Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे इंजीनियरिंग का कमाल, रेलवे पटरियों के नीचे बिना रुके चल रही विशाल TBM मशीनें

Patna Metro : पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे चल रहा निर्माण कार्य आधुनिक इंजीनियरिंग का एक ऐसा अद्भुत उदाहरण पेश कर रहा है. शहर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक, राजेंद्र नगर टर्मिनल की पटरियों के ठीक नीचे विशालकाय टनल बोरिंग मशीनें (TBM) दिन-रात खुदाई कर रही हैं. सबसे खास बात यह है कि ऊपर ट्रेनों की आवाजाही पर इसका रत्ती भर भी असर नहीं पड़ रहा है. यह प्रोजेक्ट न केवल पटना की परिवहन व्यवस्था को बदलेगा, बल्कि यह साबित कर रहा है कि सही तकनीक और सटीक योजना से किसी भी भौगोलिक चुनौती को जीता जा सकता है. बिना रुके बन रही सुरंग राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के नीचे सुरंग बनाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. यहां जमीन के ऊपर भारी रेल यातायात का दबाव है, जबकि नीचे की मिट्टी को काटकर मेट्रो का रास्ता बनाना है. इस जटिल कार्य को अंजाम देने के लिए ‘सॉइल प्रेशर बैलेंसिंग’ जैसी उन्नत तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है. 🚇✨You travel above… innovation works below…That’s the power of Patna Metro- silent, safe and unstoppable…The underground stretch of the Patna Metro between Moinul Haq Metro Station and Rajendra Nagar Metro Station is progressing with remarkable precision and dedication.🚧… pic.twitter.com/REK602V87V — Patna Metro Rail Corporation (@PMRCLofficial) April 6, 2026 मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर के बीच का यह अंडरग्राउंड स्ट्रेच पटना मेट्रो के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है, जो भविष्य में लाखों यात्रियों के समय की बचत करेगा. 24 घंटे हो रही है डिजिटल निगरानी रेलवे ट्रैक के नीचे काम करना जोखिम भरा होता है, इसलिए सुरक्षा के मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखा गया है. पूरे निर्माण स्थल पर ‘रियल-टाइम मॉनिटरिंग’ सिस्टम लगाया गया है, जो जमीन के भीतर होने वाली हलचल की पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम को भेजता है. सुरक्षा टीम का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ऊपर चल रही ट्रेनों के परिचालन में शून्य डिस्टर्बेंस हो और आसपास की इमारतों की संरचनात्मक स्थिरता पर कोई आंच न आए. जाममुक्त पटना का सपना होगा सच पटना मेट्रो का यह भूमिगत खंड केवल एक इंजीनियरिंग उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि कैसे तकनीक और प्लानिंग के जरिए सबसे जटिल चुनौतियों को भी आसानी से पार किया जा सकता है. आने वाले समय में यह मेट्रो नेटवर्क पटना के ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह बदल देगा. Also Read: राजगीर जाकर रोपवे का मजा लेने की कर रहे प्लानिंग, तो रुक जाइए, जानिए बेहद जरूरी समाचार The post राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे इंजीनियरिंग का कमाल, रेलवे पटरियों के नीचे बिना रुके चल रही विशाल TBM मशीनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण

आकाश चोपड़ा ने बताया कि क्यों इस सीजन में कुछ टीमों के बीच दो मुकाबले होंगे, जबकि कुछ दिग्गज टीमें केवल एक ही बार टकराएंगी. उन्होंने बताया- एक टीम कुल 14 मुकाबले ही स्पोर्ट्सेगी. लेकिन अगर हर टीम एक-दूसरे से दो बार भिड़ेगी, तो मैचों की संख्या 18 हो जाएगी. इसी को मैनेज करने के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. आकाश चोपड़ा के मुताबिक, इस बार एक ही ग्रुप की टीमें आपस में केवल एक बार भिड़ेंगी. जबकि एक टीम दूसरे ग्रुप में शामिल सभी टीमों के खिलाफ दो-दो मुकाबले स्पोर्ट्सेगी. सीएसके और आरसीबी एक ही ग्रुप में आकाश चोपड़ा ने बताया- CSK और RCB एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, इसलिए वे लीग स्टेज में सिर्फ एक बार टकराएंगी. वहीं, दूसरे ग्रुप की टीमों के साथ इनके दो-दो मैच होंगे. View this post on Instagram A post shared by Aakash Chopra (@cricketaakash) मुंबई और चेन्नई के बीच दो बार होगी भिड़ंत आकाश चोपड़ा ने बताया- सीएसके और मुंबई के बीच दो बार भिड़ंत होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में शामिल हैं. इसी तरह चेन्नई की हैदराबाद से दो, गुजरात से दो, दिल्ली से दो और लखनऊ से भी दो बार भिड़ंत होगी. ग्रुप में कौन-कौन टीमें? पहले ग्रुप – चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी, केकेआर और पंजाब किंग्स दूसरा ग्रुप – मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स. आरसीबी ने चेन्नई को 43 रन से हराया आरसीबी और चेन्नई के बीच 5 अप्रैल को बेंगलुरु में भिड़ंत हुई थी. जिसमें आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया था. आरसीबी ने 250 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में सीएसके केवल 207 रन पर ऑल आउट हो गई थी. ये भी पढ़ें: CSK का माहौल खराब? RCB से हार के बाद IPL से संन्यास लेने पर अश्विन का छलका दर्द धोनी के बिना बेहाल हुई CSK, गायकवाड़-सैमसन फ्लॉप, माही पर टिकी निगाहें The post आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैंक से लिंक नहीं है आधार? रुक सकती है UGC स्कॉलरशिप 

UGC New Rule: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने बड़ा फैसला लिया है. फेलोशिप और स्कॉलरशिप के लिए UGC ने आधार आधारित पेमेंट (Aadhar Enabled Payment System or AePS) को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि अब UGC के सभी फेलोशिप और स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट्स को पैस तभी मिलेगा जब उनका आधार बैंक से लिंक्ड हो. ऐसे में सभी स्टूडेंट्स को आधार सीडिंग (अपने आधार नंबर को बैंक और मोबाइल से जोड़ना) करना होगा. इसके लिए यूजीसी ने 15 अप्रैल तक का समय दिया है. 20 तक हो जाएगी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया स्टूडेंट्स को 15 अप्रैल 2026 तक आधार लिंकिंग और जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी. इसके बाद संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारी 20 अप्रैल तक इन डिटेल्स कोवेरिफाई करेंगे, जिससे नए सेशन में समय पर पेमेंट हो सके. आधार से लिंक करा लें बैंक अकाउंट UGC ने साफ कहा है कि सभी स्टूडेंट्स को अपने बैंक अकाउंट में आधार सीडिंग कराना जरूरी है. साथ ही, उन्हें अपनी डिटेल्स स्कॉलरशिप और फेलोशिप मैनेजमेंट पोर्टल (SFMP) पर भी अपडेट करनी होंगी, ताकि पेमेंट प्रोसेस में कोई दिक्कत न आए. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए मिलेगा पैसा UGC के नए नियम के अनुसार, अब सभी पेमेंट आधार बेस्ड पेमेंट (AePS) सिस्टम के जरिए किए जाएंगे. स्कॉलरशिप और फेलोशिप की राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगी. इसके लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. नियम नहीं मानने वालों की स्कॉलरशिप रोक दी जाएगी अगर कोई स्टूडेंट समय पर अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं करता है या डिटेल्स अपडेट नहीं करता, तो उसकी स्कॉलरशिप या फेलोशिप रुक सकती है या उसमें देरी हो सकती है. UGC का कहना है कि इस नए सिस्टम से पेमेंट प्रोसेस ज्यादा फास्ट, ट्रांसपेरेंट और सेफ होगा. इससे फर्जीवाड़ा और देरी जैसी समस्याओं को कम किया जा सकेगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. यह भी पढ़ें- BEd के बाद प्रशासनी टीचर कैसे बनें? यहां देखें पूरा प्रोसेस The post बैंक से लिंक नहीं है आधार? रुक सकती है UGC स्कॉलरशिप  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट

OnePlus अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 6 को लेकर पूरी तरह तैयार है. कंपनी आज (मंगलवार) यानी 7 अप्रैल को इसे हिंदुस्तान समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. ये कंपनी की Nord सीरीज का नया जनरेशन स्मार्टफोन होगा, जो OnePlus Nord 5 की जगह लेगा. लॉन्च से पहले ही OnePlus ने इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने ला चुकी है. कीमत और बाकी के स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान बताए जाएंगे. कब और कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम? OnePlus Nord 6 का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे (IST) शुरू होगा. आप इस लॉन्च को आराम से घर बैठे लाइव देख सकते हैं. कंपनी इसे अपने OnePlus India के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी. OnePlus Nord 6 के कन्फर्म फीचर्स डिस्प्ले और डिजाइन  इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी 3,600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ धूप में भी साफ नजर आएगा. ऊपर से Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन इसे और ज्यादा मजबूत बनाता है. इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल रेटिंग्स मिलेंगी. यानी ये धूल और पानी से अच्छी तरह सेफ रहेगा. इतना ही नहीं, ये फोन करीब 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है और ठंडे-गर्म पानी के तेज जेट्स को भी आसानी से झेल सकता है. प्रोसेसर  इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा. खास बात ये है कि इसमें OnePlus 15 जैसा डेडिकेटेड G2 Wi-Fi चिप भी मिलेगा. इसका फायदा ये है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी आपको बेहतर नेटवर्क सिग्नल मिलेगा. अगर आप Jio SIM इस्तेमाल करते हैं, तो डेटा स्पीड भी पहले के मुकाबले करीब 3 गुना तक तेज हो सकती है. कैमरा  इस फोन में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है. इसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है, जिससे आप बड़े ग्रुप फोटो या शानदार लैंडस्केप आसानी से कैप्चर कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है. बैटरी इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी मिलने वाली है. कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये फोन आराम से 2.5 दिन से भी ज्यादा चल सकता है. यह भई पढ़ें: Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display, जानिए क्या है ये टेक्नोलॉजी The post OnePlus Nord 6 आज हिंदुस्तान में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका

Chand Mera Dil Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और उभरते हुए स्टार लक्ष्य की जोड़ी स्क्रीन पर आग लगाने के लिए तैयार है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पोस्टर 6 अप्रैल को आउट हुआ था और आज 7 अप्रैल को टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है, कि यह सिर्फ एक नॉर्मल लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें प्यार, इमोशन्स और ब्रेकअप का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बना है. फिल्म अपनी पहली झलक से ही सोशल मीडिया पर छा गई. टीजर में प्यार और रोमांटिक सीन्स की भरमार टीजर की शुरुआत में लक्ष्य (आरव) और अनन्या (चांदनी) एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच कई रोमांटिक और किसिंग सीन्स हैं, जो उनकी शानदार केमिस्ट्री को दिखा रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी में मोड़ आता है और खुशियों की जगह सस्पेंस और इमोशनल सीन आ जाते हैं. कब रिलीज होगी फिल्म ? अनन्या और लक्ष्य की यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. गाने में म्यूजिक सचिन -जिगर ने दिया और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जो इस कहानी को और भी इमोशनल बना रहा है. टीजर में खूबसूरत लोकेशन्स और मंदिर के कुछ सीन्स भी दिखाए गए हैं, जिससे उनकी लव स्टोरी में अलग टच देखने को मिल रहा है. फैंस के रिएक्शन यूट्यूब पर टीजर का रिलीज होते ही फैंस कमेंट्स सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक और Gen-z प्रेम कहानी. दूसरे यूजर ने लिखा, लक्ष्य और अनन्या एक साथ अच्छे दिख रहे हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, सैंयारा वाइब्स फूल. यह भी पढ़ें: ‘सत्या’ से ‘प्रशासन’ तक, राम गोपाल वर्मा की ये 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया सिनेमा का बादशाह The post ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिनटों में चमकाएं गैस बर्नर, लौ बनेगी एकदम नीली और तेज

Gas Burner Cleaning Tips: रसोई में गैस बर्नर का साफ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि गंदा बर्नर न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि गैस की लौ को भी प्रभावित करता है. समय के साथ बर्नर पर तेल, मसाले और धूल जम जाती है, जिससे आग पीली या कमजोर हो जाती है. ऐसे में नियमित सफाई करने से बर्नर की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और गैस की बचत भी होती है. अच्छी बात यह है कि इसे साफ करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर में मौजूद साधारण चीजों से ही आसानी से सफाई की जा सकती है. 1. नींबू और नमक से सफाई नींबू एक प्राकृतिक क्लीनर होता है जो चिकनाई और कालापन हटाने में काफी असरदार है. नींबू को बीच से काट लें और उस पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें. अब इसे गैस बर्नर पर अच्छे से रगड़ें. 5–10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें. इससे जमी हुई गंदगी और तेल आसानी से हट जाता है और बर्नर चमकने लगता है. 2. बेकिंग सोडा और पानी बेकिंग सोडा जिद्दी दाग साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और बर्नर पर लगा दें. 10–15 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें ताकि गंदगी ढीली हो जाए. इसके बाद ब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. इससे बर्नर साफ और फ्रेश दिखेगा. 3. सिरका में भिगोना अगर बर्नर पर बहुत ज्यादा गंदगी या जंग लग गई है तो सिरका एक बेहतरीन उपाय है. एक बर्तन में सिरका लें और उसमें बर्नर को 20–30 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इसके बाद निकालकर ब्रश से हल्का रगड़ें और पानी से धो लें. इससे जिद्दी दाग, चिकनाई और जंग आसानी से निकल जाती है. 4. टूथब्रश से छेद साफ करें बर्नर के छोटे-छोटे छेद अक्सर गंदगी से बंद हो जाते हैं, जिससे गैस का फ्लो सही नहीं रहता. एक पुराना टूथब्रश लें और धीरे-धीरे सभी छेदों को साफ करें. अगर जरूरत हो तो पिन या सुई की मदद से भी छेद खोल सकते हैं, लेकिन बहुत सावधानी से करें. इससे गैस की लौ नीली और तेज बनी रहती है. 5. गरम पानी और डिश सोप रोजाना की हल्की गंदगी हटाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है. एक बर्तन में गरम पानी लें और उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. बर्नर को इसमें 10–15 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर स्क्रबर से साफ करें और धो लें. इससे तेल और धूल आसानी से निकल जाती है और बर्नर साफ-सुथरा दिखता है. यह भी पढ़ें: क्या आपकी नई जींस का रंग भी बार-बार धोने से फीका पड़ रहा है? पहली बार धोते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक यह भी पढ़ें: बिना नुकसान घर पर ऐसे करें महंगे कपड़ों की सफाई, चमक रहेगी बरकरार The post मिनटों में चमकाएं गैस बर्नर, लौ बनेगी एकदम नीली और तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश शुरू

Air India CEO Campbell Wilson Resigns: टाटा समूह के ओनरशिप वाली एअर इंडिया के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कैंपबेल विल्सन सितंबर 2026 में अपना पद छोड़ सकते हैं. हालांकि उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. कंपनी ने अब नए CEO के लिए उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है. इस्तीफे के पीछे की 3 बड़ी वजहें भारी वित्तीय नुकसान की आशंका: वित्त वर्ष 2026 में एअर इंडिया को करीब ₹20,000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है. इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में जारी तनाव है, जिसकी वजह से एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगे हैं. रूट बदलने और अतिरिक्त ईंधन खर्च के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स की लागत काफी बढ़ गई है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पिछले साल अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट (AI 171) के दुर्घटनाग्रस्त होने से एयरलाइन की छवि और ऑपरेशंस पर गहरा असर पड़ा है. इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जून 2026 तक आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद ही नए CEO की औपचारिक नियुक्ति की जाएगी. विमानों की डिलीवरी में देरी: एअर इंडिया ने विमानों के बड़े ऑर्डर दिए थे, लेकिन उनकी डिलीवरी में हो रही देरी से कंपनी की विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं. इससे एयरलाइन की क्षमता बढ़ाने पर दबाव बना हुआ है. कैंपबेल विल्सन का सफर विल्सन ने 2022 में एअर इंडिया की कमान संभाली थी. इससे पहले वे सिंगापुर एयरलाइंस की लो-कॉस्ट एयरलाइन ‘स्कूट’ (Scoot) के CEO थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर की थी और उनके पास कनाडा, जापान और हॉन्ग कॉन्ग जैसे देशों में काम करने का व्यापक अनुभव है. सिर्फ एअर इंडिया ही नहीं, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में भी हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है. 10 मार्च को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 30 मार्च को विलियम वॉल्श ने उनकी जगह ली. दोनों ही बड़ी एयरलाइंस इस समय ऑपरेशनल संकट और घाटे से उबरने की कोशिश कर रही हैं. Also Read: शेयर बाजार में आज सुस्ती: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता The post एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नोरा फतेही के पास आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर NCW सख्त

Nora Fatehi Song Controversy: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेशा कोई न कोई विवाद लगा ही रहता है. इनदिनों एक और विवाद चर्चा में है. इस बार मामला जुड़ा है नोरा फतेही से, जिन्हें राष्ट्रीय स्त्री आयोग (NCW) ने कड़ी चेतावनी दी है. ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को लेकर उठे विवाद के बीच आयोग ने उन्हें 27 अप्रैल को खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया है. सुनवाई में नहीं पहुंची नोरा फतेही दरअसल, कन्नड़ फिल्म KD: The Devil के इस गाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. गाने के बोलों को लेकर आपत्ति जताई गई और मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर वूमन ने खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी. बीते दिन यानी 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा फतेही खुद पेश नहीं हुईं और उनकी जगह उनके वकील पहुंचे, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया. आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर ने साफ कहा कि अगली सुनवाई में नोरा को पर्सनली उपस्थित होना होगा, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. इस मामले में एक्टर संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है और उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. नोरा फतेही ने दी थी सफाई View this post on Instagram A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) स्त्रीओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं वहीं, इस विवादित गाने से जुड़े गीतकार और फिल्म की टीम आयोग के सामने पेश हुई और लिखित में माफी मांगी. उन्होंने माना कि गाने के बोलों का समाज पर निगेटिव असर पड़ा है और भविष्य में स्त्री सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा भी किया. स्त्री आयोग ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर स्त्रीओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. बता दें कि यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा था, जिसके बाद इसे सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया. अब सबकी नजर 27 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है. यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘वेकअप कॉल’, रवि किशन ने किया मूवी को सपोर्ट The post नोरा फतेही के पास आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर NCW सख्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में सुंडी मंडल जाति को एससी श्रेणी में शामिल करने की उठी मांग

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट Saraikela Kharsawan News: सुंडी मंडल समाज ने बंगाल की मिसाल को ध्यान में रखते हुए झारखंड में भी सुंडी जाति को अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) की श्रेणी में शामिल करने की जोरदार मांग की. यह मांग सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में आयोजित समाज के वार्षिक मिलन समारोह के दौरान उठाई गई. इस अवसर पर झारखंड की हेमंत प्रशासन से अपील की गई कि समाज की इस मांग को शीघ्र पूरा किया जाए. साथ ही, विधान सभा में इस मुद्दे को उठाने के लिए विधायक जयराम महतो के प्रति समाज ने आभार व्यक्त किया और कई सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया गया. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर मांगी लाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित सुंडी मंडल समाज की वार्षिक बैठक सह मिलन समारोह में सामाजिक पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए समाज के उत्थान पर जोर दिया गया. बैठक में बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया गया. सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर, समाज में आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को सहयोग करने और समाज में आपसी सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा. सामाजिक एकजुटता बनाए रखने तथा एक- दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया गया. समाज की ओर से आने वाले दिनों में मेड़िकल कैंप व ब्लॉड डोनेशन कैंप आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई. मांगों को जल्द पूरा करे प्रशासन : नव कुमार मंडल बैठक में सुंडी मंडल समाज के केंद्रीय सचिव नव कुमार मंडल ने कहा कि सुंडी जाति को अनुसूचित जाती में शामिल करने की मांग लंबे समय से हो रही है. बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी मंडल जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए. प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रशासन से इस मांग को जल्द से पूरा करें. समाज के सलाहकार नलिन कुमार मंडल ने इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.  वार्षिक बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में मुख्य रुप से नव कुमार मंडल, नलिन मंजल, मांगी लाल मंडल, युधिष्ठीर मंडल, मधु सुदन मंडल, अश्विनी कुमार मंडल, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, हेमंत मंडल, सुकरु मंडल, धर्मपद मंडल, सुनील मंडल, जीतवाहन मंडल, पंचानन मंडल, परमेश्वर मंडल, टंकोधर मंडल, बसंत मंडल, गायत्री मंडल, नरेश मंडल, रत्नाकर मंडल, बंदनी मंडल, गोपाल मंडल, परेश चंद्र मंडल, अक्षय मंडल, मनमोहन मंडल, सुजीत मंडल, हिंदुस्तानी मंडल, दिनेश मंडल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग The post झारखंड में सुंडी मंडल जाति को एससी श्रेणी में शामिल करने की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका

Trump On NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक सं‍धि संगठन (NATO) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान उनकी किसी भी नाटो देश ने मदद नहीं की. यहां तक की दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों ने भी अमेरिका की मदद को आगे नहीं आये. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध ने उनपर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जो उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगा. ट्रंप ने यह बात ऐसे समय में कही है जब नाटो के महासचिव मार्क रूट वाशिंगटन दौरे पर आने वाले हैं. बोले ट्रंप- सभी देशों ने कहा नहीं- हम मदद नहीं करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया के सामने कहा- हम नाटो के पास गए. मैंने बहुत जोर नहीं दिया, बस इतना कहा- अगर आप मदद करना चाहें तो अच्छा होगा.” लेकिन सभी ने एक ही जवाब दिया नहीं, नहीं, हम मदद नहीं करेंगे. नाटो और अपने मित्र देशों पर भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा- नाटो एक कागजी शेर है, जिससे व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते. ईरान युद्ध में नाटो सदस्य देशों ने जानबूझकर मदद नहीं की. ट्रंप ने बताया कब शुरु हुआ नाटो से विवाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध से उन्हें कभी सबक मिला है. इसका उनपर गहरा प्रभाव पड़ा है, जो उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि नाटो से विवाद कब शुरू हुआ. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और नाटो के बीच मतभेद तब शुरू हुए जब उनका ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया. ट्रंप ने इसे नाटो की विश्वसनीयता पर बड़ा झटका बताया और कहा कि यह घटना उनकी नजर में नाटो के साथ संबंधों का अहम मोड़ है. नाटो सदस्य देश अब करना चाहते हैं मदद- ट्रंप ट्रंप ने कहा कि अब जब अमेरिका युद्ध जीत चुका है, तो नाटो देश उनसे मिलने और मदद की पेशकश करने आ रहे हैं. उन्होंने कहा- “वे बुधवार को मुझसे मिलने आ रहे हैं,” और अब अचानक मदद भेजना चाहते हैं. ट्रंप ने यह भी बताया कि जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ने कोई मदद नहीं की, जबकि अमेरिका ने जापान में 50 हजार और दक्षिण कोरिया में 45 हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं, ताकि इन देशों को खतरों से बचाया जा सके. ट्रंप ने खारिज की अपनी आलोचना ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौता न होने और आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने को लेकर हो रही आलोचनाओं को ट्रंप ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा- मुझे आलोचकों की परवाह नहीं है. ट्रंप की मानसिक स्थिति की जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सुना. दरअसल, ईस्टर संडे पर उनके पोस्ट पर काफी आलोचना हुई थी, और कुछ लोगों ने उनके मंत्रिमंडल से 25वें संशोधन लागू करने की मांग की. इस संशोधन के तहत अगर कोई राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं कर सकता, तो उसे पद से हटाया जा सकता है. (इनपुट भाषा) Also Read: अमेरिका-ईरान जंग: ट्रंप के अल्टीमेटम में 12 घंटे बाकी, फिर बढ़ेगी डेडलाइन या होगा बड़ा एक्शन? The post नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top