एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि कंपनी क्षेत्र के हालात पर लगातार नजर रख रही है. उड़ान सेवाएं सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू करने के लिए स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे पहली प्राथमिकता है.
किन शहरों की उड़ानें रहेंगी रद्द?
एयर इंडिया के ताजा बयान के अनुसार, तीन प्रमुख सऊदी शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी. जिसमें रियाद (Riyadh), दम्माम (Dammam) और जेद्दा (Jeddah) का नाम शामिल है.
यह फैसला इन शहरों से आने और वहां जाने वाली उड़ानों पर लागू है. यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से जांचने की सलाह दी गई है.
एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर शेयर की उड़ानें रद्द करने की जानकारी-
टिकट बुक है तो क्या मिलेगा?
एयर इंडिया के मुताबिक, रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है. जिन यात्रियों ने इन तारीखों के दौरान यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें अपनी बुकिंग और रिफंड की प्रक्रिया के संबंध में एयरलाइन से संपर्क करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Air France ने पाकिस्तानी पायलटों पर लगाया बैन, इजरायल जाने वाली उड़ानों में 29 देशों के क्रू पर पाबंदी की तैयारी?
सऊदी अरब में क्या है स्थिति?
सऊदी अरब में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों में बदलाव किया है. रॉयटर्स की 12 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ था. इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें रद्द या स्थगित की थीं.
The post Air India Flight Cancelled: रियाद, दम्माम और जेद्दा की फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड appeared first on Naya Vichar.
