Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घबराने की जरूरत नहीं, IOCL रोजाना कर रहा 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी

Bihar LPG Supply : बिहार में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की आशंका से लोग परेशान हैं. लेकिन आशंकाओं के बीच Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने साफ किया है कि राज्य में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. आइओसीएल ने लोगों से न घबराने की अपील की है. उसका कहना है कि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. IOCL के कार्यकारी निदेशक और बिहार स्टेट हेड एके सामंतराय ने बताया कि राज्य में रोजाना औसतन 3.8 लाख LPG सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है. 2028 वितरकों और 15 बॉटलिंग प्लांट के जरिए करीब 2.33 करोड़ उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर उपलब्‍ध हो रही है.  पैनिक से बढ़ा बैकलॉग कार्यकारी निदेशक ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा बैकलॉग किसी सप्लाई संकट का नहीं, बल्कि लोगों के पैनिक बुकिंग का परिणाम है. उन्‍होंने कहा, इसे लगभग 4.5 दिन का बैकलॉग तय क्रम के अनुसार तेजी से पूरा किया जा रहा है. डिजिटल बुकिंग पर जोर IOCL ने उपभोक्ताओं से डिजिटल बुकिंग को प्राथमिकता देने की अपील की है. उन्‍होंने बताया कि लगभग 93 फीसद बुकिंग अब डिजिटल माध्यम से की जा रही है. डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का अनुपालन 90 फीसद है. इससे वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनी है. व्यावसायिक LPG और PNG का विस्तार प्रशासन ने बताया कि व्यावसायिक LPG में भी 70 फीसद आवंटन स्तर बनाए रखते हुए अस्पताल, रेलवे, रक्षा, होटल-रेस्टोरेंट और उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है. वहीं, राज्य में करीब 1 लाख PNG कनेक्शन हैं और पिछले एक महीने के दौरान करीब 8 हजार नए उपभोक्ता जुड़े हैं. कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के कारण गैस की कालाबाजारी की कोशिश शुरू हो गई. इसकी वजह से लोगों में पैनिक की कंडीशन बन गई. इसलिए जमाखोरी रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है. जमाखोरी रोकने के लिए 25,388 अभियान चलाए गए. इन अभियानों में 2085 सिलेंडर जब्त किए गए. 119 लोगों पर FIR दर्ज की गई और 38 गिरफ्तारियां भी की गई हैं. पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक निदेशक ने बताया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पूरी तरह से सामान्य है. प्रदेश में 3697 पेट्रोल पंपों पर बिक्री पेट्रोल और डीजल की बिक्री जारी है. इनके पास भी पर्याप्‍त स्‍टॉक है. रोजाना 4554 KL पेट्रोल और 9121 KL डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि हमारे पास लगभग 12 दिन का स्टॉक सुरक्षित है. गैस सिलेंडर की सप्लाई के लिए एस्मा लागू होने के बाद भी झारखंड में परेशानी जारी है. लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी लाइन, ऑनलाइन नंबर और इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. रांची के संत फ्रांसिस रोड स्थित मुक्ति गैस गोदाम के पास भी सुबह से लोगों की भीड़ और नाराजगी देखी गई. Credit- Raj Kaushik… pic.twitter.com/og8FksAbpr — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 7, 2026 Also Read : कन्‍फ्यूजन खत्म? बिहार का अगला CM तय…! इस नाम पर लगी मुहर, 15 को शपथ तैयारी The post घबराने की जरूरत नहीं, IOCL रोजाना कर रहा 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात

रांची से मनोज सिंह की रिपोर्ट Jharkhand Panchayat Election: झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर ही संपन्न होंगे. विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रशासन का रुख साफ कर दिया. 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन ने 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र प्रशासन को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सबसे पहले उन्होंने ही विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया था. इसके बाद प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से पहल की. विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं. पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है. प्रशासन चाहती है कि चुनाव बिना किसी बाधा के समय पर कराए जाएं. आयोगों की भूमिका अहम उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दोनों संस्थाएं मिलकर आरक्षण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई हैं. ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए. इसे भी पढ़ें: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, झारखंड के पदाधिकारियों की हुई बैठक समय पर चुनाव कराने की तैयारी दीपिका पांडेय सिंह ने दोहराया कि प्रशासन पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि निर्धारित समय पर चुनाव कराए जाएंगे और इसमें ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रशासन आम लोगों को देगी स्वास्थ्य की गारंटी, जल्द जारी होगा हेल्थ कार्ड: डॉ इरफान अंसारी The post झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा

Highlights मौसम का हाल और बारिश की संभावना डकवर्थ लुईस नियम का होगा इस्तेमाल कितने बजे तक हो सकता है 5-5 ओवर का स्पोर्ट्स? मैच रद्द होने पर पॉइंट्स का क्या होगा? RR vs MI Weather Update: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. इस अहम मैच में बारिश ने स्पोर्ट्स बिगाड़ दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे टॉस होना था और 7:30 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जानी थी. लेकिन मैदान पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढक दिया गया है. इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है. ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल बारिश रुक गई है और मैदानकर्मी मैदान को जल्द से जल्द स्पोर्ट्सने लायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मौसम का हाल और बारिश की संभावना गुवाहाटी में शाम का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और उमस 83 प्रतिशत रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर के अनुसार शुरुआती कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. बता दें कि शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. वहीं रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यह खतरा बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा.  हालांकि रात 9 बजे के बाद फैंस को राहत मिलने की उम्मीद है. रात 9 बजे से 10 बजे के बीच बारिश की संभावना घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी. इसके बाद रात 10 बजे से 12 बजे तक यह सिर्फ 10 प्रतिशत रह जाएगी. शुरुआती रुकावटों के बाद मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है. समय बारिश की संभावना शाम 7:00 बजे – रात 8:00 बजे 40% रात 8:00 बजे – रात 9:00 बजे 50% रात 9:00 बजे – रात 10:00 बजे 20% रात 10:00 बजे – रात 11:00 बजे 10% रात 11:00 बजे – रात 12:00 बजे 10% डकवर्थ लुईस नियम का होगा इस्तेमाल आईपीएल के नियमों के अनुसार ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा जाता है. इसका सीधा मतलब यह है कि मैच को आज ही पूरा करना होगा. अगर बारिश के कारण स्पोर्ट्स में समय खराब होता है तो अंपायर डकवर्थ लुईस विधि (DLS) का इस्तेमाल करेंगे. इस नियम के तहत खराब हुए समय की भरपाई करने के लिए ओवरों की संख्या में कटौती की जा सकती है. कितने बजे तक हो सकता है 5-5 ओवर का स्पोर्ट्स? मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर स्पोर्ट्सना बहुत जरूरी है. अगर बारिश लंबे समय तक नहीं रुकती है तो 5-5 ओवर का मैच तभी संभव है जब रात 10:56 बजे तक स्पोर्ट्स शुरू हो जाए. इसके लिए यह अनिवार्य है कि रात 10:46 बजे तक हर हाल में टॉस हो जाए. अगर इस समय सीमा तक भी हालात स्पोर्ट्स के अनुकूल नहीं होते हैं तो अंपायर मैच को रद्द कर देंगे. लेकिन अभी मैदान पर कवर्स नहीं है क्योंकि बारिश रुक गई है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ देर में टॉस की प्राक्रिया पूरा हो सकती है. मैच रद्द होने पर पॉइंट्स का क्या होगा? क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि अगर आज का मैच नहीं हुआ तो पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा. आईपीएल के नियम इस मामले में एकदम स्पष्ट हैं. अगर लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है और मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बराबर बांटे जाएंगे. ऐसी स्थिति में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा. ये भी पढ़ें- पिता का विरोध और मामा का सपोर्ट, जानें IPL 2026 में धूम मचाने वाले समीर रिजवी कैसे बने क्रिकेटर बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड The post गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, महिलाओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली

Congress Manifesto West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने बंगाल के लिए 5 गारंटी दी है. इन गारंटियों में दुर्गा सम्मान, कृषक सम्मान, विधान स्वास्थ्य सुरक्षा, युवा सम्मान और शिक्षार आलोक शामिल हैं. पार्टी ने कहा है कि हर गारंटी के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जायेगा, जो इसको लागू करेगा. पार्टी ने आर्थिक विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनवाने का भी वादा किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस पार्टी की 5 गारंटी दुर्गा सम्मान : हर स्त्री को प्रति माह 2000 रुपए. पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त. प्रशासनी गाड़ियों में मुफ्त यात्रा. कृषक सम्मान : सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त. विधान स्वास्थ्य सुरक्षा : प्रत्येक परिवार को विधान हेल्थ कार्ड दिया जायेगा. इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा. इस कार्ड के जरिये प्रशासन कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी. युवा सम्मान : एक साल के भीतर सभी प्रशासनी पदों को भरा जायेगा. युवाओं को इंटर्नशिप के मौके की गारंटी कांग्रेस ने दी है. शिक्षार आलोक : स्नातक यानी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी. एआई आधारित स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाये जायेंगे. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पश्चिम बंगाल की जनता के सामने तीन रास्ते हैं, जिनमें से एक को उन्हें चुनना है 👇 पहला रास्ता: TMC की प्रशासन में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। हम सभी ने देखा है कि यहां के एक मंत्री के घर पर करोड़ों रुपए मिले दूसरा रास्ता: BJP देश में नफरत फैलाती है। लोगों को धर्म के नाम पर… pic.twitter.com/kH3qsQTlaI — Congress (@INCIndia) April 7, 2026 बंगाल को 3 में से एक रास्ता चुनना होगा : खरगे इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के सामने अभी तीन रास्ते हैं. उन्हें इनमें से एक को उन्हें चुनना है. खरगे ने कहा कि TMC की प्रशासन में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है. सभी ने देखा है कि यहां के एक मंत्री के घर पर करोड़ों रुपए मिले. BJP देश में नफरत फैलाती है. लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है और ध्रुवीकरण से प्रशासन बनाती है. कांग्रेस वेलफेयर, जॉब्स और सिस्टम रिफॉर्म्स पर काम करती है. हमने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दीं, वो सभी पूरी कीं. यानी कांग्रेस जो कहती है, वो करती है. अब बंगाल की जनता को तय करना है कि वे कौन-सा रास्ता चुनना चाहती है. Congress Manifesto: कांग्रेस के वादों पर एक नजर दुर्गा सम्मान (स्त्रीओं के लिए) हर स्त्री को प्रति माह 2000 रुपए की आर्थिक सहायता. पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त. प्रशासनी बसों और गाड़ियों में स्त्रीओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा. स्त्री सुरक्षा के लिए फॉस्ट ट्रैक कोर्ट बनवाये जायेंगे. स्त्रीओं को लाभुक (Beneficiary) नहीं, वित्तीय स्थिति का ड्राइवर माना जायेगा. इकॉनमी को मजूबत करने में वे पूरा साथ निभायेंगी. 2. कृषक सम्मान (किसान कल्याण) सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए की मदद. किसानों के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त. किसानों के लिए मुफ्त बिजली के साथ ही बेहतर प्रोक्योरमेंट सिस्टम सुनिश्चित किये जायेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ सके. 3. विधान स्वास्थ्य सुरक्षा (हेल्थ कार्ड) प्रत्येक परिवार को ‘विधान हेल्थ कार्ड’ दिया जायेगा. इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. प्रशासनी खर्च पर कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने का वादा. नागरिकों को पूरी तरह से स्टेट फंडेड स्वास्थ्य सुविधाएं दी जायेंगी, जिससे हर नागरिक को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. 4. युवा सम्मान (रोजगार की गारंटी) प्रशासन बनने के एक साल के भीतर सभी रिक्त प्रशासनी पदों को भरा जायेगा. युवाओं को अनिवार्य इंटर्नशिप के अवसर दिये जायेंगे. 5. शिक्षार आलोक (शिक्षा और कौशल) स्नातक (Graduation) तक की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त होगी. राज्य के सभी जिलों में एआई (AI) आधारित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना. कानून व्यवस्था पर बड़ा वादा अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस को स्वतंत्र बनाया जायेगा. चुनाव निष्पक्ष करवाये जायेंगे. पश्चिम बंगाल को ‘पार्टी राज’ से निकालकर रूल ऑफ लॉ की ओर ले जायेंगे. विधान बाबू के बंगाल का सपना घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भावुक अपील की कि पश्चिम बंगाल को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए ‘विधान चंद्र रॉय’ वाली कार्यसंस्कृति की जरूरत है. पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और युवाओं के लिए सुरक्षित भविष्य का खाका पेश किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि ‘दुर्गा सम्मान’ और ‘कृषक सम्मान’ जैसे वादे तृणमूल की ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं को सीधी चुनौती दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी की 10 ‘महा-प्रतिज्ञाएं’: लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या निकला ममता की 300 रुपए वाली प्रतिज्ञा से उद्योग जगत चिंतित, क्या चुनावी वादे से बंद हो जायेंगे दार्जिलिंग के चाय बागान? The post बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, स्त्रीओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेडलाइन से पहले डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी

ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा. पूरी तरह सत्ता बदलने की बात हो रही है, जहां ज्यादा समझदार और कम कट्टर लोग आगे आ सकते हैं. शायद कुछ अच्छा भी हो सकता है. आज की रात दुनिया के इतिहास का अहम मोड़ हो सकती है. 47 साल से चल रही जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और हिंसा खत्म हो सकती है. ईरान की जनता के लिए शुभकामनाएं. The post डेडलाइन से पहले डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खार्ग आइसलैंड पर हमला करके क्या अमेरिका दुनिया को कर देगा बर्बाद?

US strikes on Kharg Island : ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका ने नयी चाल चली है. वह ईरान पर दबाव बना रहा है, ताकि वह सरेंडर कर दे और उसके सामने झुक जाए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी नीति के तहत खार्ग आइसलैंड के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया है, ताकि ईरान पर दबाव बने और उतना नुकसान भी ना हो. खार्ग आइसलैंड से होता है ईरान का लगभग 90% ऑयल एक्सपोर्ट खार्ग आइलैंड ईरान का सबसे प्रमुख कच्चा तेल निर्यात टर्मिनल है. इसका अर्थ यह है कि ईरान का 90% ऑयल एक्सपोर्ट यहीं से होकर जाता है. इसी वजह से ईरान के तेल क्षेत्र में खार्ग द्वीप का बहुत महत्व है. खार्ग द्वीप के महत्व को समझते हुए युद्ध की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल ने इसपर हमला नहीं किया, लेकिन अब जबकि युद्ध 40वें दिन में प्रवेश कर रहा है, युद्ध को खत्म करने के लिए निर्णायक फैसले के तहत खार्ग द्वीप पर हमला किया गया है. खार्ग द्वीप पर हमला विश्व को आर्थिक संकट की ओर लेकर जाएगा खार्ग आइसलैंड के जरिए ईरान अपने देश के 90% कच्चे तेल को पूरी दुनिया के बाजारों तक पहुंचाता है. खार्ग द्वीप पर हमला होने से बड़े-बड़े तेल टैंक, पाइपलाइन नेटवर्क और लोडिंग सुविधाओं पर असर होगा. इसका सीधा प्रभाव यह होगा कि विश्व में तेल आपूर्ति पर असर होगा.कच्चे तेल की सप्लाई बंद होने से घोर संकट उत्पन्न होगा और तेल की कीमतें अप्रत्याशित तरीके से बढ़ेंगी. ईरान की वित्तीय स्थिति भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी और जो देश ईरान से तेल खरीदते हैं उनपर व्यापक प्रभाव होगा. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबकि अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला तो शुरू कर दिया है, लेकिन वह तेल के इंफ्रास्टक्चर पर हमला करने से बच रहा है. इसकी वजह यह है कि उसे पता है कि अगर खार्ग तबाह होता है, तो उसका असर अमेरिका पर भी दिखेगा. पूरे विश्व पर गहरा जाएगा ऊर्जा संकट अमेरिका ने अगर खार्ग द्वीप के इंफ्रास्टक्चर पर हमला किया, तो विश्व के बाजारों तक कच्चे तेल को पहुंचाना कठिन हो जाएगा. उसपर होर्मुज स्ट्रेट भी पहले से ही बाधित है. यह स्थिति विश्व को भयंकर ऊर्जा संकट की ओर लेकर जाएगा, क्योंकि जवाबी कार्रवाई में ईरान भी अमेरिका के तेल ठिकानों पर हमला कर सकता है. इसका प्रभाव यह होगा कि यह युद्ध एक क्षेत्र का युद्ध नहीं रहेगा और इसका फैलाव कई देशों तक हो सकता है. ये भी पढ़ें : क्या अमेरिका ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने के लिए कर रहा है JASSM-ER मिसाइल की तैनाती? महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों? महाराष्ट्र स्त्री आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं? The post खार्ग आइसलैंड पर हमला करके क्या अमेरिका दुनिया को कर देगा बर्बाद? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GPAT 2026 का रिजल्ट जारी, 5300 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास

GPAT 2026 Result Declared: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट यानी GPAT 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने GPAT 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. यह परीक्षा देश के कई प्रशासनी और निजी फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इस साल की परीक्षा में कुल 5326 उम्मीदवार पास हुए हैं. बोर्ड की ओर से GPAT 2026 का स्कोरकार्ड 15 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. GPAT 2026 Result ऐसे करें चेक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं. होमपेज पर GPAT 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें. अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर या लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी. जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोर दिखाई देगा. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं. NBEMS ने बताया कि रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है. फाइनल आंसर की बनाते समय कुछ सवालों में बदलाव भी किया गया. बोर्ड ने 7 प्रश्नों को तकनीकी गलती के कारण हटा दिया और उन सवालों के पूरे अंक सभी उम्मीदवारों को दिए गए. GPAT 2026 Final Result check Here कैटेगरी वाइज कट ऑफ GPAT 2026 के रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ पर्सेंटाइल की जानकारी भी सामने आई है. जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ 96.2586493 पर्सेंटाइल तय किया गया है. वहीं OBC-NCL के लिए 90.0870992, SC के लिए 76.4664192 और ST के लिए 59.1939124 पर्सेंटाइल रखा गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें आगे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. काउंसलिंग के जरिए देशभर के फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा. GPAT स्कोर कई संस्थानों में PG फार्मेसी कोर्स में दाखिले और रिसर्च फेलोशिप के लिए भी जरूरी माना जाता है. इसलिए सफल उम्मीदवारों के लिए यह रिजल्ट काफी अहम है. यह भी पढ़ें: यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा The post GPAT 2026 का रिजल्ट जारी, 5300 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर

Highlights फौजी बनने का था सपना बहन रेखा ने पहचानी असली चमक खुद लेकर गईं क्रिकेट एकेडमी आज भी देते हैं बहन को पूरा क्रेडिट IPL 2026 में भी जारी है भुवी का जादू Bhuvneshwar Kumar Untold Story: क्रिकेट के मैदान पर जब भुवनेश्वर कुमार की गेंद हवा में लहराती है, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं. अपनी तेज और स्विंग होती गेंदों से दुनिया भर में नाम कमाने वाले इस गेंदबाज की कहानी बहुत दिलचस्प है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरठ के एक आम लड़के को टीम इंडिया का सुपरस्टार बनाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ किसका है? वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन रेखा अडाना हैं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे एक बहन ने अपने छोटे भाई के टैलेंट को पहचाना और उसे क्रिकेट की दुनिया में स्विंग का सुल्तान बना दिया. फौजी बनने का था सपना बचपन में भुवी का सपना कोई बड़ा क्रिकेटर बनने का नहीं था. असल में वो इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे. उनके पिता पुलिस विभाग में काम करते थे, इसलिए घर का माहौल भी काफी सख्त था. लेकिन समय के साथ भुवी का मन गली के क्रिकेट में ज्यादा लगने लगा. वो रोज मोहल्ले के लड़कों के साथ क्रिकेट स्पोर्ट्सते थे. पिता चाहते थे कि बेटा पढ़ाई पर ध्यान दे, लेकिन भुवी का मन तो बस गेंद और बल्ले में अटका रहता था. ऐसे में उनके क्रिकेट स्पोर्ट्सने को लेकर घर में अक्सर डांट भी पड़ती थी. बहन रेखा ने पहचानी असली चमक भुवनेश्वर तब मुश्किल से 13 साल के रहे होंगे. उनकी बड़ी बहन रेखा ने देखा कि उनका भाई हर रोज घंटों क्रिकेट स्पोर्ट्सता है. रेखा ने नोटिस किया कि भुवी बाकी लड़कों से बहुत अलग स्पोर्ट्सते हैं और उनकी गेंदबाजी में एक खास बात है. एक बहन की नजर ने वो देख लिया जो शायद घर के बाकी लोग नहीं देख पा रहे थे. रेखा को इस बात का पक्का यकीन हो गया कि उनके भाई के हाथों में जादू है और अगर इसे सही रास्ता मिले तो वो बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है. खुद लेकर गईं क्रिकेट एकेडमी एक बार जब रेखा ने मन बना लिया, तो फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उस वक्त मेरठ में अच्छी क्रिकेट कोचिंग मिलना इतना आसान काम नहीं था. लेकिन बहन ने अपने भाई के लिए ये भी कर दिखाया. वो खुद भुवी का हाथ पकड़कर उन्हें मेरठ के विक्टोरिया पार्क लेकर गईं. वहां उन्होंने कोच विपिन वत्स और संजय रस्तोगी से बात की और भुवी को ट्रेनिंग देने के लिए कहा. शुरू में घर के कुछ लोग इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं थे, लेकिन बहन के पूरे सपोर्ट ने भुवी के लिए आगे का रास्ता एकदम साफ कर दिया. आज भी देते हैं बहन को पूरा क्रेडिट बहन की उसी मेहनत और साथ का नतीजा है कि आज भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम हैं. घरेलू क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को आउट करने से लेकर इंटरनेशनल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने तक, भुवी ने हर बार खुद को साबित किया है. आज भी जब भुवनेश्वर से उनकी कामयाबी के बारे में पूछा जाता है, तो वो बिना सोचे सबसे पहले अपनी बहन का ही नाम लेते हैं. उनका साफ मानना है कि अगर उस दिन बहन उन्हें विक्टोरिया पार्क नहीं ले जाती, तो शायद आज ये स्विंग का सुल्तान हमारे सामने नहीं होता. IPL 2026 में भी जारी है भुवी का जादू आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से स्पोर्ट्सते हुए भुवनेश्वर ने एक और बहुत बड़ा इतिहास रच दिया है. 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में विकेट लेते ही वो आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए. पिछले सीजन (2025) में भी उन्होंने 17 विकेट लेकर आरसीबी को चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा रोल निभाया था. ये भी पढ़ें- RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बैटर David Warner DC को लगा झटका, मिचेल स्टार्क की वापसी में होगी देरी, जानें कब मैदान पर लौटेंगे The post बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद स्टेशन कार्यक्रम विवाद: मेयर संजीव सिंह को रोकने पर रेलवे की सफाई, घर पर अधिकारियों ने की बात

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के नियमित परिचालन के शुभारंभ जैसे महत्वपूर्ण अवसर से ठीक पहले मेयर संजीव सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया. विवाद बढ़ने के बाद पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) धनबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सरायढेला स्थित मेयर संजीव सिंह के घर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी. रेलवे के अधिकारियों ने काफी देर तक की बात मेयर के आवास पहुंचे अधिकारियों में सीनियर डीसीएम मनीष सौरव और सीनियर डीओएम मो इकबाल शामिल थे. इस दौरान झरिया विधायक और मेयर की पत्नी रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं. अधिकारियों और मेयर के बीच करीब काफी देर तक बातचीत हुई. जिसमें कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न स्थिति और प्रोटोकॉल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. जनप्रतिनिधि का अपमान करना नहीं था उद्देश्य रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में आमंत्रण और प्रवेश पूरी तरह पूर्व निर्धारित सूची और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया था. उनका कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि का अपमान करना रेलवे का उद्देश्य नहीं था, बल्कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ निर्णय मौके पर लेने पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की असुविधा हुई है, तो उसका खेद है. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में शिक्षकों की पोस्टिंग पर उठे सवाल, पारदर्शिता पर गहराया विवाद क्या है पूरा मामला मंगलवार को धनबाद स्टेशन पर नई ट्रेन के नियमित परिचालन का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम में कई रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था. इसी दौरान कार्यक्रम से ठीक पहले रेलवे द्वारा चिट्ठी जारी कर मेयर को कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया. इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गे को जमशेदपुर में मिली जमानत, रंगदारी मांगने के फेर में गया था जेल किसी के दबाव में लिया गया निर्णय मेयर संजीव सिंह ने बताया कि उन्हें 3 तारीख को रेलवे की ओर से 6 अप्रैल के कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था, लेकिन कार्यक्रम से दो घंटे पहले उन्हें फोन और व्हाट्सऐप के जरिए आने से मना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भीड़ का हवाला देना उचित नहीं है और यह निर्णय किसी दबाव में लिया गया लगता है. सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान की बात कही. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता कुछ लोगों को खल रही है. साथ ही कहा कि रेलवे अधिकारियों ने बाद में घर आकर अपनी गलती स्वीकार की और खेद जताया. The post धनबाद स्टेशन कार्यक्रम विवाद: मेयर संजीव सिंह को रोकने पर रेलवे की सफाई, घर पर अधिकारियों ने की बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Parenting Tips: पहली बार माता-पिता बनना किसी भी इंसान के लिए एक बेहद ही खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है. यह एहसास कितना भी खूबसूरत और सुखद क्यों न हो, अपने साथ नयी जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी लेकर आता है. जो नए माता-पिता होते हैं उनके लिए शुरुआत के कुछ दिन तो काफी ज्यादा ही कठिन साबित होते हैं. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पैरेंट्स को हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है और उन्हें खुद में नए बदलाव भी करने पड़ते हैं. अगर आप माता-पिता बनने जा रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए आपको पहले से तैयार रहना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन चीजों के लिए तैयार रहना सीख जाएंगे, तो माता-पिता बनने का यह खूबसूरत एक्सपीरियंस और भी आसान और मजेदार हो जाएगा. नींद की कमी के लिए रहें तैयार नवजात शिशुओं का कोई फिक्सड रूटीन नहीं होता है. वह कभी भी सो सकता है और कभी भी उसकी नींद खुल भी सकती है. बच्चों की इस आदत की वजह से कई बार माता-पिता की नींद पूरी नहीं हो पाती है. शुरुआत में आपके लिए यह काफी थकाने वाला हो सकता है, लेकिन बीतते समय के साथ आप अपने शिशु के साथ तालमेल बिठाना जरूर सीख जाएंगे. जब आपका बच्चा सो रहा है तो उसी समय आपको भी अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड हर बार रोने का मतलब अलग हो सकता है छोटे शिशु अक्सर रोकर ही अपनी जरूरतों के बारे में माता-पिता को बताते हैं. लेकिन, हर बार माता-पिता के लिए शिशु के रोने के पीछे का कारण समझना आसान नहीं होता है. कई बार बच्चा भूखा होता है, तो कई बार उसे थकावट या फिर असहज महसूस होता है. शुरुआत में आपके लिए यह समझ पाना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन समय के साथ आप अपने शिशु के हर संकेत को आसानी से समझने लग जाएंगे. नवजात शिशुओं के साथ आपको पेशेंस रखना काफी जरूरी हो जाता है. लाइफस्टाइल में आएंगे बड़े बदलाव जब बच्चा घर आ जाएगा उसके बाद आपकी डेली रूटीन पूरी तरह से बदल जाने वाली है. पहले जिन कामों को आप अपने हिसाब से करते थे, अब उन कामों को भी आपको शिशु को ध्यान में रखकर करना पड़ेगा. घर से बाहर निकलना, दोस्तों से मिलना या फिर रिलैक्स्ड होकर टाइम स्पेंड करना, हर चीज के लिए आपको अब कम समय मिलेगा. आपके लाइफस्टाइल में ये बदलाव कुछ समय के लिए होते हैं और धीरे-धीरे आपका लाइफ एक बार फिर से बैलेंस में आ जाता है. यह भी पढ़ें: शिशु का पहला दिन नए स्कूल में कैसे बनाएं आसान? हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये बातें इमोशनल उतार-चढ़ाव नॉर्मल नए माता-पिता कई तरह के इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. खासकर एक मां को सबसे ज्यादा बदलावों से गुजरना पड़ता है. कभी मां को खुशी महसूस होती तो कई बार उसे स्ट्रेस या फिर उदासी का भी एहसास होता है. इस तरह के इमोशनल उतार-चढ़ाव आम बात होती है और आपको जरूरत लगे तो आप इसके लिए अपने पार्टनर या फिर परिवार से भी बात कर सकती हैं. आप जितना ख्याल शिशु का रख रहे हैं आपके लिए खुद का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी है. परफेक्ट बनने का प्रेशर न लें हर माता-पिता की यह चाहत रहती है कि वे अपने शिशु के लिए सबकुछ अच्छे से करके दें, लेकिन परफेक्ट बनने की यह कोशिश कई बार उनके लिए स्ट्रेस से भरा हुआ हो सकता है. आपको इस बात को समझना चाहिए कि हर बच्चा अलग होता है और हर माता-पिता चीजों को अपनी तरह से ही सीखते हैं. अगर आप छोटी-मोटी गलतियां कर रहे हैं तो आपको घबराने की नहीं, बल्कि उनसे सीख लेने की कोशिश करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने शिशु से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया The post नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top