Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गर्मी बढ़ने वाली है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है. अब तक लोगों को सुबह-शाम ठंड लग रही थी. दिन में गर्मी थी. अब तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे मौसम बदल जायेगा. मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे झारखंड में गर्मी बढ़ेगी.
9 मार्च को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कभी गिरावट आ रही थी, तो कभी बढ़ोतरी हो रही थी. रविवार 9 मार्च 2025 को राज्य के दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क बना रहेगा.
10 मार्च को झारखंड के इन हिस्सों में छाया रहेगा बादल
सोमवार 10 मार्च 2025 को राज्य के दक्षिणी (सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) और उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद) हिस्से में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा और चतरा) में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा.
नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
11 मार्च को मौसम में हो सकता है थोड़ा परिवर्तन
मंगलवार 11 मार्च 2025 को मौसम में थोड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद है. इस दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. बुधवार 12 मार्च 2025 को मौसम में फिर थोड़ा बदलाव होगा. आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.
झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 9 मार्च को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 10 मार्च को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 11 मार्च को आसमान साफ रहेगा, तो 12 मार्च को फिर आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा.
झारखंड में सबसे कम उच्चतम तापमान सरायकेला का
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला-खरसावां के सरायकेला में रहा. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में रिकॉर्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें
8 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें कीमत
झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा
The post Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें वेदर फोरकास्ट appeared first on Naya Vichar.