Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

Cooking Tips: चावल बनाना देखने में भले ही कितना भी आसान क्यों न लगता है, लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि इसका स्वाद पूरी तरह से बिगड़ जाता है. कई बार चावल ज्यादा गीले हो जाते हैं तो कई बार खाने में कच्चे चावल की तरह लगने लगते हैं. कई बार अगर सही से पक भी जाए तो ये आपस में चिपके हुए रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप चावल को पर्फेक्ट्ली बना नहीं पा रहे हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं ताकि अगली बार चावल बनाने से पहले आप इन गलतियों को सुधारकर परफेक्ट चावल पका सकें. चावल को बिना धोए पकाना अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में हम चावल को बिना धोए ही पकाने के लिए चढ़ा देते हैं. यह सबसे बड़ी और सबसे आम गलतियों में से एक है. चावल को पकाने से पहले आपको उसे 2 से 3 बार जरूर धो लेना चाहिए. जब आप चावल को सही से धोते हैं तो उसमें से एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है. ऐसा होने से चावल काफी खिले-खिले और बिना चिपके हुए बनते हैं. यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें पानी का सही रेश्यो न रखना चावल बनाते समय आप कितने पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं यह बात काफी ज्यादा मायने रखती है. जब पानी ज्यादा होता है तो चावल गीले और चिपचिपे बनते हैं. वहीं, पानी अगर कम हो जाए तो चावल पूरी तरह से पकते नहीं हैं. अगर आप 1 कप चावल पका रहे हैं तो आपको उसमें 2 कप पानी डालना चाहिए. इसके अलावा आप किस तरह का चावल पका रहे हैं आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए. चावल को भिगोना भूल जाना कई लोगों की यह आदत होती है कि वे चावल को डायरेक्टली कुकर या फिर बर्तन डाल देते हैं. आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. पकाने से पहले चावल को 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना काफी जरूरी हो जाता है. जब आप चावल को पानी में भिगोते हैं तो चावल बराबर तरीके से पकते हैं और उनका टेक्सचर भी बेहतर निकल कर आता है. बार-बार चावल को चलाना जब आप चावल पका रहे हैं तो आपको कभी भी उसे बार-बार चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आप चावल को हर थोड़ी देर में चलाते हैं तो वे टूट सकते हैं या फिर कई बार गीले भी हो जाते हैं. जब चावल पक रहे हों तो आपको जितना हो सके उसे छेड़ने से बचना चाहिए. यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी सही बर्तन का चुनाव न करना हर तरह के चावल को पकाने के लिए सही बर्तन का चुनाव करना काफी जरूरी होता है. अगर आप चावल को खुले हुए बर्तन में पका रहे हैं, तो पानी की क्वांटिटी और समय का ख्याल आपके लिए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. वहीं, प्रेशर कुकर में चावल जल्दी पक जाते हैं. कुकर में चावल पकाते समय आपको सीटियों का ख्याल रखना चाहिए. ज्यादा सीटी लगने से चावल हद से ज्यादा पक भी जाते हैं. पकने के बाद तुरंत ढक्कन खोल देना जब चावल पक जाए तो आपको उसके ढक्कन को तुरंत ही नहीं खोल देना चाहिए. ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं होता है. जब आप गैस बंद कर दें तो उसके बाद भी कम से कम चावल को 10 मिनट के लिए जरूर ढककर छोड़ें. जब आप ऐसा करते हैं तो चावल अंदर ही अंदर सेट होते हैं और साथ ही इसका स्वाद भी ज्यादा बेहतर लगता है. यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में The post चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले, डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन से पहले अटैक

Kharg Island : करीब एक महीने से चल रहे युद्ध (28 फरवरी से युद्ध जारी है) को खत्म करने के लिए अमेरिका के सीजफायर प्लान को ईरान ने ठुकरा दिया. इसके ठीक अगले दिन ईरान के अहम तेल ठिकाने खार्ग आइलैंड पर कई हमले किए गए. ईरान के सेमी ऑफिशियल मेहर न्यूज के हवाले से यह समाचार सामने आयी है. इन हमलों से इलाके में तनाव और बढ़ गया है. खार्ग आइलैंड ईरान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहीं से उसके ज्यादातर तेल का एक्सपोर्ट होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खार्ग आइलैंड पर हमलों के बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने सख्त लहजे में कहा कि अब सब्र खत्म हो चुका है. इस हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि इलाके में कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ सकता है. BREAKING: Iran’s Kharg Island has been hit by several strikes, according to a report from Iran’s semi-official Mehr news agency. Iran latest⬇️https://t.co/2tcTFo9TF8 — Sky News (@SkyNews) April 7, 2026 IRGC ने दी चेतावनी रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRGC ने चेतावनी दी है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है. यही नहीं, तेल-गैस की सप्लाई सालों तक रुकावट डाल सकता है. “Moments ago, at my direction, the United States Central Command executed one of the most powerful bombing raids in the History of the Middle East, and totally obliterated every MILITARY target in Iran’s crown jewel, Kharg Island… Iran has NO ability to defend anything that we… pic.twitter.com/2iEzCOyA3P — The White House (@WhiteHouse) March 13, 2026 खार्ग आइलैंड पर जोरदार हवाई हमले 14 मार्च 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी सेना ने ईरान के अहम खार्ग आइलैंड पर जोरदार हवाई हमले किए. उनके मुताबिक, वहां मौजूद सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की गई और सभी टारगेट पूरी तरह तबाह कर दिए गए. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बेहद सटीक और ताकतवर रही, जिससे दुश्मन को बड़ा नुकसान हुआ. यह भी पढ़ें : ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ पर US का हवाई हमला, ट्रंप बोले- खार्ग आईलैंड के सैन्य ठिकाने तबाह The post खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले, डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन से पहले अटैक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Iran War : ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा- 1.4 करोड़ लोग जान देने के लिए तैयार 

Iran War : अमेरिका की तय डेडलाइन नजदीक आने पर ईरान के राष्ट्रपति ने मंगलवार (7 अप्रैल) को कहा कि उनके सहित करीब 1.4 करोड़ ईरानी इस जंग में अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं. ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस सख्त चेतावनी से बाद बयान दिया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर ईरान के पावर प्लांट और पुल उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह आंकड़ा पहले प्रशासनी मीडिया द्वारा बताए गए स्वयंसेवकों की संख्या (Volunteer Numbers) से लगभग दोगुना है. युद्ध के दौरान प्रशासन लगातार मैसेज और मीडिया के जरिए लोगों से अपील कर रही है कि वे ऐसे स्वयंसेवी अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. بیش از ۱۴ میلیون ایرانی غیور تا این لحظه اعلام آمادگی کرده‌اند جان خود را برای دفاع از ایران فدا کنند. من نیز جان‌فدای ایران بوده‌ام، هستم و خواهم بود.#جان_فدا — Masoud Pezeshkian (@drpezeshkian) April 7, 2026 पेजेश्कियन ने कहा कि ईरानी लोगों ने अभियान में अपनी जान देने के लिए तैयार रहने का इरादा जताया है. मैं भी ईरान के लिए अपनी जान देने के लिए पहले भी तैयार था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा. स्वयंसेवी अभियान का मतलब क्या होता है जानें स्वयंसेवी अभियान का मतलब ऐसा काम या मुहिम जिसमें लोग अपनी मर्जी से, बिना किसी दबाव या लालच के हिस्सा लेते हैं. यानी इसमें लोग खुद आगे आकर देश, समाज या किसी खास मकसद के लिए काम करते हैं. यह भी पढ़ें : ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला हुआ तो तबाह हो जाएगा खाड़ी क्षेत्र, मंडराया रेडिएशन का खतरा कई लोग प्रशासन से नाराज हैं ईरान में करीब 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान में कई लोग प्रशासन से नाराज हैं. खासकर प्रदर्शनों पर की गई सख्ती को लेकर. ऐसे में माना जा रहा है कि 1.4 करोड़ लोगों वाला आंकड़ा शायद अमेरिका को डराने या संभावित हमले को रोकने के मकसद से सामने रखा गया है. The post Iran War : ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा- 1.4 करोड़ लोग जान देने के लिए तैयार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 3 दिनों में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर भरेंगे जुर्माना, कंज्यूमर्स को मिली राहत

Bihar Electricity: बिहार के बिजली कंज्यूमर्स के लिए बिहार प्रशासन की ओर से राहत भरा फैसला लिया गया है. बिजली कनेक्शन के लिए कई बार कंज्यूमर्स को बिजली ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं. कनेक्शन के लिए कभी-कभी महीनों कंज्यूमर्स को इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बिहार प्रशासन ने अब नई व्यवस्था अपनाई है. जेडीयू ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट जेडीयू के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया. इस पोस्ट में यह जानकारी दी गई कि बिजली कंज्यूमर्स को 3 दिनों के अंदर ही कनेक्शन दिया जाएगा. अगर तय समय में यह सुविधा कंज्यूमर्स को नहीं मिलती है तो अधिकारियों को जुर्माना भरना पड़ेगा. जिम्मेवार अधिकारी को खुद के पॉकेट से 1000 रुपए हर रोज के हिसाब से देना पड़ेगा. नई व्यवस्था से मिल सकेगा ये फायदा एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किए गए पोस्ट में क्लियर लिखा गया है, ‘अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए नीतीश प्रशासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब समय पर सेवा सुनिश्चित नहीं करने पर अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा. इस प्रावधान से बिजली सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी.’ किस इलाके में कितने दिन में मिलेगा कनेक्शन? पोस्ट में यह जानकारी दी गई कि अगर कोई कंज्यूमर शहरी इलाके में रहते हैं तो आवेदन मिलने के तीन दिनों के बाद ही उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा. जबकि अन्य शहरी इलाकों या टाउनशिप के लिए यह समय-सीमा 7 दिन तय की गई है. इसके अलावा ग्रामीण इलाके में 15 दिनों के अंदर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. ग्रामीण इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को देखते हुए 15 दिन का समय दिया गया है. अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए नीतीश प्रशासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।अब समय पर सेवा सुनिश्चित नहीं करने पर अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस प्रावधान से बिजली सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।@NitishKumar#Bihar #NitishKumar#JDU… pic.twitter.com/z6lDKH0yfr — Janata Dal (United) (@Jduonline) April 7, 2026 Also Read: मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, अवैध गैस कटिंग के स्पोर्ट्स का भंडाफोड़ The post बिहार में 3 दिनों में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर भरेंगे जुर्माना, कंज्यूमर्स को मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या LPG के बाद PNG संकट से रूबरू होगा भारत? कतर के दो जहाजों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोका

Gas Crisis India : ईरान युद्ध की वजह से हिंदुस्तान में एलपीजी का संकट तो है ही अब जैसी सूचना सामने आ रही है, ऐसा लगता है कि कुछ ही दिनों में देश में पीएनजी और सीएनजी का संकट भी दिखने लगेगा. न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह समाचार दी कि है कि ईरान ने कतर के दो जहाजों को होर्मुज स्ट्रेज से गुजरने नहीं दिया है जिसपर एलएनजी के टैंकर भरे हुए थे. LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से ही पीएनजी और सीएनजी का निर्माण किया जाता है. ईरान ने रोका कतर का तेल टैंकर सूत्रों के हवाले से रायटर्स ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार कतर का दो जहाज अल दायेन और राशिदा पूर्व की ओर बढ़ रहा था, लेकिन रास्ता नहीं मिलने की वजह से दोनों जहाज वापस कतर की ओर चले गए हैं. ये दोनों जहाज चीन और पाकिस्तान की ओर आ रहे थे, लेकिन अब वापस कतर चले गए हैं. 28 फरवरी से ईरान युद्ध शुरू हुआ है और उसके बाद से होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही प्रभावित है, जिसकी वजह से हिंदुस्तान में गैस का संकट बरकरार है. कतर से सप्लाई रूकी, तो हिंदुस्तान में गहराएगा पीएनजी और सीएनजी संकट हिंदुस्तान में अभी पीएनजी और सीएनजी की जितनी डिमांड है, उसका 50% हिंदुस्तान आयात करता है. शेष 50% का हिंदुस्तान में उत्पादन होता है.हिंदुस्तान जितना एलएनजी आयात करता है उसका अधिकतर हिस्सा कतर से आता है, लेकिन युद्ध के बाद से कतर से एलएनजी की सप्लाई बाधित है. अगर यही स्थिति रही, तो संभव है कि देश में पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई भी बाधित हो जाए. एलपीजी संकट को देखते हुए पिछले दिनों प्रशासन ने पीएनजी को बढ़ावा देने की बात कही थी. इसके पीछे का उद्देश्य देश में गैस संकट को नियंत्रित रखना था, लेकिन अब जैसी सूचना सामने आ रही है, वह कुछ और संकेत देते हैं. ये भी पढ़ें : क्या पीएनजी है तेल संकट का समाधान, जानिए क्यों प्रशासन इसे कर रही है प्रमोट? हार्दिक पांड्‌या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता The post क्या LPG के बाद PNG संकट से रूबरू होगा हिंदुस्तान? कतर के दो जहाजों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टैटू ने खोला मिस्ट्री गर्ल का राज, जानें कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

Highlights स्नैपचैट स्टोरी से शुरू हुई चर्चा टैटू से खुला रूमर्ड गर्लफ्रेंड का राज कौन हैं समरीन कौर? पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखीं समरीन आधिकारिक बयान का अभी इंतजार Arshdeep Singh Rumored Girlfriend: गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में वह एक लड़की का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे. तस्वीर में लड़की का चेहरा छिपा हुआ था. इस रहस्यमयी फोटो के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस ने इस लड़की की पहचान जानने के लिए पड़ताल शुरू कर दी. सोशल मीडिया यूजर्स के दावों के अनुसार अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम समरीन कौर है. समरीन एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. स्नैपचैट स्टोरी से शुरू हुई चर्चा अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जो फोटो पोस्ट की, उसने रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. इस तस्वीर में सिर्फ दो हाथ एक-दूसरे को पकड़े हुए नजर आ रहे थे. लड़की का चेहरा कैमरे के फ्रेम से बाहर था. फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्रिकेट फैंस ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. हर कोई यह जानने के लिए बेताब था कि आखिर पंजाब किंग्स का यह स्टार गेंदबाज किसके साथ समय बिता रहा है. अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी (बाएं) और समरीन कौर का पोस्ट (बाएं), Pic- Screenshot/(Snapchat and Instagram) टैटू से खुला रूमर्ड गर्लफ्रेंड का राज बिना चेहरे वाली इस तस्वीर का रहस्य एक छोटे से टैटू ने खोल दिया. दरअसल अर्शदीप की फोटो में दिख रहे लड़की के हाथ पर एक खास डिजाइन का टैटू बना हुआ था. इंटरनेट पर मौजूद जासूसों ने जब इस टैटू का मिलान किया, तो यह हूबहू एक्ट्रेस समरीन कौर के हाथ पर बने टैटू जैसा निकला. फैंस पूरी तरह से आश्वस्त हो गए कि स्नैपचैट स्टोरी में नजर आने वाला हाथ किसी और का नहीं बल्कि समरीन कौर का ही है. इसी एक सबूत के आधार पर उनके लिंकअप की समाचारे तेजी से फैल गईं. अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी (बाएं) और समरीन कौर की वीडियो में दिख रहा टैटू, Pic- Screenshot/ (Arshdeep Singh Snapchat and Samreen Kaur Instagram) कौन हैं समरीन कौर? समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को हुआ था और वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. 26 साल की समरीन ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पूरी की है. वह साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. समरीन ने जुबिन नौटियाल के गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा’ और बादशाह के हिट ट्रैक ‘बावला’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग दिखाई है. उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो और कुछ ओटीटी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. View this post on Instagram A post shared by Samreen (@samreenkaur__) पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखीं समरीन अर्शदीप सिंह आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का मुख्य हिस्सा हैं. समरीन कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट ने भी इन अफवाहों को और हवा देने का काम किया. उन्होंने मुल्लांपुर में हुए एक आईपीएल मैच के दौरान अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. उस फोटो में समरीन ने पंजाब किंग्स टीम की जर्सी पहनी हुई थी. स्टेडियम से उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस को उनके और अर्शदीप के रिश्ते को लेकर एक और बड़ा हिंट मिल गया. 🚨 RUMOURS ALERT 🚨 Arshdeep Singh posted two stories on Snapchat where he’s seen holding a girl’s hand. Fans noticed the “੧” tattoo, which matches Samreen Kaur, who is also the ex of Ashish Chanchlani. Is Arshdeep dating Samreen Kaur? 👀 pic.twitter.com/dEGw3Gkq1t — Mention Cricket (@MentionCricket) April 5, 2026 आधिकारिक बयान का अभी इंतजार सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर भले ही कितने भी दावे किए जा रहे हों, लेकिन सच्चाई की पुष्टि होना अभी बाकी है. इस पूरे मामले पर अब तक न तो अर्शदीप सिंह ने कोई टिप्पणी की है और न ही समरीन कौर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी इस समाचार पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है. फिलहाल जब तक दोनों में से कोई सामने आकर कुछ नहीं कहता, तब तक फैंस के दावे केवल एक कयास ही माने जाएंगे. ये भी पढ़ें- आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण IPL 2026 Points Table: ईडन गार्डन्स में बारिश से धुला मुकाबला, बिना मैच जीते टॉप पर पहुंची PBKS The post टैटू ने खोला मिस्ट्री गर्ल का राज, जानें कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड, अहमदाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

चक्रधरपुर से सुशील महतो की रिपोर्ट Railway News: हावड़ा से अहमदाबाद जा रही (12834) हावड़ा-अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के सामने अचानक हाथियों का झूंड आ गया. जिसे देख अहमदाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दी. लोको पायलटों की तत्परता से हाथियों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यह घटना बीती रात करीब 1.42 बजे कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) की है. यह रेलखंड दपू रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग खड़गपुर रेल मंडल में है, जो रेलवे का एलीफेंट जोन में प्रसिद्ध है. घने जंगल होने की वजह से अक्सर रेलवे ट्रैक पर हाथी आते जाते रहते हैं.   सहम गए यात्री  अहमदाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट ए खालको और सहायक लोको पायलट एसएन सोरेन चक्रधरपुर के हैं. दोनों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित कर हाथियों की जान बचाई. रेलवे को दी गई सूचना के मुताबिक अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की दूरी हाथियों से करीब 10 मीटर थी. जिससे हाथियों को देख ट्रेन के यात्री सहम गए. बताया जाता है कि यह घना जंगल वाले इलाकों में ठीक से दिखाई नहीं देता है, जिससे सामान्य दिनों में भी लोको पायलटों को काफी सतर्कता से हॉर्न बजाते हुए कम गति से ट्रेनों का परिचालन करना पड़ता है.  सुरक्षित रेलवे ट्रैक पार करने के लिये हाथियों के लिए बनेगा कॉरीडोर रेलवे ट्रैक पर नए-नए जगहों पर हाथियों के ट्रैक पर आने के मामले सामने आ रहे हैं. दपू रेलवे में ऐसे मामले सबसे अधिक देखने को मिल रहे हैं. ये मामले रेल परिचालन पर प्रभाव डालते हैं. हाथियों के ट्रेन के चपेट में आने पर तेज रफ्तार ट्रेनें पटरी से उतरने सहित कई बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना होती है. इससे यात्रियों की सुरक्षा का भी खतरा होता है. इससे रेल यातायात में अवरोध और रेल संपत्ति की हानि होती है. हाथियों को सुरक्षित रेलवे ट्रैक पार कराने के लिए कॉरिडोर, अंडर पास और ओवर ब्रिज बनाने के लिए रेलमंत्री ने दपू रेलवे को निर्देश दिए हैं. इनमें चक्रधरपुर रेल मंडल भी शामिल है. हाथियों को सुरक्षित ट्रेक पार कराने के लिये चक्रधरपुर रेल मंडल में कुल 17 कॉरीडोर, अंडर और ओवर ब्रिज बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग The post रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड, अहमदाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में फटे कपड़ों में पहुंचे अक्षय कुमार, हुए ट्रोल

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, लेकिन चर्चा ट्रेलर से ज्यादा उनके अजीबोगरीब लुक की हो रही है. मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय फटे हुए कपड़ों में नजर आए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, 6 अप्रैल को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार एंट्री करते हैं, उनका लुक सबका ध्यान खींच लेता है. लाइट ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ऊपर से फटा हुआ ग्रीन कोट उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्सचर फिल्म की बात करें तो इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ डराने का भी काम करेगी. इवेंट में जहां बाकी सितारे स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, वहीं अक्षय के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए. किसी ने इसे ‘गरीबी वाला स्टाइल’ बताया तो किसी ने पूछा कि “कपड़े नहीं हैं क्या?” इस मजेदार रिएक्शन ने इस लुक को और ज्यादा वायरल बना दिया. फिल्म का ट्रेलर 16 अप्रैल से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शोज फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है. पहले यह 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. वहीं, 16 अप्रैल की रात से पेड प्रीव्यू शो भी रखे गए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय का ये अलग अंदाज बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाता है. यह भी पढ़ें: भूत बंगला में तब्बू की एंट्री, 6 सेकेंड का प्रेजेंस और ट्रेलर को बना दिया एक्साइटिंग The post भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में फटे कपड़ों में पहुंचे अक्षय कुमार, हुए ट्रोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान में आज से लॉकडाउन! रात 8 बजे के बाद बाजार, शॉपिंग मॉल बंद, 10 बजे के बाद शादियों पर पाबंदी

Pakistan Lockdown: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोलियम उत्पादों, ऊर्जा संरक्षण और खर्च में कटौती को लेकर एक हाई लेवल बैठक की. जिसमें फैसला लिया गया कि पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी, गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू और कश्मीर प्रांतों में बाजारें, मंडियां और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे. प्रतिबंध 7 अप्रैल से प्रभावी होंगे. खैबर पख्तूनख्वा में रात 9 बजे बंद हो जाएंगे बाजार, शॉपिंग मॉल खैबर पख्तूनख्वा के डिविजनल मुख्यालयों में बाजारें, मंडियां और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक खुला रहने की अनुमति होगी. रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल भी रात 8 बजे बंद हो जाएंगे. اسلام آباد: 6 اپریل 2026 وزیراعظم محمد شہباز شریف نے پیٹرولیم مصنوعات ، توانائی کی بچت اور کفایت شعاری کے اقدامات کے نفاذ کے حوالےسے اہم جائزہ اجلاس کی صدارت کی. صوبہء پنجاب، خیبر پختونخوا، بلوچستان ، اسلام آباد کیپیٹل ٹیریٹری ، گلگت بلتستان اور آزاد جموں و کشمیر میں بازار،… pic.twitter.com/BEsPreuQWa — Prime Minister’s Office (@PakPMO) April 6, 2026 रात 10 बजे के बाद शादी समारोह पर रोक बेकरी, रेस्तरां, तंदूर और खाने-पीने की अन्य जगहें रात 10 बजे बंद हो जाएंगी. मैरिज हॉल, मार्की और अन्य व्यावसायिक स्थल जहां शादियां होती हैं, वे रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे. रात 10 बजे के बाद निजी संपत्तियों और घरों में भी शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा. लॉकडाउन में इन चीजों पर प्रतिबंध नहीं पाकिस्तान प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान कुछ जरूरी चीजों को प्रतिबंध से दूर रखा है. बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा- मेडिकल स्टोर और फार्मेसियों के खुलने के समय को इन प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी. सार्वजनिक परिवहन फ्री पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गिलगित शहर और मुजफ्फराबाद शहर में अंतर-शहरी सार्वजनिक परिवहन (बस) एक महीने के लिए मुफ्त रहेगा. इसका सारा खर्च संघीय प्रशासन वहन करेगी. ये भी पढ़ें: नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका The post पाकिस्तान में आज से लॉकडाउन! रात 8 बजे के बाद बाजार, शॉपिंग मॉल बंद, 10 बजे के बाद शादियों पर पाबंदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रुपये में फिर गिरावट, 17 पैसे टूटकर 93.07 के स्तर पर पहुंचा, तेल की कीमतों ने बढ़ाई मुश्किल

Rupee vs Dollar: सोमवार की मामूली बढ़त के बाद मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में ही 17 पैसे लुढ़क गया. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 93.07 के स्तर पर पहुंच गया है. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली (निवेशकों या व्यापारियों द्वारा किसी संपत्ति (शेयर, बॉन्ड, कमोडिटी) को कम समय में बड़े पैमाने पर बेचना)और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की सेहत बिगाड़ दी है. क्यों गिर रहा है रुपया ? कच्चे तेल की ‘दोहरी मार’: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.22% बढ़कर 111.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. चूंकि हिंदुस्तान अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए तेल की कीमतें बढ़ने से हमें डॉलर में ज्यादा भुगतान करना पड़ता है, जिससे रुपया कमजोर होता है. शेयर बाजार में हाहाकार: मंगलवार सुबह हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 824 अंक टूटकर 73,282 पर, जबकि निफ्टी 248 अंक फिसलकर 22,719 के स्तर पर आ गया. जब शेयर बाजार गिरता है, तो विदेशी निवेशक अपना पैसा निकालकर बाहर ले जाते हैं, जिसका सीधा असर रुपये की वैल्यू पर पड़ता है. डॉलर की बढ़ती ताकत: दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला ‘डॉलर सूचकांक’ (Dollar Index) 0.13% बढ़कर 100.11 पर पहुंच गया है. जब डॉलर खुद मजबूत होता है, तो रुपया और अन्य मुद्राएं उसके मुकाबले कमजोर पड़ जाती हैं. विदेशी निवेशकों का पलायन: आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को ही 8,167.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. बाजार से इतनी बड़ी रकम का बाहर जाना रुपये के लिए खतरे की घंटी है. विवरण मौजूदा स्थिति बदलाव रुपया (USD/INR) 93.07 -17 पैसे (कमजोर) ब्रेंट क्रूड (तेल) $111.11 +1.22% (महंगा) सेंसेक्स (Sensex) 73,282.41 -824.44 अंक निफ्टी (Nifty) 22,719.30 -248.95 अंक Also Read: एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश शुरू The post रुपये में फिर गिरावट, 17 पैसे टूटकर 93.07 के स्तर पर पहुंचा, तेल की कीमतों ने बढ़ाई मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top