Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ से ज्यादा की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, बोले- कुछ बोले तो ठोक देंगे

Darbhanga Loot News: बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चार हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के जेवर और लाखों की नकदी लूट ली. इस घटना के बाद पूरे बाजार इलाके में दहशत का माहौल है. 20 मिनट में पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार स्थित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ दुकान में चार बदमाश घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. करीब 20 मिनट के अंदर अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए. ‘कुछ बोले तो ठोक देंगे’- बदमाशों की धमकी दुकान के मालिक मनोज ठाकुर ने बताया कि वह एक ग्राहक से बात कर रहे थे, तभी चार बदमाश दुकान में घुस आए. सभी के हाथ में पिस्टल थी. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गाली देते हुए कहा कि अगर कोई कुछ बोलेगा तो ठोक देंगे. उसके बाद हमलोग डर के कारण चुपचाप बैठे रहे. दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में आभूषण दुकान से 2.2 करोड़ की लूट, करीब आधा दर्जन लुटेरे शामिल. मौके पर डीआईजी, SSP और कई थानों की पुलिस जांच में जुटी.#Robbery #BiharNews #PoliceInvestigation #prabhatkhabar @DarbhangaPolice pic.twitter.com/8OFTQHm5uB — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 3, 2026 जेवर, कैश और चेन सब लूट ले गए बदमाश चार बैग में सोने-चांदी के जेवर और नकदी भरकर ले गए. बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी और 20-25 लाख रुपये कैश लूटा गया है. इतना ही नहीं, बदमाश दुकान में मौजूद लोगों की सोने की चेन और ग्राहकों के पैसे भी लेकर फरार हो गए. दुकान में मौजूद थे 6 लोग घटना के समय दुकान में दो मालिक, दो कर्मचारी और दो ग्राहक मौजूद थे. बदमाश पूरी तरह आक्रामक थे और सभी को डराकर वारदात को अंजाम दिया. उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के बाद बदमाशों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे मुंह ढककर भागते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है. पुलिस जांच में जुटी, SIT का गठन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी (SSP) ने बताया कि चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए SIT टीम का गठन किया गया है, जो सिटी एसपी के नेतृत्व में काम कर रही है. Also Read: नालंदा कांड पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ऐसे लोगों का हाथ काट देना चाहिए The post दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ से ज्यादा की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, बोले- कुछ बोले तो ठोक देंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची-कोडरमा में हुई झमाझम बारिश, तेज हवा से बदला मौसम, 4 अप्रैल को झारखंड के इन 13 जिलों में IMD का अलर्ट

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है. शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची और कोडरमा में तेज हवा के साथ बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम और बदलने वाला है. 4 से 6 अप्रैल तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक राज्य में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. इन जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. रविवार-सोमवार को और तेज होगा असर मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हवा की रफ्तार बढ़कर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. अप्रैल में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पिछले 10 वर्षों में 2016 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस बार टूट सकता है. इस महीने के पहले सप्ताह में बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ेगा और महीने के अंत तक हीट वेव की स्थिति बन सकती है. तापमान का हाल पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 5 मिमी बारिश रामगढ़ में हुई. वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया. Also Read: 1 करोड़ के इनामी माओवादी का हुआ निधन, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में 200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड The post रांची-कोडरमा में हुई झमाझम बारिश, तेज हवा से बदला मौसम, 4 अप्रैल को झारखंड के इन 13 जिलों में IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्किटेक्चर स्टडी के लिए इटली बना स्टूडेंट्स की पहली पसंद, जानिए टॉप यूनिवर्सिटीज

Study Architecture in Italy: अगर आप आर्किटेक्चर की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इटली दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक है. यहां की ऐतिहासिक इमारतें , मॉडर्न डिजाइन और मजबूत एजुकेशन सिस्टम इसे Architecture स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट बनाती है. इटली के यूनिवर्सिटीज में आपको थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग का भी शानदार मौका मिलता है, जिससे आपकी क्रिएटिव और स्किल्स दोनों मजबूत होती हैं. आइए जानते हैं इटली में आर्किटेक्चर (Study Architecture in Italy) की पढ़ाई के लिए बेस्ट कॉलेज कौन-कौन से हैं.  Study Architecture in Italy: इटली के टॉप यूनिवर्सिटी Politecnico di Milano यह इटली की सबसे टॉप और दुनिया की लीडिंग आर्किटेक्चर यूनिवर्सिटी मानी जाती है. QS Ranking में Architecture के लिए यह यूनिवर्सिटी टॉप 10 में आती है. यहां रिसर्च और इनोवेशन पर काफी जोर दिया जाता है. अगर आप बेस्ट एक्सपोजर और करियर चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है.  है Politecnico di Torino इस यूनिवर्सिटी अर्बन प्लानिंग (Urban Planning) और लैंडस्केप डिजाइन पर काफी दिया जाता है. यह इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. यहां इंडस्ट्री कनेक्शन अच्छा है, जिससे placement में मदद मिलती है.  Sapienza University of Rome यह यूरोप की सबसे पुरानी और बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में ज्यादा ध्यान दिया जाता है.  University of Bologna यह दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में से एक है. सस्टेनेबल आर्किटेक्चर और मॉडर्न टेक्नीक पर फोकस किया जाता है. इस यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल नेटवर्क बहुत मजबूत है.  IUAV University of Venice यह खास तौर पर आर्किटेक्चर, डिजाइन और प्लानिंग के लिए ही बनाया गया इंस्टीट्यूट है. डिजाइन और प्रैक्टिकल स्टूडियो वर्क पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. यह दुनिया के टॉप 40 आर्किटेक्चर स्कूलों में शामिल है.  Study Architecture in Italy: क्यों है इटली आर्किटेक्चर के लिए फेमस?  प्रैक्टिकल लर्निंग पर ज्यादा फोकस  इंटरनेशनल एक्सपोजर  कम फीस और स्कॉलरशिप  क्रिएटिविटी को बढ़ावा  ग्लोबल लेवल पर यूनिवर्सिटी  हिस्टॉरिकल और मॉडर्न आर्किटेक्चर का बेहतरीन मेल  यह भी पढ़ें: अमेरिका में इंजीनियरिंग का सपना, देखें ये टॉप 5 कॉलेज की लिस्ट The post आर्किटेक्चर स्टडी के लिए इटली बना स्टूडेंट्स की पहली पसंद, जानिए टॉप यूनिवर्सिटीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर केंद्र सचेत, मतदान के बाद भी तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

मुख्य बातें सीएपीएफ जवानों की 200 अतिरिक्त कंपनियां तैनात बंगाल में केंद्रीय बलों की 2,500 कंपनियां तैनात Bengal Election: कोलकाता: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की आशंका बनी हुई है. पहले भी खून बहा है, जानें गई हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में मारे गए अभिजीत प्रशासन से लेकर उपचुनाव में तमन्ना की मौत तक, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं. इतिहास को देखते हुए केंद्र इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 500 कंपनियां राज्य में तैनात रहेंगी.चुनाव आयोग ने चुनाव के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के हित में यह निर्णय लिया है. सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की 500 कंपनियां तैनात रहेंगी. सीएपीएफ जवानों की 200 अतिरिक्त कंपनियां तैनात बताया जा रहा है कि कई जगहों पर पुनर्मतदान की मांग भी उठाई जा सकती है. इसलिए, ऐसी स्थिति में, ताकि कोई नई अराजकता न फैले, अशांति का नया माहौल न बने, स्ट्रांग रूम को नुकसान न पहुंचे, ईवीएम को कोई क्षति न पहुंचे, इन सभी कारणों से सीएपीएफ जवानों की 200 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जा रही हैं. इनमें से 200 कंपनियां ईवीएम, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगी. बताया जा रहा है कि मतगणना पूरी होने तक ये कंपनियां तैनात रहेंगी. विश्वसनीय सूत्रों का मानना ​​है कि आयोग अतीत से सबक लेते हुए यह कदम उठा रहा है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बंगाल में केंद्रीय बलों की 2,500 कंपनियां तैनात कई लोगों का कहना है कि आयोग उन घटनाओं को याद करते हुए कोई और जोखिम नहीं लेना चाहता. इसीलिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि चुनाव के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती बंगाल में होगी. ऐसी स्थिति पहले भी देखी जा चुकी है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती का फैसला अभूतपूर्व माना जा रहा है. संक्षेप में कहें तो, चुनाव के दौरान बंगाल में केंद्रीय बलों की 2,500 कंपनियां तैनात की जाएंगी. इनमें से 700 कंपनियां चुनाव समाप्त होने के बाद भी बंगाल में रहेंगी. लगभग हर चुनाव में मतदान के बाद हिंसा के आरोप लगे हैं. Also Read: ममता बनर्जी ने CID को बताया “अपना”, कालियाचक कांड में चुनाव आयोग को ठहराया दोषी The post बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर केंद्र सचेत, मतदान के बाद भी तैनात रहेंगे केंद्रीय बल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में स्कूल टाइमिंग चेंज, दोपहर 12:20 पर होगी छुट्टी, 6 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

Bihar Government School: बिहार में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी प्रशासनी स्कूल अब मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे. यह नया नियम 6 अप्रैल से लागू होकर 31 मई तक लागू रहेगा. क्या है नया टाइम-टेबल? नए शेड्यूल के मुताबिक, अब स्कूल सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाएंगे. आधे घंटे की प्रार्थना के बाद सुबह 7:00 बजे से पढ़ाई शुरू होगी. बच्चों को दोपहर 12:20 बजे छुट्टी दे दी जाएगी. मिड-डे मील के लिए सुबह 9:00 से 9:40 बजे तक का समय तय किया गया है. विभाग ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां हेडमास्टर दो शिफ्टों में खाना खिला सकते हैं ताकि भीड़ न हो. डीएम को स्पेशल पावर गर्मी की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने डीएम को भी स्पेशल अधिकार दिए हैं. अगर किसी जिले में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है या लू का प्रकोप बढ़ता है, तो डीएम अपने स्तर से स्कूल के समय में और भी बदलाव कर सकते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें छुट्टियों के बाद फिर बदलेगा समय फिलहाल यह मॉर्निंग शिफ्ट केवल गर्मी की छुट्टियों शुरू होने तक ही लागू रहेगी. जैसे ही गर्मी की छुट्टियां खत्म होंगी और स्कूल दोबारा खुलेंगे, समय वापस पुराना वाला हो जाएगा. यानी तब स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे. इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें: आनंद विहार से पुरुलिया के बीच नई ट्रेन, बिहार-झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात The post बिहार में स्कूल टाइमिंग चेंज, दोपहर 12:20 पर होगी छुट्टी, 6 अप्रैल से लागू होगा नया नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैशाख संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और व्रत नियम

Table of Contents विकट संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर विकट संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन के बाद व्रत पारण संकष्टी चतुर्थी व्रत पारण का सही समय विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व Sankashti Chaturthi April 2026: वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. इस वर्ष यह पावन व्रत 5 अप्रैल दिन रविवार को रखा जाएगा. इस दिन भक्तगण संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखकर विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से जीवन के सभी कष्ट, बाधाएं और संकट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. विकट संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है, इस दिन चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि में चंद्रमा को नीच का माना जाता है, इसलिए इस दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव, मानसिक अस्थिरता और संवेदनशीलता बढ़ सकती है. विकट संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन के बाद व्रत पारण वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को “विकट संकष्टी चतुर्थी” के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान गणेश के विकट स्वरूप को समर्पित है. व्रतधारी दिनभर उपवास रखकर रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य अर्पित करते हैं और फिर व्रत का पारण करते हैं. यह व्रत मनोकामना पूर्ति और कष्ट निवारण के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. विकट संकष्टी तिथि 2026 वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पारंभ: 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 59 मिनट पर व्रत की तारीख: चंद्रोदय के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत पारण का सही समय महावीर पंचांग के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत कर चंद्रमा को अर्घ्य रात 9 बजकर 21 मिनट पर दिया जाएगा, इसके बाद विधिपूर्वक व्रत का पारण किया जाएगा, जिससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है. विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत विशेष रूप से संकटों को दूर करने के लिए किया जाता है. “संकष्टी” का अर्थ ही होता है संकटों का नाश करने वाला, इसलिए इस दिन गणपति बप्पा की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां कम होती हैं. इस व्रत को करने से बुद्धि, ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है. Also Read: वैशाख का पावन महीना आरंभ, सुख-समृद्धि के लिए करें ये शुभ कार्य, भूलकर भी न करें ये गलतियां The post वैशाख संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और व्रत नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामायण का बैकग्राउंड म्यूजिक सुन दीवाने हुए फैंस, इंटरनेशनल लेवल की टीम के हाथों जिम्मेदारी

Ramayana Movie: इन दिनों बॉलीवुड में अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा शोर है, तो वो है रामायण. इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में फिल्म के कुछ किरदारों की पहली झलक सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी. खासतौर पर रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लुक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, इस भव्य फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी दो दिग्गजों को सौंपी गई है ए. आर. रहमान और हैंस जिमर. इन दोनों नामों का साथ आना ही अपने आप में एक बड़ा इवेंट माना जा रहा है. View this post on Instagram A post shared by Hans Zimmer (@hanszimmer) फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाएगा म्यूजिक जैसे ही रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया, लोगों का ध्यान इसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर भी गया, जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि फिल्म का म्यूजिक इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाएगा. ए. आर. रहमान हिंदुस्तानीय संगीत का एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है. वहीं हैंस जिमर हॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिनकी धुनें कई बड़ी फिल्मों को यादगार बना चुकी हैं. ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आए हैं, तो उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. गाने और म्यूजिक ने फिल्म को बनाया और इमोशनल माना जा रहा है कि ‘रामायण’ का म्यूजिक सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फिल्म के हर इमोशन को और गहराई देगा. जहां रहमान की मेलोडी दिल को छूती है, वहीं जिमर का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को भव्य और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. कुल मिलाकर, ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई अनुभव बनने की तैयारी में है. यह भी पढे़ं: देवर जैसे खेसारी लाल को पति बताकर बुरी फंसी ज्योति सिंह, सामने आकर दी सफाई The post रामायण का बैकग्राउंड म्यूजिक सुन दीवाने हुए फैंस, इंटरनेशनल लेवल की टीम के हाथों जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आनंद विहार से पुरुलिया के बीच नई ट्रेन, बिहार-झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात

Anand Vihar Purulia Weekly Express: हिंदुस्तानीय रेलवे ने बिहार और झारखंड के लोगों के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन आनंद विहार से पुरुलिया तक जाएगी. यह ट्रेन दिल्ली और झारखंड के बीच सीधी कनेक्टिविटी देगी. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. इस इलाके के लोगों को होगा फायदा इस ट्रेन का खास फायदा बिहार के शाहाबाद और मगध इलाके के लोगों को मिलेगा. भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन जैसे स्टेशनों से अब दिल्ली जाना आसान हो जाएगा. खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है. टाइम और रूट के बारे में जानिये आनंद विहार से सुबह 5 बजे चलने वाली ट्रेन रात 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी. रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी कैंट, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, गढ़वा रोड, डालटोनगंज, रांची और मुरी स्टेशन पर रुकेगी. वापसी में यह ट्रेन पुरुलिया से शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यानी यात्रियों को दोनों तरफ से सफर का अच्छा टाइमिंग मिल जाएगा. रेलवे ने इस ट्रेन को फिलहाल साप्ताहिक रखा है. ट्रेन संख्या 14022 हर गुरुवार को दिल्ली से चलेगी, जबकि 14021 हर शुक्रवार को पुरुलिया से वापसी करेगी. ट्रेन में क्या-क्या सुविधा इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं. इससे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से यात्रा कर पाएंगे. यह नई ट्रेन बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. इससे सफर आसान होगा, समय बचेगा और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें: ‘पिछड़ा बिहार’ पर बमके नीरज कुमार, दिखाया विकास! पूछा- तेजस्‍वी के पास 468 बीघा जमीन, वहां के CM के पास है? The post आनंद विहार से पुरुलिया के बीच नई ट्रेन, बिहार-झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुरेश रैना की नजर ने बदली किस्मत, जानिए समीर रिजवी की संघर्ष से आईपीएल तक पहुंचने की कहानी

IPL: दाएं हाथ के सुरेश रैना कहे जाने वाले समीर रिजवी आज क्रिकेट में जाने-माने नाम हैं. उनकी कहानी काफी संघर्ष और मेहनत भरी है. दिल्ली कैपिटल्स को पिछले सीजन में आखिरी जीत दिलाने और इस सीजन की शुरुआत जीत से कराने वाले समीर ने बहुत छोटी उम्र में ही क्रिकेट के प्रति अपना हुनर दिखाना शुरू कर दिया था. समीर बचपन से ही अपने मामा तनकीब अख्तर के साथ क्रिकेट मैदान जाया करते थे. वहीं स्पोर्ट्सते-स्पोर्ट्सते उन्होंने गेंद पकड़ना और फील्डिंग करना सीख लिया. शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं था कि यही बच्चा आगे चलकर बड़ा खिलाड़ी बनेगा. जब रिजवी पर पड़ी रैना की नजर 2011 में यूपी और सौराष्ट्र के बीच एक रणजी मैच के दौरान जब सुरेश रैना मैदान पर थे तब उनकी नजर समीर पर पड़ी. समीर की फुर्ती और स्पोर्ट्स को देखकर रैना ने उनकी तारीफ की. बस यही पल समीर के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया. इसके बाद उनके मामा तनकीब अख्तर ने उन्हें सही तरीके से ट्रेनिंग देना शुरू किया. अंडर-14 के पहले मैच में जड़ा शतक मेरठ के रहने वाले तनकीब खुद भी क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने पढ़ाई के बाद क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया और गांधी बाग क्रिकेट अकादमी में कोचिंग शुरू की. समीर भी उनके साथ रोज मैदान जाते और घंटों अभ्यास करते थे. धीरे-धीरे समीर की फील्डिंग और बल्लेबाजी दोनों में सुधार हुआ. अंडर-14 के अपने पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया. 6 दिसंबर 2003 को जन्मे समीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करते है. झटका लगने के बाद खुद को संभाला अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलना उनके लिए बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने स्पोर्ट्स पर फोकस किया और लगातार मेहनत करते रहे. उनके स्पोर्ट्सने का अंदाज काफी हद तक सुरेश रैना जैसा है, इसलिए उन्हें दाएं हाथ का रैना भी कहा जाता है. सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. आज वह लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में एक आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. इसे भी पढ़ें: CSK vs PBKS: चेपॉक में आज होगी रनों की बारिश या स्पिनर्स के जाल में फंसेंगे बल्लेबाज, जानें पिच का पूरा हाल The post सुरेश रैना की नजर ने बदली किस्मत, जानिए समीर रिजवी की संघर्ष से आईपीएल तक पहुंचने की कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty : कराना चाहती हैं लिप फिलर, तो जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें…

Beauty : खूबसूरत दिखने के लिए आज की युवतियों में लिप फिलर कराने, चीकबोन्स को लिफ्ट कराने और बोटॉक्स का इस्तेमाल करने जैसे विकल्प उतने ही आम हो गये हैं, जितना कि फेशियल कराना या एक ट्रेंडी हेयरकट लेना. सुंदरता को निखारनेवाले ये ट्वीकमेंट (बनावट में सुधार) कराने से पहले अक्सर स्त्रीएं इसके लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स पर ध्यान देना भूल जाती हैं. आप अगर होठों की खूबसूरती को बढ़ाने या झुर्रियों से निजात पाने के लिए ऐसा कोई ट्वीकमेंट कराने का मन बना रही हैं, तो पहले इनसे जुड़ी बारीकियां समझें… जानें ब्यूटी ट्वीकमेंट के बारे में सबसे पहले तो आप यह जान लें कि ट्वीकमेंट में लोकप्रिय फिलर और बोटॉक्स दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं. अक्सर लोग इन्हें एक ही समझ बैठते हैं. बोटॉक्स में न्यूरोटॉक्सिन का उपयोग होता है, जिससे चेहरे की मांसपेशियों को अस्थायी रूप से सुन्न कर माथे वे चहरे की झुर्रियों एवं सिलवटों को मिटाया जा सकता है. वहीं, डर्मल फिलर में हाइलूरोनिक एसिड का उपयोग किया जाता है. फिलर मुख्य रूप से होंठों को निखारने और गहरी रेखाओं या गड्ढों को भरने के लिए इंजेक्ट किये जाते हैं. जरूरी है सही प्रक्रिया व एक्सपर्ट का चयन कोई भी ब्यूटी ट्वीकमेंट लेने से पहले उसके प्रभाव एवं उसे लेने के बाद बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. आप अगर फिलर लेने का मन बना रही हैं, तो यह जान लें कि फिलर्स तीन प्रकार के होते हैं- टेंपेररी, सेमी परमानेंट और परमानेंट. सही ट्वीकमेंट के लिए एक अच्छे एक्सपर्ट का चयन करना भी बेहद महत्वपूर्ण है. कराना होता है एलर्जी टेस्ट : ट्वीकमेंट में इनजेक्ट किया जानेवाला केमिकल आपको सूट कर रहा है या नहीं, इसके लिए एक्सपर्ट ट्वीकमेंट से पहले एलर्जिक टेस्ट करते हैं. दर्द व अस्थायी नीले दाग से घबराएं नहीं : होंठों पर, जहां वचा पतली होती है और रक्त वाहिकाएं अधिक होती हैं. ऐसे में इस एरिया में फिलर कराने पर दर्द व नीले धब्बे पड़ सकते हैं. जो कुछ समय में ठीक हो जाते हैं. परिणाम दिखने में लग सकते हैं कुछ दिन : फिलर को पूरी तरह त्वचा में सेटल होने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है. कुछ समय के लिए बन सकती हैं गांठें : प्रक्रिया के बाद कुछ समय के लिए गांठ जैसा महसूस हो सकता है. इसे भी पढ़ें : Scholarship : मेधावी छात्र एवं पेशेवरों के लिए है स्मार्टर इंडिया लॉजिकल रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड स्कॉलरशिप 2026 डिजॉल्व कराने का है विकल्प आप अगर अपने फिलर ट्वीकमेंट से खुश नहीं हैं या आपको कोई परेशानी महसूस हो रही है, तो आप इसे कभी भी डिजॉल्व करा सकती हैं. फिलर को हटवाने का कोई निश्चित समय नहीं होता. लेकिन विशेषज्ञ 21 वर्ष से कम उम्र की युवतियों को इन प्रक्रियाओं को लेने की सलाह नहीं देते. यदि आप इसे बार-बार करवाते रहते हैं, तो सुई से होने वाली चोट के कारण ऊतकों में कुछ हद तक कड़ापन आ सकता है, जिसे फाइब्रोसिस कहा जाता है. हालांकि, यह बहुत गंभीर नहीं होता. The post Beauty : कराना चाहती हैं लिप फिलर, तो जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top