Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा प्रशासन अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों की जान बचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 302 टीमें तैयार रखी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है, लेकिन ओडिशा में भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है.
302 टीमें तैयार, NDRF और ODRAF अलर्ट पर
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्य प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए 302 रेस्क्यू टीमों को तैयार रखा है. इनमें ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और फायर सर्विसेज की टीमें शामिल हैं. अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य और राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
चक्रवात के असर को देखते हुए गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. दूसरे जिलों में छुट्टी का फैसला वहां के कलेक्टर मौसम और स्थानीय हालात के आधार पर करेंगे.
मछुआरों और पर्यटकों के लिए सख्त पाबंदी
प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है. संवेदनशील जिलों में पहाड़ी इलाकों, झरनों, बांधों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही भी रोकी गई है. प्रशासन का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान होने वाले हादसों को रोकना है.
गर्भवती स्त्रीओं और मरीजों को सुरक्षित रखने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने निचले और जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. गर्भवती स्त्रीओं और गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है. अस्पतालों को जरूरी दवाएं और मेडिकल किट उपलब्ध रखने को कहा गया है.
कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, राहत शिविर तैयार
प्रभावित जिलों के अधिकारियों और जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. प्रशासन को बिजली, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाएं प्रभावित होने पर जल्द बहाल करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. राहत शिविरों और नियंत्रण कक्षों के जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है.
ओडिशा में भारी बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन की सलाह मानें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
ये भी पढ़ें: 26 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 समाचारें: खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर BJP का पलटवार, कूचबिहार में BSF जवानों पर पत्थरों से हमला
The post Cyclone Arnab: ओडिशा में 302 टीमें तैनात, 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद; जानें प्रशासन की पूरी तैयारी appeared first on Naya Vichar.