Hot News

Aaj ka Mausam : कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली–यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5-6 दिनों में दक्षिण हिंदुस्तान के कई इलाकों में बारिश बढ़ने और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों में गुजरात के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 10 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की बात मौसम विभाग की ओर से की गई है. देश की राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है. विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना कम

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यानी आज मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग लखनऊ ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी.

बिहार–झारखंड में अब गिरेगा पारा

बिहार में किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट नहीं है. हालांकि, अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. इसी तरह झारखंड में मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है. यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की उम्मीद है.

ओडिशा में बारिश की संभावना

ओडिशा में 10 से 12 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या तूफान की संभावना है, जबकि कुछ अन्य जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : वापसी को तैयार मानसून! अब मौसम होगा कूल-कूल, जानिए आज कहां होगी बारिश

तमिलनाडु, केरल के अलावा यहां हो सकती है बारिश

तमिलनाडु, केरल और माहे में 10 से 14 अक्टूबर तक, तटीय कर्नाटक में 10 अक्टूबर को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 से 13 अक्टूबर तक जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 12 अक्टूबर तक और रायलसीमा में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

असम, मेघालय के अलावा इस राज्यों में बारिश के आसार

असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में 10 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश या तूफान की संभावना है, जबकि कुछ अन्य जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

The post Aaj ka Mausam : कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली–यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top