आज इन 7 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, पढ़ें 18 मार्च का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज ग्रहों का एक बहुत ही विचित्र और डरावना संयोग बन रहा है—मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ हैं, तो वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु के साथ चंद्रमा भी मौजूद हैं. ग्रहों की यह ‘चंडाल और विष योग’ जैसी स्थितियां कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लाएंगी, तो कुछ के लिए भारी तबाही का संकेत दे रही हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से क्या आज आपकी राशि सुरक्षित है? Aaj Ka Rashifal: आज का मेष राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपकी किस्मत के सितारे चमकाने वाला साबित हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की मौजूदगी धन की वर्षा करा सकती है. करियर की बात करें तो आज लाभ स्थान के ग्रह आपको अचानक बड़ा मुनाफा दिलाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. हेल्थ की बात करें तो सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन अमावस्या की तिथि के कारण मानसिक भ्रम से बचें.शुभ अंक: 3शुभ रंग: लाल आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा के साथ राहु और मंगल की युति कार्यक्षेत्र में भारी षड्यंत्र का संकेत दे रही है. करियर की बात करें तो आज आपकी एक छोटी सी गलती नौकरी पर खतरा बन सकती है. लव लाइफ की बात करें तोआज आपकी रिश्तों में अविश्वास की खाई बढ़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो काम के बोझ से बीपी (BP) बढ़ सकता है.शुभ अंक: 6शुभ रंग: हरा आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और मिथुन में मौजूद देव गुरु बृहस्पति आपकी बुद्धि को सही दिशा देंगे. करियर की बात करें तो आज भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए प्रशासनी काम पूरे होंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या यात्रा का सुख मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो आज पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे.शुभ अंक: 5शुभ रंग: पीला आज का कर्क राशिफल कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सावधान रहे क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु का गोचर किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है. करियर की बात करें तो आज आप शेयर बाजार या जुए-सट्टे से दूर रहें, भारी धन हानि हो सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपका पार्टनर के साथ विवाद इतना बढ़ सकता है कि बात अलगाव तक पहुँच जाए. हेल्थ की बात करें तो आज आप पानी से होने वाली बीमारियों और इन्फेक्शन से सावधान रहें.शुभ अंक: 2शुभ रंग: सफेद आज का सिंह राशिफल सिंह राशि: आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और लग्न में बैठे केतु आपको समाज में प्रभावशाली बनाएंगे. करियर की बात करें तो आज आपकी पार्टनरशिप के बिजनेस में जबरदस्त तरक्की होगी. लव लाइफ की बात करें तो आज अविवाहितों लोगो के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो पेट में गर्मी या जलन की शिकायत हो सकती है, ठंडी चीजों का सेवन करें.शुभ अंक: 1शुभ रंग: सुनहरा आज का कन्या राशिफल कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की युति गुप्त शत्रुओं को शक्तिशाली बनाएगी. करियर की बात करें तो आज ऑफिस में कोई आपकी पीठ पीछे साजिश रच सकता है. लव लाइफ की बात करें तो वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना पार्टनर के साथ संबंध टूट सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो मौसमी बीमारियों और चोट लगने का डर है, संभलकर वाहन चलाएं.शुभ अंक: 4शुभ रंग: हरा आज का तुला राशिफल तुला राशि: आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो आज विद्यार्थियों के लिए आज का दिन वरदान जैसा है, क्योंकि आज किसी बड़ी प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के साथ प्यार की गहराई बढ़ेगी. हेल्थ की बात करें तो आज मानसिक शांति रहेगी, लेकिन आंखों की जांच करवाना सही रहेगा.शुभ अंक: 7शुभ रंग: गुलाबी आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मानसिक उथल-पुथल वाला रहेगा क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की उपस्थिति घर का माहौल बिगाड़ सकती है. करियर की बात करें तो आज आपकी जमीन-जायदाद के मामलों में कानूनी अड़चन आ सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आज आप घर के तनाव के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. हेल्थ की बात करें तो आज आपको सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है, इसे नजर अंदाज न करें.शुभ अंक: 8शुभ रंग: नीला आज का धनु राशिफल धनु राशि: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम की विजय का है क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेंगे. करियर की बात करें तो आज आपको छोटे भाई-बहनों के सहयोग से बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपका आपके पार्टनर के साथ संवाद मधुर रहेगा. हेल्थ की बात करें तो गर्दन या पीठ में हल्का खिंचाव हो सकता है.शुभ अंक: 9शुभ रंग: पीला आज का मकर राशिफल मकर राशि: आज भारी आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है, सावधान रहें क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की युति आपकी जमा पूंजी को खर्च करवा सकती है. करियर की बात करें तो निवेश के लिए आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है. लव लाइफ की बात करें तो कड़वी बातों से पार्टनर का दिल दुख सकता हैं. हेल्थ की बात करें तो आज दांतों में दर्द या मुख के छाले आपको परेशान कर सकते हैं.शुभ अंक: 5शुभ रंग: भूरा आज का
