Ahoi Ashtami Vrat 2025: अहोई अष्टमी व्रत हिंदुस्तान में मनाया जाने वाला एक विशेष त्योहार है. इस पर्व को माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. पर्व के दौरान माताएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के समय माता अहोई की पूजा-अर्चना करने के बाद तारों को अर्घ्य देती हैं. इसके बाद माताएं व्रत का पारण करती हैं.कहा जाता है कि ऐसा करने से संतान की आयु लंबी होती है और जीवन में तरक्की आती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है. आइए जानते हैं, अहोई अष्टमी के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए.
अहोई अष्टमी के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए?
अहोई अष्टमी के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन दान करने से संतान के जीवन से सभी दुख, तकलीफें और मुसीबतें दूर होती हैं. इस दिन आप जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं, इसे बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस दिन धन, कपड़े और अनाज का दान भी करना चाहिए.
अहोई अष्टमी के दिन किस मंत्र का जाप करें?
अहोई अष्टमी के दिन “ॐ पार्वतीप्रिय-नंदनाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
अहोई अष्टमी किस तारीख को पड़ रही है?
अहोई अष्टमी का पावन पर्व 13 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है.
अहोई माता की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
अहोई माता की पूजा का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी के दिन करें माता की आरती, संतान को मिलेगा दीर्घायु का आशीर्वाद
The post Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी के दिन करें इन चीजों का दान, संतान के जीवन से दूर होंगी सारी बाधाएं appeared first on Naya Vichar.

