Hot News

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026- पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ काम करने की रेलकर्मियों ने ली शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली अपनाने पर दिया जोर

नया विचार न्यूज समस्तीपुर- समस्तीपुर रेल मंडल में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा एवं सतर्कता की शपथ ली। रेलकर्मियों ने अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि प्रशासनिक दक्षता, सुरक्षित रेल परिचालन और आम लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सतर्कता नियमों का सख्ती से पालन करने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखना प्रत्येक रेलकर्मी की जिम्मेदारी है। इससे संगठन की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ आम लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान रेल मंडल में कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top