साथ. रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, तो साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं. गाने में राम-सीता के विवाह की खुशियों से लेकर उनके जीवन के खूबसूरत पलों की झलक दिखाई गई है.
लेकिन फिल्म के एक सीन ने लोगों को उलझन में डाल दिया है. आखिर रामलला पर पीला लेप लगाती स्त्रीएं कौन सा रस्म निभा रही हैं? क्या यह हल्दी है, मिथिला का चुमावन या फिर भगवान राम के राजतिलक की तैयारी? सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर बहस छिड़ गई है.
रणबीर कपूर पर पीला लेप लगते ही क्यों मच गई चर्चा?
‘मंगल रंग’ में एक सीन ऐसा है, जिसमें भगवान राम बने रणबीर कपूर परिवार की स्त्रीओं से घिरे नजर आते हैं. इस दौरान उनके शरीर पर पीला लेप लगाया जा रहा है. पहली नजर में इसे देखकर कई लोगों को लगा कि यह शादी से पहले होने वाली हल्दी की रस्म है. आखिर हिंदुस्तानीय शादियों में हल्दी की रस्म का अपना ही रंग होता है. पीला रंग, परिवार की स्त्रीएं और खुशियों से भरा माहौल, सब कुछ हल्दी जैसा ही दिखाई देता है.
लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट तब आया, जब दर्शकों ने सीन में माता सीता की मौजूदगी पर गौर किया. कुछ लोगों का सवाल था कि अगर यह शादी से पहले की हल्दी है, तो फिर इस रस्म में सीता की मौजूदगी कैसे समझी जाए? बस, यहीं से शुरू हो गई असली चर्चा. किसी ने इसे मिथिला की परंपरा से जोड़ दिया, तो किसी ने अंदाजा लगाया कि यह भगवान राम के राजतिलक से जुड़ा सीन हो सकता है.
हल्दी नहीं, मिथिला का चुमावन तो नहीं?
इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जिस रस्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है चुमावन. इसे चुमन या चुमावन भी कहा जाता है. मिथिला और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में यह परंपरा खास मौकों और शादी-ब्याह के दौरान निभाई जाती है.
इस रस्म में परिवार के बड़े-बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन या जोड़े को आशीर्वाद देते हैं. उनकी लंबी उम्र, खुशहाली और अच्छे भविष्य की कामना की जाती है. कुछ समुदायों में इस दौरान हल्दी, दूब, सुपारी और लाल धान जैसे शुभ सामानों का इस्तेमाल भी किया जाता है. हालांकि, अलग-अलग इलाकों और समुदायों में इस रस्म को निभाने का तरीका अलग हो सकता है.
चूंकि ‘मंगल रंग’ में राम-सीता के विवाह से जुड़े उत्सव दिखाए गए हैं, इसलिए दर्शक इस सीन को मिथिला की परंपरा से जोड़कर देख रहे हैं. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने यह साफ नहीं किया है कि सीन में वास्तव में कौन सी रस्म दिखाई गई है. ऐसे में चुमावन वाली बात फिलहाल एक चर्चा और अंदाजा ही है.
क्या भगवान राम के राजतिलक की तैयारी दिखाई गई है?
अब इस सीन की एक और थ्योरी सामने आ रही है. कुछ दर्शकों का मानना है कि यह शादी की रस्म नहीं, बल्कि भगवान राम के राजतिलक से जुड़ा कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है. गाने में राम और सीता के विवाह के साथ उनके जीवन के दूसरे पलों की झलक भी शामिल है. ऐसे में सीन को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.
हालांकि, राजतिलक वाली बात की भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यानी एक तरफ हल्दी की चर्चा है, दूसरी तरफ मिथिला के चुमावन की और तीसरी तरफ राजतिलक की थ्योरी. लेकिन मेकर्स की तरफ से स्पष्ट जानकारी सामने आने तक किसी एक निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ का पहला गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, फैंस बोले- ये फिल्म पूरे हिंदुस्तानीय सिनेमा का इतिहास बदल देगी
‘मंगल रंग’ का एक सीन और दर्शकों के मन में इतने सवाल
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है. ऐसे में ‘मंगल रंग’ का यह सीन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह है कि चर्चा सिर्फ रणबीर के लुक या गाने की नहीं, बल्कि हिंदुस्तानीय परंपराओं और रस्मों की भी हो रही है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के मेकर्स इस सीन को लेकर कोई जानकारी देते हैं या नहीं. फिलहाल इंटरनेट पर बहस जारी है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि रणबीर कपूर पर पीला लेप लगाने वाला यह सीन आखिर हल्दी है, चुमावन या राजतिलक? जवाब तो फिल्म के मेकर्स ही दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जिंदगी भर ‘रॉकस्टार’ के भरोसे नहीं बैठ सकते… ‘रामायण’ के गानों की ट्रोलिंग पर AR Rahman का मुंहतोड़ जवाब
The post राम बने Ranbir Kapoor पर चढ़ा पीले लेप का रंग! लोग बोले- ये शादी की हल्दी नहीं, मिथिला का ‘चुमावन’ है appeared first on Naya Vichar.