Hot News

Anupama Maha Twist: प्रार्थना के बेबी शॉवर में होगा फुल ऑन ड्रामा, गौतम की कुर्सी को लात मारेगी अनु, मोटी बा की आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

Anupama Maha Twist: सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी को अनु फिर से समझाने की कोशिश करती है. पाखी कहती है कि उसकी जिंदगी में बहुत समय बाद प्यार वापस आया है. अनु कहती है कि वह पहले दिवाकर को समझने की कोशिश करे, लेकिन पाखी कहती है कि वह उसे समझ चुकी है. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में मोटी बा फार्महाउस जाने का फैसला करती है. मोटी बा कहती है कि वह शाह परिवार को अपने घर में बर्दाश्त नहीं कर सकती. पराग और ख्याति उन्हें जाने से रोकते हैं, लेकिन मोटी बा अपने फैसले पर अड़ी रहती है.

परी को भड़काएगा तोशू

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार प्रार्थना के बेबी शॉवर में जाने के लिए तैयार होते हैं. किंजल अपनी बेटी परी को समझाती है कि वहां पर वह शांत रहे. तोशू कहता है कि परी को शांत रहने की कोई जरूरत नहीं है और वह उसे भड़काता है. तोशू चाहता है कि परी और राजा का तलाक हो जाए. किंजल उसे वॉर्न करती है कि परी की शादीशुदा जिंदगी वह खराब ना करे. कोठारी हाउस में राही, दिवाकर के बारे में सोच कर काफी डर जाती है. प्रेम उसे विश्वास दिलाता है कि जब तक वह उसके साथ है, दिवाकर उसका कुछ बुरा नहीं कर सकता.

गौतम की कुर्सी को लात मारेगी अनुपमा

बेबी शॉवर में अनुपमा कहती है कि प्रार्थना के साथ अंश बैठकर सारे रस्में करेगी. मोटी बा कहती है कि अंश की जगह गौतम बैठेगा क्योंकि वह ही शिशु का असली पिता है. अनु और सारा परिवार ये सुनकर हैरान हो जाता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बेबी शॉवर सेलिब्रेशन में अनु डांस करती है. मोटी बा कहती है कि गौतम ही प्रार्थना के साथ बैठेगा. जैसे ही गौतम, प्रार्थना के बगल में कुर्सी पर बैठने वाला होता है, अनु कुर्सी को लात मार देती है और गौतम नीचे गिर जाता है. ये देखकर सब लोग शॉक्ड हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: साइको दिवाकर से शादी करने पर अड़ी पाखी, बेटी के सामने गिड़गिड़ाएगी अनु, होने वाले जीजू को थप्पड़ मारेगी राही

The post Anupama Maha Twist: प्रार्थना के बेबी शॉवर में होगा फुल ऑन ड्रामा, गौतम की कुर्सी को लात मारेगी अनु, मोटी बा की आंखें रह जाएंगी फटी की फटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top