Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला

West Bengal Assembly Election 2026 Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची का सबसे बड़ा ‘शुद्धिकरण’ अभियान पूरा कर लिया है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची से कुल 90.83 लाख (करीब 91 लाख) नाम हटा दिये गये हैं. इस भारी कटौती के साथ ही सोमवार आधी रात के बाद पहले चरण की 152 सीटों के लिए मतदाता सूची को नियमानुसार ‘फ्रीज’ कर दिया गया. अब इन सीटों की लिस्ट में कोई नया नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा. 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ हुए वोटर निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 में जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.66 करोड़ थी. प्रक्रिया के दौरान पहले ही 63.66 लाख नाम हटा दिये गये थे. 60.06 लाख मतदाताओं को विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया था. जजों की जांच के बाद इन 60.06 लाख में से 27.16 लाख नाम हटा दिये गये. 32.68 लाख नामों को सूची में बरकरार रखा गया. पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के नामांकन की समयसीमा समाप्त होने के साथ ही मतदाता सूची को लॉक कर दिया गया है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी. इस दिन 152 विधानसभा सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 9 अप्रैल को फ्रीज होगी दूसरे चरण की वोटर लिस्ट दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. इस दिन 142 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण की वोटर लिस्ट 9 अप्रैल को फ्रीज की जायेगी. इसके बाद सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही संभव होगा. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ पारदर्शिता के लिए जिलावार डेटा सार्वजनिक आयोग ने साफ किया है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों और पारदर्शी तरीके से की गयी है. जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिलावार आंकड़े सार्वजनिक कर दिये गये हैं. 59.84 लाख मतदाताओं का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है. शेष कुछ हजार मामलों में ई-हस्ताक्षर की प्रक्रिया लंबित है. आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी नये नाम को शामिल करना अब कानूनी प्रावधानों और सक्षम अधिकारियों के आदेश पर ही निर्भर करेगा. इसे भी पढ़ें मतुआ और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर वोटर लिस्ट से हटाया, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप SIR पर ट्रिब्यूनल का पहला बड़ा आदेश : फरक्का के कांग्रेस प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची में शामिल, आज करेंगे नामांकन मालदा कांड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NIA करेगी जजों पर हमले की जांच, बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को लगायी फटकार बंगाल चुनाव 2026: यह लोकतंत्र का पर्व नहीं, अंतिम यात्रा है, SIR पर बरसे शुभंकर प्रशासन, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी The post बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोबाइल पर चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका

MP Board 10th Result 2026 on Mobile: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्ट जारी करता है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर विजिट करते हैं, इसलिए कई बार साइट स्लो भी हो सकती है. ऐसे में छात्र वेबसाइट, SMS और DigiLocker जैसे कई तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप आसानी से मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. नीचे हम आपको तीनों तरीकों से रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं. वेबसाइट से ऐसे चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं. होम पेज पर MP Board 10th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंट भी ले सकते हैं. SMS से भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट ठीक से काम न करे तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें और एक नया मैसेज टाइप करें. मैसेज में टाइप करें- MPBSE10 रोल नंबर इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी. DigiLocker से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से साइन इन करें. अब Education सेक्शन में जाएं. MP Board का विकल्प चुनें. अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें. इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी. MP Board 10th Result 2026 On Digilocker Register Here रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि वेबसाइट खुलते ही तुरंत रिजल्ट देख सकें. यह भी पढ़ें: आने वाला है MP Board 10वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट The post मोबाइल पर चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

Asansol Barachak Station Silver Seized| आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित बाड़ाचक रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 14 किलो चांदी के गहने बरामद हुए हैं. बंगाल चुनाव 2026 से पहले चांदी के गहनों की इतनी बड़ी खेप मिलने से रेल महकमे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, आरपीएफ के साथ इनकम टैक्स विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गयी है. संदिग्ध हरकतों ने खोला राज आरोपी व्यक्ति बाड़ाचक स्टेशन पर एक भारी बैग के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था. वहां गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब जवानों ने उससे पूछताछ की, तो वह घबराने लगा और गोलमोल जवाब देने लगा. संदेह गहराने पर उसके बैग की तलाशी ली गयी. बैग में चांदी के जेवरों का बड़ा जखीरा मिला. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ नहीं दिखा सका कागजात, टीम को करता रहा गुमराह बरामद गहनों का वजन लगभग 14 किलो बताया जा रहा है. आरपीएफ अधिकारियों ने जब आरोपी से गहनों के वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया. पूछताछ के दौरान वह लगातार बयान बदलता रहा. इसके बाद उसे तुरंत कुमारपुर स्थित बाड़ाचक आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इनकम टैक्स विभाग को बड़े नेटवर्क का शक मामले की गंभीरता और गहनों की बड़ी मात्रा को देखते हुए आरपीएफ ने तुरंत आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचित किया. आईटी विभाग की टीम ने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर गहनों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गहनों का असली स्रोत (Source) क्या है? क्या यह टैक्स चोरी या हवाला से जुड़ा मामला है? क्या इस तस्करी के पीछे कोई संगठित अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है? इसे भी पढ़ें बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त डोमकल में मिला हथियार बनाने का कारखाना, हथियारों का जखीरा जब्त बंगाल चुनाव: 20 दिनों में जब्त हुए 12 हथियार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी ऑर्फनगंज रोड में जमीन खोद कर निकाला गया हथियारों का जखीरा The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RR vs MI: 5-5 ओवर के लिए क्या होगा कट-ऑफ टाइम, कब तक होगा इंतजार

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. रात के 8 बज चुके हैं और बारिश की वजह से टॉस नहीं हो पाई है. दोनों टीमों के खिलाड़ी डगआउट में बैठकर आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं. शाम से ही हो रही बारिश की वजह से पूरे मैदान पर कवर्स डाल दिए गए थे. अंपायरों ने एक बार सात से सवा सात बजे के करीब बारिश रुकने के बाद मैदान का मुआयना किया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई और कवर्स फिर से डाल दिए गए. ऐसा लग रहा है कि सोमवार के तरह आज भी एमआई और आरआर का मुकाबला बारिश में धुल जाएगा. केकेआर बनाम पंजाब मैच हुआ था बारिश के कारण रद्द मैच का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर का मैच स्पोर्ट्सना होगा. गुवाहाटी के बारसापारा स्थित एसीए स्टेडियम में टॉस कब होगा, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यह लगातार दूसरा आईपीएल मैच है जो बारिश से प्रभावित हुआ है, इससे पहले कल ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे. कल भी शुरुआत में केवल 3.3 ओवर का ही गेम हो पाया था. 🆕 update from Guwahati 🌩️ pic.twitter.com/IjBaF9clDU — Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2026 10:56 PM तक होगा इंतजार गुवाहाटी में मंगलवार को बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी. हालांकि मैच अधिकारी पांच-पांच ओवर के मैच के लिए देर रात तक इंतजार कर सकते हैं. आईपीएल के नियमों के अनुसार, हिंदुस्तानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मैच हिंदुस्तानीय समयानुसार रात 10:50 बजे तक समाप्त हो जाना चाहिए. किसी भी देरी के लिए 60 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है, जिससे पांच ओवर के मैच का अंतिम समय लगभग रात 11:50 बजे होता है. इसका मतलब है कि अगर मैदान स्पोर्ट्सने लायक हुआ तो 5-5 ओवर का मुकाबला रात के 10:56 बजे भी शुरू हो सकता है. दोनों टीमें इस प्रकार हैं राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला. मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार. ये भी पढ़ें… पूर्व क्रिकेटर Tamim Iqbal बनें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, क्या हिंदुस्तान से सुधरेंगे संबंध ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बैटर David Warner The post RR vs MI: 5-5 ओवर के लिए क्या होगा कट-ऑफ टाइम, कब तक होगा इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपका घर ही आपकी परेशानियों की वजह बन रहा है? इन 5 संकेतों से लगाएं पता

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारा जो घर होता है वह सिर्फ हमारे रहने की जगह नहीं होती है. यह हमारी एनर्जी, थिंकिंग और इमोशंस पर भी काफी गहरा असर डाल सकता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो अगर आपके घर की एनर्जी बैलेंस्ड न हो तो इसका सीधा असर आपके मूड, हेल्थ और रिश्तों पर पड़ता है. कई बार हम अनजाने में या फिर बिना समझे इन संकेतों को नजरअंदाज भी कर देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके घर का माहौल ही आपको अफेक्ट कर रहा है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से. बार-बार थकान और आलस महसूस होना अगर आप कुछ काम नहीं कर रहे हैं फिर भी आपको थकान या आलस महसूस हो रहा है, तो यह संकेत है कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी बढ़ चुकी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में लाइट और हवा का फ्लो सही से नहीं हो रहा है, तो यह प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ सकती है. यह भी पढ़ें: सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें बिना वजह चिड़चिड़ापन या स्ट्रेस अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा रहे हैं या फिर आपको हमेशा स्ट्रेस महसूस होता है, तो यह भी संकेत है कि आपके घर के माहौल का असर आप पर पड़ रहा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में रखी चीजें या फिर घर में बिखराव होने से आपके मेंटल पीस पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. नींद पूरी न होना अगर आपको रात में नींद ठीक से नहीं आ रही है या फिर आपकी नींद बार-बार खुल जा रही है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है. अगर आपके बेडरूम का वास्तु सही नहीं होगा तो इसकी वजह से भी आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप बिस्तर को सही दिशा में रखें और साथ ही हद से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी वहां से हटा दें. यह भी पढ़ें: क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष घर में बार-बार झगड़े होना जिस घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है उसमें हमेशा शांति और प्यार भरा माहौल रहता है. लेकिन अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं या फिर मनमुटाव रह रहा है, तो यह साफ संकेत है कि आपके घर की एनर्जी निगेटिव है. खासकर आपके घर का किचन और लिविंग रूम में बैलेंस बिगड़ने से परिवार में सबसे ज्यादा झगड़े हो सकते हैं. काम में मन न लगना अगर आप घर पर बैठकर ही कोई काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने कामों में मन नहीं लगा पा रहे हैं, तो यह भी घर के माहौल की वजह से हो सकता है. जब आप घर की गलत दिशा में बैठकर काम करते हैं या फिर ऐसी जगह पर बैठकर काम करते हैं, जो व्यवस्थित नहीं है, तो भी आपके फोकस पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है. यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां The post क्या आपका घर ही आपकी परेशानियों की वजह बन रहा है? इन 5 संकेतों से लगाएं पता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे वहीं ठहरें, मिलिट्री साइट्स से दूर रहें

Advisory in Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम खत्म होने वाला है. इससे पहले हिंदुस्तानीय  एम्बेसी तेहरान ने मंगलवार (7 अप्रैल) शाम अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की. इसमें कहा गया कि ईरान में मौजूद हिंदुस्तानीय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, और कम से कम अगले 48 घंटे वहीं ठहरें. जरूरी न हो तो यात्रा से बचें, खासकर सेंसेटिव जगहों जैसे मिलिट्री साइट्स और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन के पास न जाएं. एम्बेसी ने जोर दिया कि किसी भी जरूरत के लिए एम्बेसी से लगातार संपर्क बनाए रखें. इसके अलावा, लोगों को सलाह दी गई है कि मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग्स की ऊपरी मंजिलों पर न रहें, ताकि किसी संभावित हमले या स्ट्राइक से सुरक्षित वे रह पाएं. जो लोग एम्बेसी द्वारा अरेंज किये गये होटल में रह रहे हैं, उन्हें खासकर सलाह दी गई है कि होटल के अंदर ही रहें. होटल में मौजूद एम्बेसी स्टाफ से लगातार संपर्क बनाए रखें. ⚠️ Advisory as on 07 April 2026. pic.twitter.com/xsrpoOvx0f — India in Iran (@India_in_Iran) April 7, 2026 आधिकारिक ईमेल एड्रेस भी शेयर किया गया एम्बेसी ने सभी हिंदुस्तानीय नागरिकों से कहा है कि सावधान रहें. स्थिति में किसी भी बदलाव के लिए ऑफिसियल अपडेट्स पर ध्यान रखें. मदद के लिए इमरजेंसी नंबर एक्टिव हैं और संपर्क के लिए एक आधिकारिक ईमेल एड्रेस भी शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें : डेडलाइन से पहले डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी इमरजेंसी मोबाइल नंबर +989128109102 +989128109109 +989128109115 +989932179359 ईमेल:  cons.tehran@mea.gov.in आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी : ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान मंगलवार (7 मई) की समय-सीमा तक होर्मुज स्ट्रेट खोलने और समझौते पर नहीं आता, तो आज रात पूरी सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब ईरान में हवाई हमलों में दो पुल और एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया. The post ईरान में हिंदुस्तानीयों के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे वहीं ठहरें, मिलिट्री साइट्स से दूर रहें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समंदर की लहरों को चीरकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे नन्हे इशांक, भारत से तैरकर जाएंगे श्रीलंका

रांची से राजेश तिवारी की रिपोर्ट Ishank Swimming Record: झारखंड की राजधानी रांची का मात्र सात वर्षीय मासूम इशांक इन दिनों अपनी उम्र के बच्चों से इतर समंदर की लहरों पर राज करने का सपना बुन रहा है. अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के दम पर इशांक हिंदुस्तान से श्रीलंका के बीच की दूरी तैरकर पार करने के मिशन पर है. उसका लक्ष्य न केवल इस कठिन समुद्री मार्ग को फतह करना है, बल्कि अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना भी है. घंटो पानी में रहकर अभ्यास कर रहा है इशांक अपनी इसी ”लक्ष्य” को पाने के लिए वह घंटों पानी में रहकर कड़ा अभ्यास कर रहा है. इशांक का यह साहसिक सफर 29 अप्रैल को रामेश्वरम से शुरू होगा. इशांक 22 अप्रैल को रामेश्वरम के लिए रवाना होगा. 30 अप्रैल को समुद्री मार्ग से ही पूरा परिवार और स्विमिंग टीम श्रीलंका के तल्लईमनार लिए रवाना होगा. सारे लोग तल्लईमन्नार पहुंचकर रात भर सारे लोग बोट में ही रहेंगे. फिर 30 अप्रैल को तल्लईमन्नार से अपना अभियान शुरू करेगा. इशांक 30 किमी कि दूरी तय कर हिंदुस्तान का अंतिम छोर धनुषकोड़ी तैरकर पहुंचेगा. चार से पांच घंटे अभ्यास करते हैं इशांक इशांक धुर्वा डैम में प्रतिदिन 4-5 घंटे अभ्यास करते हैं. वो हर दिन 15 से 20 किमी कि तैराकी का अभ्यास कर रहे हैँ. उनकी माता मनीषा बताती हैं कि वो सप्ताह में एक बार आठ घंटे अभ्यास करता है. अभ्यास के दौरान उनके साथ तैराकी कि पूरी टीम होती है. इशांक के कोच अमन कुमार जयसवाल उन्हें व्यक्तिगत तौर पर प्रशिक्षित कर रहे हैं. इनके अलावा बजरंग कुमार भी उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं. ढाई साल की उम्र से ही इशांक सीख रहे हैं तैराकी मां मनीषा बताती हैं कि तैराकी इशांक की पहली पसंद है. वो ढाई साल की उम्र से ही तैराकी कर रहा है. पिता सुनील कुमार उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं. प्रतिभा के धनी इशांक एथलीट भी हैं. वो कुछ महिले पहले एक मैराथन में हिस्सा लिया और पांच किमी की दूरी उसने 30 मिनट में पूरा किया. प्रतिभा के धनी हैं इशांक 11 अप्रैल को कोच्ची जा रहा है. जहां वो पेरियार नदी में ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा. इसमें किसी प्रकार कि उम्र निर्धारित नहीं है. इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है. प्रतिभा के धनी इशांक कई अन्य राष्ट्रीय तेराकी प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं. इशांक 22 फरवरी को गेट वे ऑफ इंडिया इवेंट में तीसरा स्थान पाया था. वहां उन्होंने अरेबियन समुद्र में एक किमी कि तैराकी स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी इशांक का प्रदर्शन बेहतर रहा है. पढ़ाई में बढ़िया कर रहे हैं. इशांक डीएवी श्यामली में तीसरी कक्षा का छात्र है. इसे भी पढ़ें: चियांकी हवाई अड्डा शुरू होने से पलामू में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, लोगों की कमाई में होगा इजाफा क्या कहते हैं पिता सुनील इशांक के पिता सुनील अपने बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हैं. वो कहते हैं अच्छा लग रहा है. वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाये तो बढ़िया होगा. बेटा अपने अभियान को लेकर काफी गंभीर है. इसे भी पढ़ें: धनबाद के एसएनएमएमसीएच में 13 अप्रैल से मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी फैसलिटी, ओपीडी डॉक्टरों की लिस्ट जारी The post समंदर की लहरों को चीरकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे नन्हे इशांक, हिंदुस्तान से तैरकर जाएंगे श्रीलंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घबराने की जरूरत नहीं, IOCL रोजाना कर रहा 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी

Bihar LPG Supply : बिहार में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की आशंका से लोग परेशान हैं. लेकिन आशंकाओं के बीच Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने साफ किया है कि राज्य में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. आइओसीएल ने लोगों से न घबराने की अपील की है. उसका कहना है कि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. IOCL के कार्यकारी निदेशक और बिहार स्टेट हेड एके सामंतराय ने बताया कि राज्य में रोजाना औसतन 3.8 लाख LPG सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है. 2028 वितरकों और 15 बॉटलिंग प्लांट के जरिए करीब 2.33 करोड़ उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर उपलब्‍ध हो रही है.  पैनिक से बढ़ा बैकलॉग कार्यकारी निदेशक ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा बैकलॉग किसी सप्लाई संकट का नहीं, बल्कि लोगों के पैनिक बुकिंग का परिणाम है. उन्‍होंने कहा, इसे लगभग 4.5 दिन का बैकलॉग तय क्रम के अनुसार तेजी से पूरा किया जा रहा है. डिजिटल बुकिंग पर जोर IOCL ने उपभोक्ताओं से डिजिटल बुकिंग को प्राथमिकता देने की अपील की है. उन्‍होंने बताया कि लगभग 93 फीसद बुकिंग अब डिजिटल माध्यम से की जा रही है. डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का अनुपालन 90 फीसद है. इससे वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनी है. व्यावसायिक LPG और PNG का विस्तार प्रशासन ने बताया कि व्यावसायिक LPG में भी 70 फीसद आवंटन स्तर बनाए रखते हुए अस्पताल, रेलवे, रक्षा, होटल-रेस्टोरेंट और उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है. वहीं, राज्य में करीब 1 लाख PNG कनेक्शन हैं और पिछले एक महीने के दौरान करीब 8 हजार नए उपभोक्ता जुड़े हैं. कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के कारण गैस की कालाबाजारी की कोशिश शुरू हो गई. इसकी वजह से लोगों में पैनिक की कंडीशन बन गई. इसलिए जमाखोरी रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है. जमाखोरी रोकने के लिए 25,388 अभियान चलाए गए. इन अभियानों में 2085 सिलेंडर जब्त किए गए. 119 लोगों पर FIR दर्ज की गई और 38 गिरफ्तारियां भी की गई हैं. पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक निदेशक ने बताया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पूरी तरह से सामान्य है. प्रदेश में 3697 पेट्रोल पंपों पर बिक्री पेट्रोल और डीजल की बिक्री जारी है. इनके पास भी पर्याप्‍त स्‍टॉक है. रोजाना 4554 KL पेट्रोल और 9121 KL डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि हमारे पास लगभग 12 दिन का स्टॉक सुरक्षित है. गैस सिलेंडर की सप्लाई के लिए एस्मा लागू होने के बाद भी झारखंड में परेशानी जारी है. लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी लाइन, ऑनलाइन नंबर और इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. रांची के संत फ्रांसिस रोड स्थित मुक्ति गैस गोदाम के पास भी सुबह से लोगों की भीड़ और नाराजगी देखी गई. Credit- Raj Kaushik… pic.twitter.com/og8FksAbpr — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 7, 2026 Also Read : कन्‍फ्यूजन खत्म? बिहार का अगला CM तय…! इस नाम पर लगी मुहर, 15 को शपथ तैयारी The post घबराने की जरूरत नहीं, IOCL रोजाना कर रहा 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात

रांची से मनोज सिंह की रिपोर्ट Jharkhand Panchayat Election: झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर ही संपन्न होंगे. विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रशासन का रुख साफ कर दिया. 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन ने 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र प्रशासन को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सबसे पहले उन्होंने ही विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया था. इसके बाद प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से पहल की. विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं. पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है. प्रशासन चाहती है कि चुनाव बिना किसी बाधा के समय पर कराए जाएं. आयोगों की भूमिका अहम उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दोनों संस्थाएं मिलकर आरक्षण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई हैं. ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए. इसे भी पढ़ें: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, झारखंड के पदाधिकारियों की हुई बैठक समय पर चुनाव कराने की तैयारी दीपिका पांडेय सिंह ने दोहराया कि प्रशासन पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि निर्धारित समय पर चुनाव कराए जाएंगे और इसमें ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रशासन आम लोगों को देगी स्वास्थ्य की गारंटी, जल्द जारी होगा हेल्थ कार्ड: डॉ इरफान अंसारी The post झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा

Highlights मौसम का हाल और बारिश की संभावना डकवर्थ लुईस नियम का होगा इस्तेमाल कितने बजे तक हो सकता है 5-5 ओवर का स्पोर्ट्स? मैच रद्द होने पर पॉइंट्स का क्या होगा? RR vs MI Weather Update: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. इस अहम मैच में बारिश ने स्पोर्ट्स बिगाड़ दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे टॉस होना था और 7:30 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जानी थी. लेकिन मैदान पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढक दिया गया है. इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है. ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल बारिश रुक गई है और मैदानकर्मी मैदान को जल्द से जल्द स्पोर्ट्सने लायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मौसम का हाल और बारिश की संभावना गुवाहाटी में शाम का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और उमस 83 प्रतिशत रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर के अनुसार शुरुआती कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. बता दें कि शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. वहीं रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यह खतरा बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा.  हालांकि रात 9 बजे के बाद फैंस को राहत मिलने की उम्मीद है. रात 9 बजे से 10 बजे के बीच बारिश की संभावना घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी. इसके बाद रात 10 बजे से 12 बजे तक यह सिर्फ 10 प्रतिशत रह जाएगी. शुरुआती रुकावटों के बाद मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है. समय बारिश की संभावना शाम 7:00 बजे – रात 8:00 बजे 40% रात 8:00 बजे – रात 9:00 बजे 50% रात 9:00 बजे – रात 10:00 बजे 20% रात 10:00 बजे – रात 11:00 बजे 10% रात 11:00 बजे – रात 12:00 बजे 10% डकवर्थ लुईस नियम का होगा इस्तेमाल आईपीएल के नियमों के अनुसार ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा जाता है. इसका सीधा मतलब यह है कि मैच को आज ही पूरा करना होगा. अगर बारिश के कारण स्पोर्ट्स में समय खराब होता है तो अंपायर डकवर्थ लुईस विधि (DLS) का इस्तेमाल करेंगे. इस नियम के तहत खराब हुए समय की भरपाई करने के लिए ओवरों की संख्या में कटौती की जा सकती है. कितने बजे तक हो सकता है 5-5 ओवर का स्पोर्ट्स? मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर स्पोर्ट्सना बहुत जरूरी है. अगर बारिश लंबे समय तक नहीं रुकती है तो 5-5 ओवर का मैच तभी संभव है जब रात 10:56 बजे तक स्पोर्ट्स शुरू हो जाए. इसके लिए यह अनिवार्य है कि रात 10:46 बजे तक हर हाल में टॉस हो जाए. अगर इस समय सीमा तक भी हालात स्पोर्ट्स के अनुकूल नहीं होते हैं तो अंपायर मैच को रद्द कर देंगे. लेकिन अभी मैदान पर कवर्स नहीं है क्योंकि बारिश रुक गई है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ देर में टॉस की प्राक्रिया पूरा हो सकती है. मैच रद्द होने पर पॉइंट्स का क्या होगा? क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि अगर आज का मैच नहीं हुआ तो पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा. आईपीएल के नियम इस मामले में एकदम स्पष्ट हैं. अगर लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है और मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बराबर बांटे जाएंगे. ऐसी स्थिति में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा. ये भी पढ़ें- पिता का विरोध और मामा का सपोर्ट, जानें IPL 2026 में धूम मचाने वाले समीर रिजवी कैसे बने क्रिकेटर बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड The post गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top